देहरादून – शासन ने इस IAS को हल्द्वानी नगर निगम का नगर आयुक्त किया नियुक्त
Haldwani News: उत्तराखंड शासन ने आईएएस अधिकारी विशाल मिश्रा को हल्द्वानी नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया है। जिसके आज आदेश जारी हो गए हैं।
शासन के आदेश संख्या-1/186040/2024, दिनांक 30.01.2024 में उल्लिखित तालिका के क्रमांक 5 पर अंकित अधिकारी श्री विशाल मिश्रा (IAS-2018), तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी, ऊधमसिंहनगर को उक्त पद से स्थानान्तरित करते हुये मुख्य विकास अधिकारी, टिहरी गढ़वाल के पद पर तैनात किया गया था। उक्त तैनाती आदेश संख्या-1/186040/2024, दिनांक 30.01.2024 में आंशिक संशोधन करते हुये विशाल मिश्रा (IAS-2018) को नगर आयुक्त, नगर निगम, हल्द्वानी के पद तैनात किया जाता है।


मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


