Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून:CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून:CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

Mohan Chandra Joshi December 31, 2022
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष 2023 की शुभकामनाएं दी है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा आने वाले वर्ष में राज्य सरकार आमजन के सहयोग से प्रदेश को नई ऊंचाइयों में पहुंचाने का कार्य करेगी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता ने राज्य के इतिहास में पहली बार किसी सरकार को पुनः पूर्ण बहुमत से विजय बनाया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के विशेष सहयोग से राज्य सरकार, उत्तराखंड के चौमुखी विकास एवं सर्वश्रेष्ठ उत्तराखण्ड के संकल्प को लेकर निरंतर कार्यरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते वर्ष राज्य सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में अपने वादे के अनुरूप राज्य में “यूनिफॉर्म सिविल कोड“ लागू करने हेतु उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने का कार्य किया। फाइनल ड्राफ्ट के आधार पर समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू किया जाएगा। समान नागरिक संहिता कानून असमान निष्ठाओं को दूर करके प्रदेश में सामाजिक समानता की सार्थकता को सिद्ध करेगा। उन्होंने कहा इसके साथ ही वर्ष 2022 में राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड में दो ऐतिहासिक विधेयक विधानसभा में पास किए हैं। उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक 2022 के पास होने के बाद प्रदेश में धर्मान्तरण को लेकर कठोर कानून का प्रविधान हो गया है। इसके अलावा उत्तराखण्ड लोकसेवा (महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण हेतु) विधेयक 2022 से प्रदेश में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था एकबार फिर से लागू हो जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के आपसी समन्वय से 300 मेगावाट की लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना को स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा इस वर्ष जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना को भारत सरकार से निवेश स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिससे नैनीताल व ऊधमसिंहनगर के तराई क्षेत्र लाभान्वित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नवजागरण की पुण्यभूमि: राज्यपाल गुरमीत सिंह

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम की तर्ज पर कुमाऊं के पौराणिक मंदिरों को भव्य बनाने के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन की कार्ययोजना पर राज्य सरकार कार्य कर रही है। जिससे स्थानीय निवासियों को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। चारधाम सर्किट में आने वाले सभी मंदिरों और गुरुद्वारों में भौतिक ढांचे और परिवहन सुविधाओं के विस्तार की योजना पर भी कार्य किया गया है। इस वर्ष चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके साथ ही इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में करोड़ों कावड़ यात्री हरिद्वार से गंगाजल लेकर से अपने-अपने क्षेत्रों की तरफ निकले। कांवड़ यात्रा के सफल संचालन हेतु पहली बार हमारी सरकार के द्वारा बजट की अलग से व्यवस्था भी की गई थी।

उन्होंने कहा प्रदेश में मोबाइल कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए केंद्र सरकार ने ₹1200 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है, जिसके माध्यम से प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में 1202 नए मोबाइल टावर स्थापित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संपूर्ण राज्य में सड़क मार्ग, रेल लाइन, रोपवे एवं हवाई कनेक्टिविटी पर महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। आज ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल लाईन का कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। इस वर्ष प्रधानमंत्री जी ने सीमांत गांव माणा में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ₹3400 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें दो नए रोपवे गौरीकुंड-केदारनाथ और गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब की आधारशिला रखने के साथ ही माणा से माणा पास और जोशीमठ से मलारी तक सड़क चौड़ीकरण परियोजनाएं भी शामिल हैं। राज्य में हवाई सेवा का विस्तार करते हुए जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून – अल्मोड़ा – पिथौरागढ़ हेली सेवा का फ्लैग ऑफ किया गया। उन्होंने कहा ऑल वेदर रोड से चार धाम यात्रा के साथ ही सीमांत क्षेत्रों को टू लेन सड़क से जोड़ने का कार्य हुआ है। सड़को के निर्माण कार्य के साथ ही देश की सीमाओं को सशक्त व सुरक्षित बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान, पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य का मिला पुरस्कार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड 1064 ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के माध्यम से जो भी शिकायतें मिल रही हैं उन पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लगभग 7000 पदों पर गतिमान भर्ती प्रक्रिया को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग से संपन्न कराया जा रहा है। राज्य के युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2023 के लिए कुल 32 परीक्षाओं हेतु परीक्षा कलेंडर जारी कर दिया गया है। इसमें यू.के.एस.एस.एस.सी की भी 15 परीक्षाओं को भी शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2022 में कुमाऊं क्षेत्र में निर्मित होने वाले ऋषिकेश एम्स के सैटेलाइट सेंटर का क्रियान्वयन भी आरंभ हो चुका है। कैबिनेट बैठक में कुमाऊं में एम्स सेटेलाइट सेन्टर हेतु किच्छा के समीप 100 एकड़ भूमि भारत सरकार को निशुल्क देने की मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने वात्सल्य योजना के तहत 6 हजार बच्चों के खाते में ₹12 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की है। राज्य सरकार ने ’मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ आरम्भ की है। जिसके माध्यम से 8 से 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों के लिए शारीरिक परीक्षण व क्षमता के आधार पर हर महीने ₹1500 प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जा रहे है, इससे दूरस्थ गांवों में छुपी खेल प्रतिभाओं को भी एक नवीन मंच प्रदान किया जा रहा है। राज्य के 2 लाख 65 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट खरीद हेतु धनराशि ट्रान्सफर करने के साथ ही ’उत्तराखण्ड डिजिटल शिक्षा क्रांति’ की शुरुआत की गई। हमारी सरकार द्वारा नंदा गौरा योजना के अंतर्गत 80 हजार लाभार्थी बालिकाओं को पीएफएमएस के माध्यम से 323 करोड़ 22 लाख रूपये धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण किया गया। राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड में “नई शिक्षा नीति“ लागू की है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर-खटीमा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-टैक्सी की भिड़ंत में चालक की मौत; दंपति घायल

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी वर्ष 2023 में हम राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू करने पर निर्णय लेंगे। साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए महिला नीति, पलायन की रोकथाम हेतु आगामी योजना, 1 जिला 2 उत्पाद योजना को गति प्रदान करने के साथ सीमांत क्षेत्रों में हवाई सेवाओं का विस्तार, आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत किए जाने, सीमांत गांव को बसाने हेतु संपूर्ण विकास, केदारनाथ पुनर्निर्माण के दूसरे चरण में 180 करोड़ के कार्य, बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के अंतर्गत कार्य में तेजी, दून-मसूरी रोपवे, खरसाली से यमुनोत्री रोपवे का निर्माण, मानसखंड योजना के तहत कुमाऊं क्षेत्र के ऐतिहासिक मंदिरों में सुविधाओं का विकास, पिथौरागढ़ के लिए 20 सीटर एयरक्राफ्ट की सेवा शुरुआत, प्रथम एवं सीमांत गांव में मंत्रिमंडल की बैठक, स्वास्थ्य-शिक्षा व रोजगार-स्वरोजगार पर कार्य, गंगा समेत अन्य नदियों की स्वच्छता के साथ ही विकास के अन्य कई कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ प्रदेश सरकार जन अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतरने के लिए संकल्पबद्ध हैं। हम सभी मिलकर प्रदेश के समग्र विकास में अपना शत् प्रतिशत योगदान देने के लिए संकल्पित हो, एवं समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का निर्माण करें।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून:CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं लेटेस्ट खबर उत्तराखंड लेटेस्ट न्यूज उत्तराखंड सीएम ने दिए यह निर्देश सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगोली की फाइल फोटो। हेमकुंड साहिब प्रकरण पर सरकार सख्त: सांप्रदायिक रंग देने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

हेमकुंड साहिब प्रकरण पर सरकार सख्त: सांप्रदायिक रंग देने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
हल्द्वानी में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनते आयुक्त दीपक रावत। हल्द्वानी: फर्जी जमीन सौदों पर कुमाऊं आयुक्त का बड़ा एक्शन, लापरवाह राजस्व कर्मियों पर गिरेगी गाज
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी: फर्जी जमीन सौदों पर कुमाऊं आयुक्त का बड़ा एक्शन, लापरवाह राजस्व कर्मियों पर गिरेगी गाज

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
हल्द्वानी में शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की वीरांगना भावना गोस्वामी का सम्मान करते सांसद अजय भट्ट। वीर बलिदान को नमन: सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

वीर बलिदान को नमन: सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
हल्द्वानी में NEET परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते एसएसपी नैनीताल। NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा: नैनीताल पुलिस की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा: नैनीताल पुलिस की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त टैक्सी वाहन। टनकपुर-खटीमा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-टैक्सी की भिड़ंत में चालक की मौत; दंपति घायल
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

टनकपुर-खटीमा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-टैक्सी की भिड़ंत में चालक की मौत; दंपति घायल

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए लेखक शशि रंजन कुमार। अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है’: शशि रंजन कुमार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है’: शशि रंजन कुमार

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगोली की फाइल फोटो। हेमकुंड साहिब प्रकरण पर सरकार सख्त: सांप्रदायिक रंग देने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    हेमकुंड साहिब प्रकरण पर सरकार सख्त: सांप्रदायिक रंग देने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

  • हल्द्वानी में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनते आयुक्त दीपक रावत। हल्द्वानी: फर्जी जमीन सौदों पर कुमाऊं आयुक्त का बड़ा एक्शन, लापरवाह राजस्व कर्मियों पर गिरेगी गाज
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    हल्द्वानी: फर्जी जमीन सौदों पर कुमाऊं आयुक्त का बड़ा एक्शन, लापरवाह राजस्व कर्मियों पर गिरेगी गाज

  • हल्द्वानी में शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की वीरांगना भावना गोस्वामी का सम्मान करते सांसद अजय भट्ट। वीर बलिदान को नमन: सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    वीर बलिदान को नमन: सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान

  • हल्द्वानी में NEET परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते एसएसपी नैनीताल। NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा: नैनीताल पुलिस की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा: नैनीताल पुलिस की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

  • सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त टैक्सी वाहन। टनकपुर-खटीमा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-टैक्सी की भिड़ंत में चालक की मौत; दंपति घायल
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    टनकपुर-खटीमा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-टैक्सी की भिड़ंत में चालक की मौत; दंपति घायल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (442)
  • अल्मोड़ा (608)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (115)
  • उत्तराखंड (24,500)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,401)
  • खेल (355)
  • चंपावत (953)
  • चमोली (433)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (634)
  • देहरादून (10,732)
  • नैनीताल (6,319)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (956)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,032)
  • यात्रा (396)
  • राजनीति (402)
  • राष्ट्रीय (1,124)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (493)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,345)
  • हरिद्वार (881)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
हेमकुंड साहिब प्रकरण पर सरकार सख्त: सांप्रदायिक रंग देने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई हेमकुंड साहिब प्रकरण पर सरकार सख्त: सांप्रदायिक रंग देने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई हल्द्वानी: फर्जी जमीन सौदों पर कुमाऊं आयुक्त का बड़ा एक्शन, लापरवाह राजस्व कर्मियों पर गिरेगी गाज हल्द्वानी: फर्जी जमीन सौदों पर कुमाऊं आयुक्त का बड़ा एक्शन, लापरवाह राजस्व कर्मियों पर गिरेगी गाज वीर बलिदान को नमन: सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान वीर बलिदान को नमन: सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा: नैनीताल पुलिस की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा: नैनीताल पुलिस की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी टनकपुर-खटीमा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-टैक्सी की भिड़ंत में चालक की मौत; दंपति घायल टनकपुर-खटीमा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-टैक्सी की भिड़ंत में चालक की मौत; दंपति घायल