देहरादून: सीएम धामी ने केदारनाथ धाम के रावल से लिया आशीर्वाद, यात्रा तैयारियों पर हुई अहम चर्चा
रावल भीमाशंकर लिंग ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और बाबा केदार की कृपा की कामना की
आगामी यात्रा सीजन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार ने तेज की तैयारियां

देहरादून, 02 अप्रैल 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को श्री केदारनाथ धाम के रावल श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर रावल ने भगवान केदारनाथ जी की कृपा तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने रावल का स्वागत करते हुए केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। साथ ही आगामी यात्रा सीजन को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए किए जा रहे विशेष प्रबंधों का भी उल्लेख किया।
भेंट के दौरान केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं, यात्रा संचालन और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने रावल से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: सोशल मीडिया पर तमंचे संग दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
कुम्भ मेला–2027: हरिद्वार में मुख्य सचिव ने स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों को दिया तेज गति का आदेश
उत्तराखंड: हनुमान जयंती पर रामनगर के भव्य हनुमान धाम पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धालुओं संग किया दर्शन-पूजन
उत्तराखंड: सुरई वन रेंज में बाघ का रौद्र हमला, मवेशी चराने गई महिला बनी शिकार