Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून- मुख्य सचिव ने ली धान खरीद को लेकर समीक्षा बैठक, दिए यह निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून- मुख्य सचिव ने ली धान खरीद को लेकर समीक्षा बैठक, दिए यह निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 22, 2021
ख़बर शेयर करें -

देहरादून- मुख्य सचिव डॉ0 एस.एस. संधु की अध्यक्षता में उनके सचिवालय सभागार में 2021-22 के खरीफ सीजन में धान की खरीद के संबंध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों खाद्य विभाग, सहकारिता तथा सम्बन्धित पक्षों से धान की खरीद में आने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं, बाधाओं और व्यवहारिक कठिनाईयों के सम्बन्ध में सम्बन्धित स्टेक होल्डर (पक्षों) का पक्ष सुनने के पश्चात् विभागीय अधिकारियों तथा जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार को धान की व्यवस्थित, पारदर्शी और शीघ्रता से खरीद के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिये।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों और क्रय केन्द्रो का संचालन करने वाले प्रबन्धकों के सख्त निर्देश दिये कि धान की खरीद में किसानों के साथ किसी भी तरह की धोखाधड़ी अथवा किसानों का किसी भी प्रकार का शोषण बर्दाशत नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिये कि किसानों से धान की व्यवस्थित और पारदर्शी खरीददारी में जो भी प्रबन्धन स्तर की, प्रशासनिक स्तर की तथा तकनीकी स्तर की कठिनाईया हैं, उनको तत्काल दूर करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि जिन स्थानों पर और धान क्रय केन्द्र खोलने की डिमाण्ड है वहां शीघ्रता से खोले जाए। जहां पर बोरे अथवा धान क्रय से सम्बन्धित सामग्री इत्यादि की कोई जरूरत हो उनको तत्काल पूरा करें।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: धामी कैबिनेट बैठक आज, ग्रेड-पे से मानसून सत्र तक कई अहम प्रस्तावों पर नजर

विभागीय अधिकारियों ने जब मुख्य सचिव को अवगत कराया कि किसानों के प्रत्येक वर्ष क्रय प्रक्रिया हेतु खाते खोले और क्रय प्रक्रिया पूरी होने के तत्काल बाद बन्द हो जाते है तो इस पर मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि जिन किसानों से खरीददारी की जाती हैं उन सभी का एक ही बार जीरो बैलेंस पर खाता खुलवायें तथा उसको बार-बार बंद ना करें बल्कि चलता रहने दें क्योंकि इससे अनावश्यक रूप से प्रक्रिया में देरी हो जाती है। साथ ही किसान खाता खोलने, बंद करवाने में अनावश्यक परेशान होते हैं। उन्होंने सभी क्रय केन्द्रों पर 50 से 100 मॉस्चर(नमी) मीटर रिजर्व के रूप में रखने के निर्देश दिये। कहा कि जब तक क्रय केन्द्रों पर किसानों का धान आ रहा है तब तक उसको खरीदते रहें।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि विभागीय स्तर पर विभिन्न कार्यों में जो औपचारिकता और कार्य पहले किये जा सकते हैं उनको पहले से ही पूरा कर लें, बिना किसी वाजिब कारण के हर एक कार्य को अन्तिम मूवमेंट के लिए पेंडिंग ना रखें, इसको गंभीरता से लिया जाएगा।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि सारी प्रक्रिया समय से पूरी हो, इसके लिए वार्षिक केलेण्डर बना लें और उसका अनुपालन करें। उन्होंने भुगतान की पहले की पेंडेंसी को तत्काल निपटाने तथा आगे से भुगतान से संबंधित प्रक्रिया को सरलीकृत करने तथा पोर्टल से सम्बन्धित जो भी तकनीकी समस्या है उसको भी तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रत्येक क्रय केन्द्रों और मण्डी के मुख्य द्वार पर अनिवार्य रूप से विजिबल आकर्षक साइन बोर्ड लगा होना चाहिए जिस पर स्पष्ट शब्दों में लिखा हो कि किसानों को यदि धान क्रय से संबंधी किसी भी तरह की शिकायत हो तो वे इन नम्बरों पर शिकायत कर सकते हैं। साथ ही सम्बन्धित जिलाधिकारी ये सुनिश्चित करेंगे कि शिकायत करने वाल नम्बर न केवल सक्रिय हो बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का तत्काल उचित निराकरण भी हो। जिलाधिकारी उस पर खुद कॉल करते रहें। साथ ही यदि कोई किसान जिलाधिकारी अथवा संबंधित उप जिलाधिकारी के पास धान क्रय की उचित निस्तारण के संबंध में कोई शिकायत करता है तो उस पर अनिवार्य रूप से त्वरित व उचित कार्यवाही करनी ही होगी। इसके अतिरिक्त जहां तक संभव हो मण्डी अथवा क्रय केन्द्रों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने तथा उसकी नियमित मॉनिटरिंग करने को भी कहा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका, युवाओं को ₹2.5 लाख तक वेतन

मुख्य सचिव ने जनपद ऊधमसिंहनगर के लिये धान क्रय के संबंध में निर्देश दिये कि ऊधमसिंहनगर में दिनांक 01 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक केवल उत्तराखण्ड के ही किसानों के धान की खरीद की जाएगी। उसके पश्चात् सम्बन्धित जिलाधिकारी अपने स्तर से इस तिथि को आगे बढ़ा सकते हैं। इसके अतिरिक्त अन्य जनपदों के जिलाधिकारी अपने स्तर से अपने विवेक से ये सुनिश्चित करने को स्वतंत्र होंगे कि केवल उत्तराखण्ड के ही किसानों से कब तक खरीद करनी है तथा किस तिथि के बाद उत्तराखण्ड अथवा अन्य राज्यों के किसानों दोनों से खरीद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि ये आवश्यक ध्यान रखा जाए कि उत्तराखण्ड के किसानों को खरीद में वरियता मिले। साथ ही उन्होंने संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे समय-समय पर विभिन्न क्रय केन्दों का औचक निरीक्षण करके स्वयं व्यवस्थाएं देखें तथा अधीनस्थ अपर जिलाधिकारियों- उपजिलाधिकारियों सभी से एन्फोर्समेंट की कार्यवाही संपादित करवाते हुए सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी तरह से किसानों के उपज को मॉस्चर(नमी) अथवा खराब बताकर अथवा घटतौली या बिचौलियों की भूमिका से या अन्य किसी भी तरह से किसानों के साथ धोखाधड़ी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जिलाधिकारी अपने स्तर पर विक्रय हेतु टोकन अथवा पर्ची सिस्टम जो भी उचित लगता हो प्रकिया अपना सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की भेंट, सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

इस दौरान बैठक में सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी, मीनाक्षी सुन्दरम्, एच.एस. बोनाल, अपर सचिव प्रताप शाह, आर.एफ.सी(संभागीय खाद्य नियंत्रक) गढ़वाल बी.एस. राणा, वित्त नियंत्रक डॉ0 एम.एस. बिसेन सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी तथा सम्बन्धित पक्षों के सदस्य उपस्थित थे। साथ ही जनपद ऊधमसिंहनगर तथा हरिद्वार के जिलाधिकारी वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News दिए यह निर्देश देहरादून- मुख्य सचिव ने ली धान खरीद को लेकर समीक्षा बैठक मुख्य सचिव

Related Stories

UKSSSC परीक्षा धांधली मामले में ED द्वारा की गई बरामदगी का दृश्य Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
देहरादून में डीएम डॉ. आशीष चौहान जिला योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए Dehradun News: जिला योजना की प्रगति की समीक्षा, डीएम ने कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: जिला योजना की प्रगति की समीक्षा, डीएम ने कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल लेते हुए Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
हिमांशु मिश्रा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने Nainital News: हिमांशु बने सेना में लेफ्टिनेंट, विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ पूरा किया बचपन का सपना
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: हिमांशु बने सेना में लेफ्टिनेंट, विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ पूरा किया बचपन का सपना

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने भेंट की Uttarakhand News: नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की भेंट, सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की भेंट, सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी Uttarakhand News: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, ‘विकसित भारत 2047’ से जुड़ेंगे प्रदेशवासी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, ‘विकसित भारत 2047’ से जुड़ेंगे प्रदेशवासी

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • UKSSSC परीक्षा धांधली मामले में ED द्वारा की गई बरामदगी का दृश्य Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद

  • देहरादून में डीएम डॉ. आशीष चौहान जिला योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए Dehradun News: जिला योजना की प्रगति की समीक्षा, डीएम ने कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: जिला योजना की प्रगति की समीक्षा, डीएम ने कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

  • ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल लेते हुए Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित

  • हिमांशु मिश्रा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने Nainital News: हिमांशु बने सेना में लेफ्टिनेंट, विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ पूरा किया बचपन का सपना
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: हिमांशु बने सेना में लेफ्टिनेंट, विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ पूरा किया बचपन का सपना

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने भेंट की Uttarakhand News: नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की भेंट, सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की भेंट, सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (638)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,483)
  • उधमसिंह नगर (1,333)
  • क्राइम (3,510)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (452)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (732)
  • देहरादून (11,233)
  • नैनीताल (6,533)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,199)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (412)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (523)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (937)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद Dehradun News: जिला योजना की प्रगति की समीक्षा, डीएम ने कार्यों में तेजी के दिए निर्देश Dehradun News: जिला योजना की प्रगति की समीक्षा, डीएम ने कार्यों में तेजी के दिए निर्देश Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित Nainital News: हिमांशु बने सेना में लेफ्टिनेंट, विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ पूरा किया बचपन का सपना Nainital News: हिमांशु बने सेना में लेफ्टिनेंट, विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ पूरा किया बचपन का सपना Uttarakhand News: नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की भेंट, सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं Uttarakhand News: नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की भेंट, सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं