देहरादून: उपनल कर्मचारियों की मुराद हुई पूरी , इस बड़े फैसले पर लगी मुहर
देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया।
कैबिनेट बैठक से उपनल कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी मिली है। कैबिनेट ने उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया है कि उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। फैसले के अनुसार तहत 10 साल से अधिक सेवा देने वाले उपनल कर्मचारियों का मानदेय 3000 और 10 साल से नीचे सेवा करने वाले उपनल कर्मचारियों का 2000 मानदेय बढ़ाया जाएगा।
आपको बता दें पिछले लंबे समय से उपनल कर्मी इसको लेकर आंदोलनरत थे पिछले कैबिनेट बैठक में भी इस मुद्दे को लाया जाना था लेकिन वित्त विभाग द्वारा अड़ंगा लगाए जाने के चलते यह मामला कैबिनेट में पेश नहीं हो पाया मंत्री हरक सिंह रावत और मंत्री गणेश जोशी ने इस मुद्दे पर आपत्ति जताई थी जिसके बाद आज इस मसले पर फैसला हो गया। गौरतलब है कि इस समय प्रदेश में 20 हजार से अधिक उपनल कर्मचारी विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर