Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: सीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: सीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi August 2, 2021
ख़बर शेयर करें -

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों के लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का सोमवार को विधिवत शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने डीबीटी द्वारा योजना में चिन्हित बच्चों के बैंक खातों में 3-3 हजार रूपए की सहायता राशि ट्रांसफर की। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, रेखा आर्या, विधायक धन सिंह नेगी, सचिव हरि चंद्र सेमवाल सहित अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

सरकार एक अभिभावक की तरह रखेगी बच्चों का ध्यान

योजना के शुभारंभ में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में बच्चों के माता-पिता व संरक्षक के चले जाने की भरपाई करना मुमकिन नहीं है। परंतु राज्य सरकार एक अभिभावक की तरह इनका हमेशा ध्यान रखेगी। जिलों में डीएम इनके सह अभिभावक के रूप में काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाव में ही भगवान होते हैं। हमारा इन बच्चों के प्रति स्नेह, प्रेम और उत्तरदायित्व का भाव है। हम सभी इन बच्चों के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, पूरे मनोयोग से करें। इनकी सहायता से पुण्य प्राप्त होगा। वात्सल्य, माता-पिता में अपने बच्चों के लिए होने वाला नैसर्गिक प्रेम होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इन बच्चों के मामा की तरह ध्यान रखेंगे। कोरोना काल में जिन बच्चों की आंखों में आंसू आए हैं, उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रदेश की पहचान बनेंगे वात्सल्य योजना से आच्छादित बच्चे

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली योजना होगी जिसमें हम चाहते हैं कि योजना में आच्छादित बच्चों की संख्या इतनी ही बनी रहे, और किसी बच्चे को इसकी जरूरत न हो। फिर भी हम इनकी पूरी देखभाल करेंगे। ये बच्चे पूरे प्रदेश की पहचान बनेंगे। अपने -अपने क्षेत्र में वे लीडर बनेंगे। पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डा. एपीजे अब्दुल कलाम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभावों में संघर्ष करने वाले अपनी संकल्प शक्ति से आसमान को छूते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना में आच्छादित बच्चों को प्रतिमाह 3-3 हजार रूपए की सहायता राशि दी जा रही है। इसके साथ ही इन्हें निशुल्क राशन, निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था भी की जा रही है। जिलों के डीएम इन बच्चों की सम्पत्ति का संरक्षण भी करेंगे। अनाथ बच्चों के लिए नौकरियों में पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था करने वाला उत्तराखण्ड पहला राज्य है। सरकार इन बच्चों के कौशल विकास पर भी ध्यान देगी।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope 10-16 August 2026: ग्रहों की बदलेगी चाल, किस राशि के खुलेंगे सफलता के द्वार? जानिए पूरा राशिफल

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सरकार का ध्येय

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार का भाव अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को आगे बढ़ाना है। सरकार एक सहयोगी के रूप में काम कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ध्येय वाक्य सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पर राज्य सरकार चल रही है। वर्ष 2017 से जितनी भी घोषणाएं की गई है, वे सभी पूर्ण होने की ओर अग्रसर हैं। हाल ही में कोरोना से प्रभावित चार धाम यात्रा व पर्यटन से जुड़े लोगों के लिए 200 करोड़ जबकि हेल्थ सेक्टर और हेल्थ सेक्टर में काम कर कोरोना योद्धाओं के लिए 205 करोड़ रूपए का पैकेज लाए हैं। युवाओं के लिए रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेजी से शुरू करने जा रहे हैं। स्वरोजगार के लाखों अवसर उत्पन्न करने पर काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राजस्व बढ़ाने पर सरकार का फोकस, AI से टैक्स चोरी पर कसेगा शिकंजा; विभागों का डेटा होगा इंटीग्रेट

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना सरकार के मानवीय पक्ष का प्रतीक

कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना सरकार के मानवीय चेहरे को बताता है। कोरोना ने हमसे बहुत कुछ छीना है। हर किसी ने अपने किसी को खोया है। हमें इस दर्द से संघर्ष करके आगे बढ़ना है। कोरोना काल में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की पीड़ा को मुख्यमंत्री और राज्य सरकार ने समझा है। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना अन्त्योदय की परिकल्पना को साकार करती है। यह योजना बच्चों को सामाजिक, आर्थिक और मानसिक तौर पर सशक्त करेगी। सरकार इनके अभिभावक की भूमिका का निर्वाह कर रही है।

21 वर्ष की आयु तक 3 हजार रूपए प्रतिमाह की सहायता

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि दिनांक 01 मार्च, 2020 से 31 मार्च, 2022 तक कोविड-19 महामारी एवं अन्य बीमारियों से पिता/माता/संरक्षक की मृत्यु अथवा माता-पिता में से कमाऊ सदस्य की मृत्यु के कारण जन्म से 21 वर्ष तक के प्रभावित बच्चों की देखभाल, पुनर्वास, चल अचल सम्पत्ति, उत्तराधिकारों एवं विधिक अधिकारों के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना लागू की गयी है। इस योजना में आच्छादित बच्चों को 3 हजार रूपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता 01 जुलाई, 2021 से 21 वर्ष की आयु तक अनुमन्य की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, तात्कालिक और कल का मौसम जानें

आर्थिक सहायता के साथ शिक्षा, पोषण व संरक्षण

सरकार द्वारा प्रभावित बच्चों के भरण-पोषण, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास का दायित्व स्वयं लेते हुये ऐसे बच्चों का निरन्तर अनुश्रवण किया जा रहा है। उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक संरक्षण प्रदान करने हेतु प्रतिमाह रू0 3000.00 की आर्थिक सहायता के साथ-साथ उन्हें शिक्षा एवं स्वास्थ्य की सुविधाएं प्रदान करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु समस्त जिलाधिकारियों को प्रभावित बच्चों की देखभाल, पुनर्वास, चल-अचल सम्पत्ति, उत्तराधिकारों एवं विधिक अधिकारों की रक्षा हेतु संरक्षक अधिकारी नामित किया गया है।
कुल 2347 बच्चे चिन्हित, प्रथम चरण में 1062 बच्चे लाभान्वित
दिनांक 01 अगस्त, 2021 तक जन्म से 21 वर्ष तक की आयु के कुल 2347 बालक/बालिका चिन्हित किये गये है। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के शुभारम्भ के अवसर पर प्रथम चरण में कुल 1062 बच्चों को लाभान्वित किया जा गया है। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के संचालन हेतु एमआईएस पोर्टल बनाया जा रहा है, जिसमें समस्त बच्चों का विवरण जनपदों द्वारा ऑनलाइन भरा जायेगा। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजनान्तर्गत प्रतिमाह 3 हजार रूपए के मानकानुसार जुलाई, 2021 से प्रारम्भ करते हुए निदेशालय द्वारा पी०एफ०एम०एस० के माध्यम से डी०बी०टी० सीधे चिन्हित बच्चों के बैंक खातों में धनराशि भेजी जायेगी।

इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव पुण्डीर, रामसिंह कैड़ा, दीवान सिंह बिष्ट सहित विशिष्टजन और अधिकारी उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand देहरादून: सीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मौसम विभाग का ऑरेंज और येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, तात्कालिक और कल का मौसम जानें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, तात्कालिक और कल का मौसम जानें

Mohan Chandra Joshi August 10, 2026
चमोली की नीती घाटी में अतिवृष्टि के बाद उफान पर आया तमक नाला और बहा बैली ब्रिज Chamoli: अतिवृष्टि से तमक नाले में आया सैलाब, बैली ब्रिज बहा; नीती घाटी के 12 से अधिक गांवों का संपर्क कटा
  • उत्तराखंड
  • मौसम

Chamoli: अतिवृष्टि से तमक नाले में आया सैलाब, बैली ब्रिज बहा; नीती घाटी के 12 से अधिक गांवों का संपर्क कटा

Mohan Chandra Joshi August 10, 2026
श्रावण के अंतिम सोमवार को केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन करते श्रद्धालु Kedarnath: श्रावण के अंतिम सोमवार को बाबा केदार के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख पार श्रद्धालु
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

Kedarnath: श्रावण के अंतिम सोमवार को बाबा केदार के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख पार श्रद्धालु

Mohan Chandra Joshi August 10, 2026
सीएम पुष्कर सिंह धामी नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का निरीक्षण करते हुए Dehradun: नंदा की चौकी पुल पहुंचे सीएम धामी, एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का लिया जायजा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: नंदा की चौकी पुल पहुंचे सीएम धामी, एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi August 10, 2026
देहरादून समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनते गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप Dehradun: समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर सख्ती
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर सख्ती

Mohan Chandra Joshi August 10, 2026
ओखलकांडा कैंटर हादसे के बाद घायलों को अस्पताल ले जाने वाली एंबुलेंस के साथ खड़े मंत्री राम सिंह कैड़ा। Nainital Accident: ओखलकांडा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा कृषि विभाग का कैंटर; चालक की मौत, 3 घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital Accident: ओखलकांडा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा कृषि विभाग का कैंटर; चालक की मौत, 3 घायल

Mohan Chandra Joshi August 10, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मौसम विभाग का ऑरेंज और येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, तात्कालिक और कल का मौसम जानें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, तात्कालिक और कल का मौसम जानें

  • चमोली की नीती घाटी में अतिवृष्टि के बाद उफान पर आया तमक नाला और बहा बैली ब्रिज Chamoli: अतिवृष्टि से तमक नाले में आया सैलाब, बैली ब्रिज बहा; नीती घाटी के 12 से अधिक गांवों का संपर्क कटा
    • उत्तराखंड
    • मौसम

    Chamoli: अतिवृष्टि से तमक नाले में आया सैलाब, बैली ब्रिज बहा; नीती घाटी के 12 से अधिक गांवों का संपर्क कटा

  • श्रावण के अंतिम सोमवार को केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन करते श्रद्धालु Kedarnath: श्रावण के अंतिम सोमवार को बाबा केदार के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख पार श्रद्धालु
    • उत्तराखंड
    • यात्रा
    • रुद्रप्रयाग

    Kedarnath: श्रावण के अंतिम सोमवार को बाबा केदार के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख पार श्रद्धालु

  • सीएम पुष्कर सिंह धामी नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का निरीक्षण करते हुए Dehradun: नंदा की चौकी पुल पहुंचे सीएम धामी, एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का लिया जायजा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: नंदा की चौकी पुल पहुंचे सीएम धामी, एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का लिया जायजा

  • देहरादून समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनते गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप Dehradun: समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर सख्ती
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर सख्ती

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (461)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,083)
  • उधमसिंह नगर (1,316)
  • क्राइम (3,465)
  • खेल (358)
  • चंपावत (972)
  • चमोली (440)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (300)
  • दुर्घटना (691)
  • देहरादून (11,041)
  • नैनीताल (6,440)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,137)
  • यात्रा (413)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,150)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (633)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (915)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, तात्कालिक और कल का मौसम जानें Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, तात्कालिक और कल का मौसम जानें Chamoli: अतिवृष्टि से तमक नाले में आया सैलाब, बैली ब्रिज बहा; नीती घाटी के 12 से अधिक गांवों का संपर्क कटा Chamoli: अतिवृष्टि से तमक नाले में आया सैलाब, बैली ब्रिज बहा; नीती घाटी के 12 से अधिक गांवों का संपर्क कटा Kedarnath: श्रावण के अंतिम सोमवार को बाबा केदार के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख पार श्रद्धालु Kedarnath: श्रावण के अंतिम सोमवार को बाबा केदार के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख पार श्रद्धालु Dehradun: नंदा की चौकी पुल पहुंचे सीएम धामी, एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का लिया जायजा Dehradun: नंदा की चौकी पुल पहुंचे सीएम धामी, एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का लिया जायजा Dehradun: समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर सख्ती Dehradun: समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर सख्ती