Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने ली चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

देहरादून: गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने ली चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक

Mohan Chandra Joshi April 5, 2025
ख़बर शेयर करें -

यात्रा रूट पर सड़क सुधारीकरण कार्यो को प्रत्येक दशा में 25 अप्रैल तक पूर्ण करने के दिए निर्देश।

चारों धाम में यात्री सुविधाओं को तत्काल करें वहाल, यात्री पंजीकरण काउंटरों को बनाए सरल एवं सुविधाजनक- आयुक्त

देहरादून। आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप कार्यालय ऋषिकेश में विगत माह फरवरी में हुई बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में अद्यतन किए गए कार्यो की समीक्षा की गई। जिसमें मुख्य रूप से सड़कों के रखरखाव हेतु कार्यदायी निर्माणदायी इकाईयां लोनिवि, एनएच, एनएचआईडीसीएल, बीआरओ, एनएचएआई से चल रहे निर्माण एवं चौडीकरण, पैचवर्क, डामरीकरण आदि कार्यो की विस्तार से प्रगति समीक्षा की गई और सभी जिलाधिकारियों से उनके जनपदों में सड़कों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई। गढ़वाल आयुक्त ने प्रत्येक दशा में 25 अप्रैल तक सड़क सुधारीकरण कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान यात्रा व्यवस्थाएं समयबद्ध पूर्ण करने, पार्किंग क्षमता बढाने, पैदल मार्ग का सुधारीकरण, यात्री रजिस्ट्रेशन को सुविधाजनक बनाने, स्वास्थ्य सुविधा व हेली सर्विस सहित अन्य सुगम सुविधा हेतु संचालित कार्यो को यात्रा से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने कहा कि धनराशि की कोई कमी नही है। सभी जिलाधिकारी अपनी डिमांड उपलब्ध करें।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई

आयुक्त गढ़वाल ने कहा कि चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित, सुविधाजनक बनाने और चारधाम यात्रा की सफलता के लिए सड़के सुगम और सुरक्षित होनी आवश्यक है। उन्होंने यात्रा रूट की सभी सड़कों को गढ़ढामुक्त करने और स्लाइड जोन पर प्रोटेक्शन कार्यो को तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिए। केदारानाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धामों में व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए गढ़वाल आयुक्त ने बर्फवारी से क्षतिग्रस्त रैन सेल्टर, आस्था पथ व पैदल मार्गो को जल्द से जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। यात्रा रूट पर चिन्हित पार्किंग स्थलों की क्षमता और वहां पर जरूरी संशाधनों की व्यवस्था की जाए। चारों धामों में शुद्व पेयजल की व्यवस्था एवं घोडे खच्चरों के लिए गरम पानी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी विभाग चारधाम यात्रा से जुड़े कार्यो को उच्च प्राथमिकता से पूरा करें।
 
पर्यटन विभाग को यात्रियों के पंजीकरण काउंटर में पर्याप्त संख्या में स्टाफ की तैनाती करने और यात्रियों के ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था में और सुधार एवं सरलीकरण करने के निर्देश दिए। यात्रा मार्ग एवं धामों के निकट शीघ्र पंजीकरण काउंटर स्थापित करते हुए 28 अप्रैल से पूर्व सभी काउंटर का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को जनपद चमोली के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराने, यात्रा मार्ग पर अस्थाई चिकित्सा केंद्रों में चिकित्सक व अपेक्षित स्टाफ की तैनाती के साथ जीवन रक्षक दवा, उपकरण व एंबुलेंस की व्यवस्था करने को कहा। परिवहन विभाग को चारधाम यात्रा के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने और ओवरलोडिंग रोकने हेतु उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए। कहा कि बिना दर्शन के किसी भी यात्री को वापस न भेजे। चारों धाम एवं यात्रा मार्ग पर स्थापित सुलभ शौचालयों में पानी एवं सफाई रखने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को चारों धामों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा उरेडा विभाग को अतिरिक्त जनरेटर की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि यात्रा रूट पर स्थित गोदामों में समुचित मात्रा में खाद्यान्न भण्डारण, पेट्रोल, डीजल व गैस सिलेंडर की पर्याप्त स्टॉक रखा जाए। बीएसएनएल को संचार व्यवस्था हेतु फ्रीक्वेन्सी, नेटवर्किंग एवं मोबाइल टावरों के सुचारू संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। उडडयन विभाग को हैली सर्विस की बुकिंग, फर्जी वेबसाइट को प्रतिबंधित करने व हेली परिसर में यात्रियों के लिए सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। आईजी गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा बताया गया कि ट्रैफिक प्लान के अंतर्गत प्रत्येक 10 किलोमीटर को सेक्टर में विभाजित किया गया है और निकट पुलिस चौकी इंचार्ज को इसका प्रभारी बनाया गया है। साथ ही मोबाइल टीम ट्रैफिक मैनजमेंट करेगी। बैठक में सभी जिलाधिकारियों ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की प्रगति को लेकर अवगत कराया।
 
बैठक में आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, जिलाधिकारी पौड़ी डा. आशीष चौहान, जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग डा. सौरभ गहरवार, जिलाधिकारी चमोली डा. संदीप तिवारी, जिलाधिकारी उत्तरकाशी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल, एसपी उत्तरकाशी सरिता डोभाल, एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कुंडे, पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेस पंवार, एसपी सिटी हरिद्वार पंकज गैरोला, अपर आयुक्त गढ़वाल उत्तम सिंह चौहान, नगर आयुक्त ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी, एसपी देहात देहरादून जया बलूनी, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश स्मृता परमार सहित यात्रा से जुड़े विभागों के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं को विदेशी भाषाओं की ट्रेनिंग, हर जिले में खुलेंगे केंद्र
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में 451 सहायक अध्यापक प्राथमिक शिक्षा पदों पर भर्ती का रास्ता साफ Uttarakhand News: 451 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • रोजगार
  • शिक्षा

Uttarakhand News: 451 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में छात्रों को बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार के प्रति जागरूक करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत चार आरोपियों को जिला बदर करने की कार्रवाई। Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
उत्तराखंड में ओलावृष्टि से प्रभावित फसल और किसानों को राहत देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
नरेंद्र नगर में मोटरनाला और पुलिस थाने के समीप प्रस्तावित पार्किंग निर्माण परियोजना। Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
: देहरादून में 13 नवंबर को आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु। Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में 451 सहायक अध्यापक प्राथमिक शिक्षा पदों पर भर्ती का रास्ता साफ Uttarakhand News: 451 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • रोजगार
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: 451 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक

  • ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में छात्रों को बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार के प्रति जागरूक करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक

  • नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत चार आरोपियों को जिला बदर करने की कार्रवाई। Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई

  • उत्तराखंड में ओलावृष्टि से प्रभावित फसल और किसानों को राहत देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित

  • नरेंद्र नगर में मोटरनाला और पुलिस थाने के समीप प्रस्तावित पार्किंग निर्माण परियोजना। Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,770)
  • उधमसिंह नगर (1,350)
  • क्राइम (3,547)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (751)
  • देहरादून (11,381)
  • नैनीताल (6,597)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,226)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,169)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (533)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (657)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: 451 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक Uttarakhand News: 451 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज