देहरादून – डीएम ने इस विधायक का शस्त्र लाइसेंस किया निलंबित
शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई गतिमान
देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून सविन बसंल द्वारा विधायक उमेश कुमार पुत्र स्व० जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम नेहरूग्राम जनपद देहरादून को स्वीकृत शस्त्र लाईसेंस को जनहित के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है, तथा शस्त्र लाईसेंस को निरस्तीकरण की कार्यवाही गतिमान है।
विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस निलंबित
ज्ञातव्य है कि विधायक उमेश कुमार के विरूद्ध थाना सिविल लाईन कोतवाली रूड़की हरिद्वार में हथियार लहराते हुए फायरिंग करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप में मुकदमा पंजीकृत है।
डीएम ने तत्काल प्रभाव से किया लाइसेंस निलंबित
खानपुर के वर्तमान विधायक उमेश कुमार के विरुद्ध थाना सिविल लाइन कोतवाली रुड़की हरिद्वार में हथियार लहराते हुए फायरिंग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत हो गया है। इसके बाद देहरादून के जिलाधिकारी बंसल ने विधायक उमेश कुमार के स्वीकृत शस्त्र लाइसेंस को जनहित की दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


