देहरादून- सीएम धामी ने अस्पताल पहुंचकर जाना ऋषभ पंत का हाल
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने रविवार को मैक्स अस्पताल में भर्ती भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल चाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से ऋषभ के स्वास्थ्य सुधार के बारे में पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत की माताजी एवं उनकी बहन से मैक्स अस्पताल में लगभग एक घण्टे तक मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ऋषभ के ईलाज के लिए राज्य सरकार की ओर से पूरी मदद की जायेगी।

मददगारों को किया जाएगा सम्मानित
सीएम धामी ने कहा कि हादसे के बाद कई लोगों ने ऋषभ की मदद की थी। हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर ने ऋषभ की जान बचाई। सरकार ने 26 जनवरी को उन्हें सम्मानित करने का फैसला किया है।।
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पंत के घायल होने के बाद रोडवेज चालक व परिचालक के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी मदद की थी। उन्हें परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की गुड सेमेरिटन स्कीम के तहत सम्मानित किया जाएगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


