Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून – सीएम धामी ने किया एमडीडीए की 226 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून – सीएम धामी ने किया एमडीडीए की 226 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Mohan Chandra Joshi March 9, 2024
ख़बर शेयर करें -

Dehradun News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सिटी फॉरेस्ट (निकट सहस्त्रधारा हैलीपैड), देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की लगभग 226 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 186 करोड़ के शिलान्यास एवं 40 करोड़ के लोकार्पण शामिल हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की लोकार्पण एवं शिलान्यास की गई योजनाओं में मुख्य रुप से सिटी फॉरेस्ट परियोजना, हरबर्टपुर बस स्टैण्ड, आढत बाजार पुनर्विकास परियोजना, मसूरी मॉल रोड का फसाड एवं सौंदर्गीकरण का कार्य, इको पार्क मसूरी, मालदेवता क्षेत्र में वॉटरफॉल (जल प्रपात) का सौंदर्गीकरण का कार्य, गौरा देवी पार्क एवं कृत्रिम झील का सौंदर्गीकरण कार्य, राजकीय इण्टर कॉलेज मियांवाला के समीप जौहड़ की भूमि पर वॉटर पार्क लैण्डस्केपिंग का कार्य, मियांवाला पंचायत घर के पास गन्ना सेन्टर के समीप भूमि पर पार्क निर्माण/लैण्डस्केपिंग / सौंदर्गीकरण कार्य, एवं आई०एस०बी०टी० परिसर में लैण्डस्केपिंग / आरबोरीकल्चर का कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की लगभग 226 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण, यहां के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई विभिन्न मांगों पर शीघ्र कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा सरकार ने विभिन्न कार्यक्रमों के तहत संपूर्ण प्रदेश में कई शिलान्यास और लोकार्पण किए है। जिसमें टनकपुर में 2215 करोड़, हरिद्वार में एनएचएआई की 4700 करोड़, हरिद्वार में 1168 करोड़, चंपावत में 161 करोड़, अल्मोड़ा में 117 करोड़, पौड़ी गढ़वाल में 828 करोड़, रुद्रप्रयाग में 456 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। राज्य सरकार का संकल्प है कि जिन योजनाओं का शिलान्यास किया है उनका लोकार्पण भी किया जाए। सरकार हर क्षेत्र के संतुलित विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। हमारा जोर संतुष्टिकरण पर है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: मतदाता सूची पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। देश तेजी से विकास करते हुए हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। सुरक्षा, आर्थिक समृद्धि, आस्था के सम्मान, आजीविका, हर क्षेत्र में दुनिया नए भारत का दर्शन कर रही है, भारत की ताकत को प्रतिष्ठित कर रही है। देश के विकास के साथ ही उत्तराखंड का भी तीव्र विकास हुआ है। लोगों की उत्तराखण्ड के प्रति धारणा बदल चुकी है। डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड में काम कर रही है। राज्य में नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर तेजी बढ़ें हैं, नागरिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है, गरीबों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है, किसानों का सम्मान बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक विकास: उत्तराखण्ड बना प्रगति का मॉडल राज्य — सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में चौड़ी सड़कों का जाल बिछ रहा है, ऋषिकेश के बाद अब उधमसिंह नगर में एम्स का सेटेलाइट सेंटर बन रहा है। दिल्ली देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेस वे, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन, हवाई सेवाओं का विस्तार हुआ है। स्वास्थ्य सेवाएं पहले से बेहतर हुई हैं। देहरादून से अयोध्या तक की हवाई सेवा शुरू हुई है। पंतनगर, चिन्यालीसौड़, गौचर में हवाई अड्डे का विकास हो रहा है। राज्य के प्रत्येक क्षेत्र को हेली सेवा से जोडने का कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में नकल विरोधी कानून के तहत नकल कराने वालों पर कार्यवही हो रही है, महिलाओं को समान अधिकार देने हेतु समान नागरिक संहिता लागू किया है, लैंड जिहाद के खिलाफ युद्ध स्तर पर कार्यवाही हो रही है और दंगारोधी कानून लाया गया है। केदारखण्ड के साथ ही मानसखण्ड मंदिर माला के तहत मंदिरों के सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: वीकेंड पर झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट; कब आएगा मानसून?

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ की पवित्र भूमि से “21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक” बताया था। उसी क्रम में देवभूमि में चहुंमुखी विकास किया जा रहा है, उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने के कार्य निरंतर जारी है। सक्षम, समर्थ और विकसित उत्तराखंड बनाने की नींव को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार आगे भी प्रधानमंत्री जी की आंकांक्षाओं और उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक उमेश शर्मा काऊ, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ. आरके जैन, वी. सी एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून - सीएम धामी ने किया एमडीडीए की 226 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास देहरादून ब्रेकिंग मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

लोकायुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन हेतु गठित सर्च कमेटी से संबंधित सांकेतिक तस्वीर। उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित

Mohan Chandra Joshi June 13, 2026
हल्द्वानी ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी और बरामद कंगन। हल्द्वानी में कर्नल दंपत्ति से ठगी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार; दो सोने के कंगन बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी में कर्नल दंपत्ति से ठगी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार; दो सोने के कंगन बरामद

Mohan Chandra Joshi June 13, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान देहरादून में मानसून पूर्व आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए। मानसून से पहले देहरादून में आपदा तैयारियों की समीक्षा, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विभागों को निरंतर सतर्क रहने के दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मानसून से पहले देहरादून में आपदा तैयारियों की समीक्षा, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विभागों को निरंतर सतर्क रहने के दिए सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi June 13, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऊधम सिंह नगर के गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग–कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए। उत्तराखण्ड में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा, सीएम धामी ने गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग–कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • खेल

उत्तराखण्ड में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा, सीएम धामी ने गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग–कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi June 13, 2026
डीएम आशीष चौहान मतदाता सूची पुनरीक्षण में सहयोग की आह्कवान करते हुए। देहरादून: मतदाता सूची पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: मतदाता सूची पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ

Mohan Chandra Joshi June 13, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मसूरी रोड स्थित होटल में आयोजित संवादी कार्यक्रम में मंच से संबोधित करते हुए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक विकास: उत्तराखण्ड बना प्रगति का मॉडल राज्य — सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक विकास: उत्तराखण्ड बना प्रगति का मॉडल राज्य — सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi June 13, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • लोकायुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन हेतु गठित सर्च कमेटी से संबंधित सांकेतिक तस्वीर। उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित

  • हल्द्वानी ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी और बरामद कंगन। हल्द्वानी में कर्नल दंपत्ति से ठगी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार; दो सोने के कंगन बरामद
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    हल्द्वानी में कर्नल दंपत्ति से ठगी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार; दो सोने के कंगन बरामद

  • डीएम डॉ. आशीष चौहान देहरादून में मानसून पूर्व आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए। मानसून से पहले देहरादून में आपदा तैयारियों की समीक्षा, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विभागों को निरंतर सतर्क रहने के दिए सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    मानसून से पहले देहरादून में आपदा तैयारियों की समीक्षा, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विभागों को निरंतर सतर्क रहने के दिए सख्त निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऊधम सिंह नगर के गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग–कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए। उत्तराखण्ड में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा, सीएम धामी ने गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग–कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • खेल

    उत्तराखण्ड में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा, सीएम धामी ने गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग–कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा

  • डीएम आशीष चौहान मतदाता सूची पुनरीक्षण में सहयोग की आह्कवान करते हुए। देहरादून: मतदाता सूची पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: मतदाता सूची पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (438)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,428)
  • उधमसिंह नगर (1,279)
  • क्राइम (3,391)
  • खेल (355)
  • चंपावत (949)
  • चमोली (432)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (629)
  • देहरादून (10,691)
  • नैनीताल (6,298)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (307)
  • बागेश्वर (955)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,025)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (401)
  • राष्ट्रीय (1,121)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (490)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (606)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,340)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित हल्द्वानी में कर्नल दंपत्ति से ठगी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार; दो सोने के कंगन बरामद हल्द्वानी में कर्नल दंपत्ति से ठगी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार; दो सोने के कंगन बरामद मानसून से पहले देहरादून में आपदा तैयारियों की समीक्षा, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विभागों को निरंतर सतर्क रहने के दिए सख्त निर्देश मानसून से पहले देहरादून में आपदा तैयारियों की समीक्षा, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विभागों को निरंतर सतर्क रहने के दिए सख्त निर्देश उत्तराखण्ड में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा, सीएम धामी ने गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग–कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा उत्तराखण्ड में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा, सीएम धामी ने गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग–कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा देहरादून: मतदाता सूची पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ देहरादून: मतदाता सूची पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ