देहरादून: धामी कैबिनेट विस्तार, 5 नए मंत्री शामिल — मंत्रिमंडल 12 का हुआ
लोकभवन में शपथ समारोह, राज्यपाल ने पांच विधायकों को दिलाई मंत्री पद की शपथ
चुनाव से पहले बड़ा सियासी कदम, नए चेहरों के साथ धामी सरकार ने साधा संतुलन
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए शुक्रवार सुबह लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पांच विधायकों को कैबिनेट मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के साथ ही अब धामी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
इन विधायकों को मिला कैबिनेट में स्थान:
रुद्रप्रयाग से विधायक भरत चौधरी
रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा
हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक
राजपुर से विधायक खजान दास
भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा
चुनाव से पहले अहम माना जा रहा विस्तार
साल 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले यह मंत्रिमंडल विस्तार राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार ने इस विस्तार के जरिए क्षेत्रीय, जातीय और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है। साथ ही युवा और अनुभवी चेहरों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है।
क्यों जरूरी था कैबिनेट विस्तार?
साल 2022 में सरकार गठन के समय से ही कई पद खाली थे
26 अप्रैल 2023 को परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद एक पद और खाली हुआ
16 मार्च 2025 को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद एक और पद रिक्त हो गया
इस तरह कुल पांच पद लंबे समय से खाली चल रहे थे
अब 12 मंत्रियों की टीम के साथ आगे बढ़ेगी सरकार
धामी सरकार ने अपने कार्यकाल के चार साल पूरे होने से ठीक पहले कैबिनेट विस्तार कर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है। अब 12 मंत्रियों की टीम के साथ सरकार आगामी चुनावों की रणनीति और विकास कार्यों को गति देने पर फोकस करेगी।
कुल मिलाकर, यह विस्तार न सिर्फ प्रशासनिक दृष्टि से अहम है, बल्कि 2027 के चुनावी समीकरणों को साधने की दिशा में भी बड़ा कदम माना जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


