Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: डेंगू रोकथाम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने 24×7 सतर्कता के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

देहरादून: डेंगू रोकथाम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने 24×7 सतर्कता के दिए निर्देश

डेंगू एवं अन्य जल जनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर देहरादून जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य, नगर निगम एवं संबंधित विभागों को समन्वय के साथ 24×7 सक्रिय रहकर प्रभावी नियंत्रण और त्वरित रिस्पांस सिस्टम मजबूत करने के निर्देश दिए।
Mohan Chandra Joshi May 17, 2026
डीएम सविन बंसल डेंगू रोकथाम को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए।

डेंगू रोकथाम को लेकर डीएम सविन बसंल ने बैठक में दिए सख्त निर्देश

ख़बर शेयर करें -

रैपिड टेस्ट, कंट्रोल रूम और माइक्रो प्लान पर जोर; आशा कार्यकत्रियों को मिलेगा अतिरिक्त इंसेंटिव, नगर निकायों को सफाई व फॉगिंग अभियान तेज करने के निर्देश

देहरादून, 17 मई 2026: डेंगू एवं अन्य जल जनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में स्वास्थ्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर डेंगू पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सक्रियता और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि डेंगू मरीजों के उपचार हेतु सभी अस्पतालों में रैपिड टेस्ट, डेंगू एलिसा टेस्ट, आवश्यक उपकरण, दवाइयां, ब्लड बैंक, बेड तथा चिकित्सकों एवं स्टाफ की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सा केंद्रों पर एलिसा टेस्टिंग किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें तथा इसमें किसी प्रकार की कमी न हो। आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पतालों में उपलब्ध मशीनों को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए तथा डेंगू जांच के लिए लैब की दरें निर्धारित की जाएं। कंट्रोल रूम को लगातार एक्टिव रखने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि डेंगू का कोई भी मामला सामने आने पर शॉर्ट नोटिस पर पूरी मशीनरी सक्रिय होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे, तीन की मौत, छह घायल

देहरादून एवं ऋषिकेश नगर क्षेत्रों में आशा कार्यकत्रियों को वार्डवार जिम्मेदारी देने, डोर-टू-डोर सर्वे कराने, रैपिड रिस्पांस टीम एवं वॉलिंटियर्स की तैनाती के लिए माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया एवं अन्य जल जनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित मॉनिटरिंग आवश्यक है। इसके लिए एसीएमओ को संचालित गतिविधियों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आशा कार्यकत्रियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। एनएचएम से एक हजार रुपये, नगर निगम से 1500 रुपये के अतिरिक्त जिला प्रशासन की ओर से भी 1500 रुपये की अतिरिक्त इंसेंटिव राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

बैठक में स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाने पर भी विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि डेंगू एवं जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए सभी स्कूलों को एडवाइजरी जारी की जाए तथा बच्चों के लिए फूल बाजू की ड्रेस अनिवार्य की जाए। नगर निगम एवं नगर पालिकाओं के कूड़ा संग्रहण वाहनों के माध्यम से डेंगू जागरूकता संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण में तेजी, डीएम सख्त—7 दिन में तहसीलों से रिपोर्ट अनिवार्य

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को नगर निगम, पेयजल, शिक्षा, एमडीडीए, आईएमए, कृषि, वन, मत्स्य, कंटेनमेंट बोर्ड, लोक निर्माण विभाग एवं आईसीडीएस सहित सभी विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए डेंगू रोकथाम के समुचित उपाय सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नगर निगम के माध्यम से पर्याप्त मैनपावर एवं मशीनरी लगाकर रिस्पना एवं बिंदाल नदी तटों सहित शहर के सभी छोटे-बड़े नालों और ड्रेनों की सफाई शीघ्र पूर्ण कराई जाए। डेंगू हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष फोकस करते हुए पर्याप्त संख्या में वॉलिंटियर्स तैनात किए जाएं तथा लार्विसाइड टैंकरों से नियमित रासायनिक छिड़काव कर मच्छरों के लार्वा को नष्ट किया जाए। प्रत्येक वार्ड में नियमित फॉगिंग भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि नगर निगम के माध्यम से प्रत्येक वार्ड के लिए एक समर्पित लार्विसाइड टैंकर तैनात किया जाए तथा स्वच्छता, जलभराव रोकने, लार्विसाइड एवं फॉगिंग के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध कराई जाए। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जलभराव रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने तथा गंदगी, जलभराव एवं डेंगू लार्वा पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए चालान काटने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: दो मासूमों संग शक्ति नहर में कूदी महिला की मौत, SDRF ने ढकरानी के पास बरामद किया शव

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डेंगू रोकथाम की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि बंजारावाला, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, क्लेमेंटाउन, राजस्थानी बस्ती एवं कार्गी क्षेत्र मच्छर प्रजनन के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र हैं। वर्ष 2023 में जिले में डेंगू के 1201 मामले सामने आए थे, जिनमें 13 लोगों की मृत्यु हुई थी। वर्ष 2024 में केवल 37 मामले दर्ज किए गए, जबकि वर्ष 2025 में 785 मामले सामने आए थे, हालांकि किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई। इस वर्ष अब तक डेंगू के पांच मामले सामने आए हैं, जिनमें तीन मामले बाहरी राज्यों से संबंधित बताए गए हैं। अस्पतालों में उपचार व्यवस्थाओं के साथ विस्तृत माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 डॉ मनोज कुमार शर्मा, उप मुख्य चिकत्सा अधिकारी डा0 निधि रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढ़ौडियाल, नगर निगम एवं नगर पालिका के अधिकारी, आशा कार्यकत्री सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: आशा कार्यकत्री उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग जन स्वास्थ्य अलर्ट जिलाधिकारी बैठक डेंगू अलर्ट 2026 डेंगू रोकथाम देहरादून समाचार नगर निगम देहरादून फॉगिंग अभियान

Related Stories

हल्द्वानी में उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा काठगोदाम क्षेत्र के होमस्टे का औचक निरीक्षण करते हुए दस्तावेजों और व्यवस्थाओं की जांच। हल्द्वानी: होमस्टे पर प्रशासन की सख्ती, दो बिना पंजीकरण इकाइयों पर गिरी गाज
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

हल्द्वानी: होमस्टे पर प्रशासन की सख्ती, दो बिना पंजीकरण इकाइयों पर गिरी गाज

Mohan Chandra Joshi May 17, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण पर बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी सविन बंसल राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण में तेजी, डीएम सख्त—7 दिन में तहसीलों से रिपोर्ट अनिवार्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण में तेजी, डीएम सख्त—7 दिन में तहसीलों से रिपोर्ट अनिवार्य

Mohan Chandra Joshi May 17, 2026
प्रतीकात्मक फोटो, अपराध से संबंधित दृश्य। Haldwani: दुष्कर्म पीड़िता ने 20 दिन बाद STH में तोड़ा दम, शादी से इनकार के बाद आत्मदाह की घटना
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani: दुष्कर्म पीड़िता ने 20 दिन बाद STH में तोड़ा दम, शादी से इनकार के बाद आत्मदाह की घटना

Mohan Chandra Joshi May 17, 2026
शक्ति नहर में लापता महिला की तलाश के दौरान सर्च अभियान चलाती SDRF टीम। देहरादून: दो मासूमों संग शक्ति नहर में कूदी महिला की मौत, SDRF ने ढकरानी के पास बरामद किया शव
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

देहरादून: दो मासूमों संग शक्ति नहर में कूदी महिला की मौत, SDRF ने ढकरानी के पास बरामद किया शव

Mohan Chandra Joshi May 17, 2026
भागीरथी नदी में फंसी महिला का रेस्क्यू करती SDRF टीम गंगोत्री धाम में SDRF का साहसिक रेस्क्यू, भागीरथी के बीच फंसी महिला को बचाया
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

गंगोत्री धाम में SDRF का साहसिक रेस्क्यू, भागीरथी के बीच फंसी महिला को बचाया

Mohan Chandra Joshi May 17, 2026
आंधी-बारिश और येलो अलर्ट से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य उत्तराखंड मौसम अपडेट: कई जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे मौसम बिगड़ने के आसार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अपडेट: कई जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे मौसम बिगड़ने के आसार

Mohan Chandra Joshi May 16, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी में उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा काठगोदाम क्षेत्र के होमस्टे का औचक निरीक्षण करते हुए दस्तावेजों और व्यवस्थाओं की जांच। हल्द्वानी: होमस्टे पर प्रशासन की सख्ती, दो बिना पंजीकरण इकाइयों पर गिरी गाज
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पर्यटन

    हल्द्वानी: होमस्टे पर प्रशासन की सख्ती, दो बिना पंजीकरण इकाइयों पर गिरी गाज

  • देहरादून कलेक्ट्रेट में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण पर बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी सविन बंसल राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण में तेजी, डीएम सख्त—7 दिन में तहसीलों से रिपोर्ट अनिवार्य
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण में तेजी, डीएम सख्त—7 दिन में तहसीलों से रिपोर्ट अनिवार्य

  • डीएम सविन बंसल डेंगू रोकथाम को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए। देहरादून: डेंगू रोकथाम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने 24×7 सतर्कता के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    देहरादून: डेंगू रोकथाम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने 24×7 सतर्कता के दिए निर्देश

  • प्रतीकात्मक फोटो, अपराध से संबंधित दृश्य। Haldwani: दुष्कर्म पीड़िता ने 20 दिन बाद STH में तोड़ा दम, शादी से इनकार के बाद आत्मदाह की घटना
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani: दुष्कर्म पीड़िता ने 20 दिन बाद STH में तोड़ा दम, शादी से इनकार के बाद आत्मदाह की घटना

  • शक्ति नहर में लापता महिला की तलाश के दौरान सर्च अभियान चलाती SDRF टीम। देहरादून: दो मासूमों संग शक्ति नहर में कूदी महिला की मौत, SDRF ने ढकरानी के पास बरामद किया शव
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    देहरादून: दो मासूमों संग शक्ति नहर में कूदी महिला की मौत, SDRF ने ढकरानी के पास बरामद किया शव

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (428)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,090)
  • उधमसिंह नगर (1,264)
  • क्राइम (3,351)
  • खेल (350)
  • चंपावत (933)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (589)
  • देहरादून (10,538)
  • नैनीताल (6,220)
  • पर्यटन (202)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (950)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (979)
  • यात्रा (382)
  • राजनीति (388)
  • राष्ट्रीय (1,103)
  • रुद्रप्रयाग (689)
  • रोजगार (474)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (596)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,334)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
हल्द्वानी: होमस्टे पर प्रशासन की सख्ती, दो बिना पंजीकरण इकाइयों पर गिरी गाज हल्द्वानी: होमस्टे पर प्रशासन की सख्ती, दो बिना पंजीकरण इकाइयों पर गिरी गाज राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण में तेजी, डीएम सख्त—7 दिन में तहसीलों से रिपोर्ट अनिवार्य राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण में तेजी, डीएम सख्त—7 दिन में तहसीलों से रिपोर्ट अनिवार्य देहरादून: डेंगू रोकथाम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने 24×7 सतर्कता के दिए निर्देश देहरादून: डेंगू रोकथाम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने 24×7 सतर्कता के दिए निर्देश Haldwani: दुष्कर्म पीड़िता ने 20 दिन बाद STH में तोड़ा दम, शादी से इनकार के बाद आत्मदाह की घटना Haldwani: दुष्कर्म पीड़िता ने 20 दिन बाद STH में तोड़ा दम, शादी से इनकार के बाद आत्मदाह की घटना देहरादून: दो मासूमों संग शक्ति नहर में कूदी महिला की मौत, SDRF ने ढकरानी के पास बरामद किया शव देहरादून: दो मासूमों संग शक्ति नहर में कूदी महिला की मौत, SDRF ने ढकरानी के पास बरामद किया शव