Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम सख्त, लक्ष्य से पीछे विभागों को कड़ी चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम सख्त, लक्ष्य से पीछे विभागों को कड़ी चेतावनी

जिला प्रशासन ने राजस्व संग्रह को लेकर जवाबदेही और परिणाम आधारित कार्यप्रणाली पर जोर दिया है। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने स्पष्ट किया कि लक्ष्य से पीछे चल रहे विभागों को अब ठोस कार्ययोजना के साथ प्रदर्शन सुधारना होगा। नियमित मासिक समीक्षा और जवाबदेही तय करने की व्यवस्था से राजस्व संग्रह में तेजी लाने और वित्तीय अनुशासन को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
Mohan Chandra Joshi August 1, 2026
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देहरादून में राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की समीक्षा करते हुए।

देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने राजस्व वसूली की समीक्षा कर अधिकारियों को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।

ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को तत्काल कार्ययोजना बनाने, वसूली में तेजी लाने और हर माह प्रगति की समीक्षा के निर्देश दिए।

देहरादून, 01 अगस्त 2026: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जिला स्तरीय राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी राजस्व की प्राप्ति में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो विभाग अपने निर्धारित लक्ष्यों से पीछे चल रहे हैं, वे तुरंत प्रभाव से व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार कर वसूली में तेजी लाएं।

जिलाधिकारी ने चेताया कि लक्ष्य प्राप्ति में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और अब से हर माह विभागवार प्रगति का बारीकी से मूल्यांकन होगा।

समीक्षा बैठक के दौरान जल संस्थान, परिवहन, सिंचाई, वन विभाग और निबंधन (रजिस्ट्री) विभागों में निर्धारित लक्ष्यों की तुलना में कम राजस्व प्राप्ति दर्ज की गई। डीएम ने इन विभागों के प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे कम वसूली के कारणों का गहन विश्लेषण करें और लक्ष्य हासिल करने के लिए ठोस रणनीति बनाएं।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया कि विभाग ने 100 लाख रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष जून माह तक 20.04 लाख रुपये की राजस्व प्राप्ति की है।

उप निबंधक कार्यालयों को आवंटित 1450 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष जून माह तक 380 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जिसमें स्टाम्प शुल्क एवं निबंधन शुल्क से 129 करोड़ रुपये की आय शामिल है।

जिला खनन अधिकारी ने बताया कि जून 2026 के लिए निर्धारित 8 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 8.06 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई। अवैध खनन के चार तथा अवैध परिवहन के पांच मामलों में 13.60 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया, जिसके सापेक्ष 12.67 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत

आबकारी विभाग ने बताया कि 667.60 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष जून तक 128 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं राज्य कर विभाग ने 4563.74 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 1142.36 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है।

परिवहन विभाग ने बताया कि विभाग के लिए इस वर्ष कोई वार्षिक लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है, जबकि जून 2026 तक 5906.50 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 1.67 प्रतिशत अधिक है।

नगर निगम देहरादून ने 75 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 24.37 करोड़ रुपये तथा नगर निगम ऋषिकेश ने 1247.20 लाख रुपये के लक्ष्य के मुकाबले जून तक 170.56 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया है।

बैठक में वन विभाग ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित 63.63 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 17.22 करोड़ का राजस्व अर्जित किया जा चुका है।

बैठक में सिंचाई विभाग ने 20.35 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 1.41 करोड़ रुपये की प्राप्ति तथा पर्यटन विभाग ने 1.40 लाख रुपये की राजस्व प्राप्ति की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त सभी नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों एवं अन्य राजस्व अर्जित करने वाले विभागों की आय की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग ओ.पी. सिंह, अधीक्षण अभियंता राजीव सैनी, अधिशासी अभियंता सिंचाई दीक्षांत गुप्ता, अधिशासी अभियंता राजेश कुमार निर्वाल, जिला खनन अधिकारी ऐश्वर्य शाह, नगर आयुक्त ऋषिकेश विजय नाथ शुक्ल, यूटीसी के सुरेश सिंह चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Dehradun News: राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम सख्त, लक्ष्य से पीछे विभागों को कड़ी चेतावनी

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को मुख्यमंत्री धामी का नमन, बोले– राष्ट्रभक्ति की अमर प्रेरणा हैं उनके आदर्श

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को तत्काल कार्ययोजना बनाने, वसूली में तेजी लाने और हर माह प्रगति की समीक्षा के निर्देश दिए।

देहरादून, 01 अगस्त 2026: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जिला स्तरीय राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी राजस्व की प्राप्ति में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो विभाग अपने निर्धारित लक्ष्यों से पीछे चल रहे हैं, वे तुरंत प्रभाव से व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार कर वसूली में तेजी लाएं।

जिलाधिकारी ने चेताया कि लक्ष्य प्राप्ति में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और अब से हर माह विभागवार प्रगति का बारीकी से मूल्यांकन होगा।

समीक्षा बैठक के दौरान जल संस्थान, परिवहन, सिंचाई, वन विभाग और निबंधन (रजिस्ट्री) विभागों में निर्धारित लक्ष्यों की तुलना में कम राजस्व प्राप्ति दर्ज की गई। डीएम ने इन विभागों के प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे कम वसूली के कारणों का गहन विश्लेषण करें और लक्ष्य हासिल करने के लिए ठोस रणनीति बनाएं।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया कि विभाग ने 100 लाख रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष जून माह तक 20.04 लाख रुपये की राजस्व प्राप्ति की है।

उप निबंधक कार्यालयों को आवंटित 1450 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष जून माह तक 380 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जिसमें स्टाम्प शुल्क एवं निबंधन शुल्क से 129 करोड़ रुपये की आय शामिल है।

जिला खनन अधिकारी ने बताया कि जून 2026 के लिए निर्धारित 8 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 8.06 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई। अवैध खनन के चार तथा अवैध परिवहन के पांच मामलों में 13.60 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया, जिसके सापेक्ष 12.67 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  Khati​ma News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

आबकारी विभाग ने बताया कि 667.60 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष जून तक 128 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं राज्य कर विभाग ने 4563.74 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 1142.36 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है।

परिवहन विभाग ने बताया कि विभाग के लिए इस वर्ष कोई वार्षिक लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है, जबकि जून 2026 तक 5906.50 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 1.67 प्रतिशत अधिक है।

नगर निगम देहरादून ने 75 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 24.37 करोड़ रुपये तथा नगर निगम ऋषिकेश ने 1247.20 लाख रुपये के लक्ष्य के मुकाबले जून तक 170.56 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया है।

बैठक में वन विभाग ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित 63.63 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 17.22 करोड़ का राजस्व अर्जित किया जा चुका है।

बैठक में सिंचाई विभाग ने 20.35 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 1.41 करोड़ रुपये की प्राप्ति तथा पर्यटन विभाग ने 1.40 लाख रुपये की राजस्व प्राप्ति की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त सभी नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों एवं अन्य राजस्व अर्जित करने वाले विभागों की आय की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग ओ.पी. सिंह, अधीक्षण अभियंता राजीव सैनी, अधिशासी अभियंता सिंचाई दीक्षांत गुप्ता, अधिशासी अभियंता राजेश कुमार निर्वाल, जिला खनन अधिकारी ऐश्वर्य शाह, नगर आयुक्त ऋषिकेश विजय नाथ शुक्ल, यूटीसी के सुरेश सिंह चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Dehradun #DMAshishChauhan #GoodGovernance #RevenueRecovery #Uttarakhand

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान। Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत

Mohan Chandra Joshi August 1, 2026
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव देहरादून में आईएफएस दीक्षांत समारोह के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए। Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए

Mohan Chandra Joshi August 1, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। Khatima News: थारू समाज के बीच पहुंचे सीएम धामी, शिक्षा, रोजगार और विकास का दिया बड़ा संदेश
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Khatima News: थारू समाज के बीच पहुंचे सीएम धामी, शिक्षा, रोजगार और विकास का दिया बड़ा संदेश

Mohan Chandra Joshi August 1, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा कैंप कार्यालय में जनसमस्याएं सुनते और सहायक उपकरण वितरित करते हुए। Khati​ma News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Khati​ma News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 1, 2026
सड़क किनारे युवक का शव मिलने की घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर Haldwani News: सड़क किनारे मिला 41 वर्षीय युवक का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: सड़क किनारे मिला 41 वर्षीय युवक का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi July 31, 2026
उत्तराखंड सचिवालय में राज्याधीन सेवाओं में छह माह तक हड़ताल पर रोक संबंधी आदेश जारी होने के बाद का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: उत्तराखंड में छह माह तक एस्मा लागू, राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल पर प्रतिबंध
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड में छह माह तक एस्मा लागू, राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल पर प्रतिबंध

Mohan Chandra Joshi July 31, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान। Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत

  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव देहरादून में आईएफएस दीक्षांत समारोह के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए। Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए

  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देहरादून में राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की समीक्षा करते हुए। Dehradun News: राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम सख्त, लक्ष्य से पीछे विभागों को कड़ी चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम सख्त, लक्ष्य से पीछे विभागों को कड़ी चेतावनी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। Khatima News: थारू समाज के बीच पहुंचे सीएम धामी, शिक्षा, रोजगार और विकास का दिया बड़ा संदेश
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Khatima News: थारू समाज के बीच पहुंचे सीएम धामी, शिक्षा, रोजगार और विकास का दिया बड़ा संदेश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा कैंप कार्यालय में जनसमस्याएं सुनते और सहायक उपकरण वितरित करते हुए। Khati​ma News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Khati​ma News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (458)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (24,977)
  • उधमसिंह नगर (1,313)
  • क्राइम (3,456)
  • खेल (357)
  • चंपावत (971)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (681)
  • देहरादून (10,979)
  • नैनीताल (6,423)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (971)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,117)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,145)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (510)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (629)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,364)
  • हरिद्वार (908)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए Dehradun News: राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम सख्त, लक्ष्य से पीछे विभागों को कड़ी चेतावनी Dehradun News: राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम सख्त, लक्ष्य से पीछे विभागों को कड़ी चेतावनी Khatima News: थारू समाज के बीच पहुंचे सीएम धामी, शिक्षा, रोजगार और विकास का दिया बड़ा संदेश Khatima News: थारू समाज के बीच पहुंचे सीएम धामी, शिक्षा, रोजगार और विकास का दिया बड़ा संदेश Khati​ma News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश Khati​ma News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश