देहरादून:CM धामी ने हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के लिए की 25 लाख रुपए की घोषणा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हाॅकी टीम की खिलाङी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए दिये जाने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने कहा हमें गर्व है कि टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का शानदार योगदान रहा है। शीघ्र ही हमारे राज्य में एक नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी। इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने हेतु उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा। हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के कोने कोने में वंदना जैसी प्रतिभा के द्वीप प्रज्ज्वलित हों!
• मुख्यमंत्री ने वन आरक्षी भर्ती दौड़ के दौरान अस्वस्थ हुए विनय के समुचित उपचार का जिलाधिकारी उत्तरकाशी को निर्देश दिये
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गत 27 जुलाई को वन आरक्षी की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान अस्वस्थ हुए चिन्यालीसौङ के श्री विनय मटूड़ा के शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने इस सम्बंध में दूरभाष पर जिलाधिकारी उत्तरकाशी को श्री विनय के उपचार की समुचित चिकित्सा व्यवस्था कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को इस मामले में संवेदनशीलता के साथ व्यक्तिगत ध्यान देकर भी श्री विनय को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान कराने को कहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें