Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: मुख्यमंत्री के संकल्प, जन विश्वास को कायम रखना प्राथमिकता- डीएम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: मुख्यमंत्री के संकल्प, जन विश्वास को कायम रखना प्राथमिकता- डीएम

Mohan Chandra Joshi March 20, 2025
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री का संकल्प साकार होता हुआ, अंतिम पंक्ति तक पंहुचा योजना से लाभ।

त्यूनी में पहली बार भव्य बहुउद्देशीय शिविर का हुआ आयोजन, ऐतिहासिक शिविर का जनता ने जताया आभार

प्रशासन पहुंचा जनता के द्वार, डीएम ने दूरस्थ क्षेत्र त्यूनी में बहुउद्देशीय शिविर लगाकर सुनी जन समस्याएं।

वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और स्थानीय लोगों की समस्या का प्राथमिकता पर आन द स्पाट किया समाधान।

स्वास्थ्य जांच से लेकर आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पेंशन से लेकर, विभिन्न प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड से दूरस्थ क्षेत्रवासियों को किया लाभान्वित।

20 वर्षो से अपनी कृषि भूमि के मुआवजे के लिए भटक रहे फरियादी को मिला न्याय, 07 दिवस में होगा निस्तारण।

शिविर में दर्ज 173 में से अधिकांश समस्याओं का मौके पर किया निस्तारण।

सांय 6.00 बजे तक चला शिविर, 1455 से अधिक लोगों ने उठाया शिविर का लाभ।

596 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, 27 दिव्यांग प्रमाण पत्र और 125 आयुष्मान कार्ड मौके पर निर्गत।

02 दिव्यांगजनों को मौके पर ही व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की दी स्वीकृति।

02 अनाथ बच्चों को स्पांन्सरशिप स्किम से किया लाभान्वित।

फनार निवासी दुर्गा देवी का 17 हजार का बिजली बिल माफ, रायफल फंड से भुगतान।

आधार शिविर में बने 35 नए आधार कार्ड और 120 आधार कार्ड किए अपडेशन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी में आशाओं के लिए डीएम ने आशा घर बनाने की दी स्वीकृति, जिला योजना से मिलेगा बजट।

शासकीय योजनाओ के लाभ से कोई भी वंचित न रहे, अंतिम छोर तक के व्यक्ति को योजनाओं से करें आच्छादित।

दूरस्थ क्षेत्र त्यूनी में बहुउद्देश्यीय शिविर लगाकर समस्याओं के निराकरण पर क्षेत्रवासियों ने जताया आभार।

देहरादून। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जन समस्याओं का सगुमता से निराकरण हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में वृहस्पतिवार को सुदूरवर्ती क्षेत्र त्यूनी में वृहद बहुउदेशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने 173 समस्याएं एवं मांग दर्ज की। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया तथा अन्य समस्याओं का प्राथमिकता एवं समयबद्वता से निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। शिविर में 596 से अधिक लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दिव्यांग एवं अन्य प्रमाण पत्र मौके पर निर्गत करने के साथ ही क्षेत्रवासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने बहुदेशीय शिविर में 30 से अधिक विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया। दूरस्थ क्षेत्र त्यूनी में बहुद्देश्यीय शिविर लगाने पर स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: होटल में नाबालिग से गैंगरेप, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी समेत ITI गैंग के चारों आरोपी गिरफ्तार

शिविर में जिलाधिकारी ने सभी समस्याएं और शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेकर समय पर उनका निस्तारण किया जाए। किसी भी स्तर पर कोई भी शिकायत अनावश्यक लंबित न रहे। सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभान्वित किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि विभागीय अधिकारी दूरदराज क्षेत्रों में मौके पर जाकर समस्याएं जाने और उनका त्वरित समाधान करें।

शिविर में ग्राम हनोल, मेन्द्रथ, दारागाड, सावडा, विनाड-बस्तिल, कूना, रायगी, त्यूनी आदि गांवों के ग्रामीणों ने सड़क, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, पीएम आवास, आर्थिक सहायता, मुआवजा, राशन कार्ड, गैस आपूर्ति आदि से जुड़ी समस्याएं रखी।

ग्राम पंचायत सारनी के समस्त ग्राम वासियों ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सारनी मोटर मार्ग निर्माण के दौरान वर्ष 2022 मे गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त की गई है, जिससें गांव मे पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत करने पर भी कोई कारवाई नही हुई है। इस पर जिलाधिकारी ने लोनिवि को एक सप्ताह के भीतर क्षतिपूर्ति मुआवजा उपलब्ध कराने और ऐसा न करने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। अणु चिलवाड मोटर मार्ग पर 20 वर्षों से प्रभावित को प्रतिकार भुगतान न किए जाने पर जिलाधिकारी ने सीडीओ को संबंधित एसडीएम और अधिशासी अभियंता लोनिवि के साथ बैठक करते हुए तत्काल मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिला मुख्यालय से 250 किलोमीटर दूर
राइका भटाड में बच्चों के लिए आवासीय भवन की मांग पर मुख्य विकास अधिकारी को जांच कर खनिज न्यास मे प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा। अटाल युवा कल्याण समिति द्वारा जनजातीय क्षेत्र में शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता चाहने पर सीडीओ को प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा। ग्राम केराड में एसएचजी महिलाओं द्वारा टिन शेड निर्माण हेतु डीडीओ को मनरेगा से कार्य करने के निर्देश दिए। वहीं एसएचजी को रिलीफ फंड तत्काल उपलब्ध कराने को कहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी में आशाओं के लिए आशा घर बनाने हेतु जिलाधिकारी ने सीएमओ को जिला योजना से प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Rudrapur Crime: दिनदहाड़े मोबाइल कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या, पुलिस फोर्स तैनात

इस दौरान पीएम आवास, दैवीय आपदा में आर्थिक सहायता सहित सभी समस्याओं पर संबधित विभागों के साथ मौके पर निराकरण किया गया।

शिविर में लगे आयुर्वेदिक एवं यूनानी स्टॉल पर 360, एलोपैथिक चिकित्सकों ने 496 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरण और 27 दिव्यांग प्रमाण पत्र और 125 आयुष्मान कार्ड बनाए गए और 65 लोगों की ईएनटी की गई। पशुपालन ने 90 प्रतिशत सब्सिडी पर 6.75 लाख ऋण और 50 पशुपालकों को पशु बीमारी की रोकथाम हेतु निःशुल्क दवा वितरित की गयी। कृषि विभाग ने 45 एवं उद्यान विभाग द्वारा 75 लोगों को औद्यानिक औजार, सब्जी बीज, कीटनाशक दवाइयां वितरित की गई। समाज कल्याण द्वारा 22 वृद्धावस्था, 02 विधवा, 04 दिव्यांग पेंशन स्वीकृति के साथ 77 समाजिक समस्याओं का समाधान किया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा 52 परिवार रजिस्टर की नकल, राजस्व विभाग द्वारा 11 आय, 01 चरित्र प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदनों का निस्तारण किया गया। ई-डिस्ट्रिक्ट स्टाल पर 35 नए आधार कार्ड और 120 आधार कार्ड अपडेशन किए गए। पूर्ति विभाग ने राशन कार्ड संबधी 20 और श्रम विभाग ने 53 श्रमकार्ड संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया। दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र के माधयम से 18 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, स्टिक एवं अन्य उपकरण वितरण किए गए। वहीं बाल विकास द्वारा 10 किशोरी, 15 धात्री और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार किट वितरण की गई। विद्युत विभाग ने 10 शिकायतों में से 02 का मौके पर निस्तारण किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने 02 अनाथ बच्चों को 4हजार रुपये प्रतिमाह स्पान्सरशिप से लाभान्वित किया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से सरकारी नौकरी, असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार

शिविर में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, सीएमओ डा.मनोज शर्मा, एसडीएम योगेश मेहरा, डीडीओ सुनील कुमार आदि सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बडी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand CM Dhami Dehradun News- Featured Khabar Uttarakhand Latest news Dehradun Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर डीएम सविन बंसल देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

हल्द्वानी के कटघरिया स्थित त्रिशूल होटल को प्रशासनिक टीम ने सील किया। Haldwani News: नाबालिग गैंगरेप मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शहर का यह होटल सील
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: नाबालिग गैंगरेप मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शहर का यह होटल सील

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
हल्द्वानी के निजी अस्पताल के बाहर महिला की मौत के बाद प्रदर्शन करते परिजन Haldwani News: गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Haldwani News: गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर। Haldwani News: कालाढूंगी में कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: कालाढूंगी में कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों के बीच बर्फबारी और बारिश का मौसम Uttarakhand Weather Update: वीकेंड पर बारिश-बर्फबारी से बदलेगा मौसम, 20 नवंबर तक पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: वीकेंड पर बारिश-बर्फबारी से बदलेगा मौसम, 20 नवंबर तक पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
रुद्रपुर मोबाइल कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास कुमार पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती Rudrapur Crime: मोबाइल कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तीन गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur Crime: मोबाइल कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तीन गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
छठ पूजा के मद्देनजर हल्द्वानी में जारी यातायात डायवर्जन प्लान Haldwani News: छठ पूजा पर 15-16 नवंबर को रूट डायवर्जन, देखें पूरा ट्रैफिक प्लान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: छठ पूजा पर 15-16 नवंबर को रूट डायवर्जन, देखें पूरा ट्रैफिक प्लान

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी के कटघरिया स्थित त्रिशूल होटल को प्रशासनिक टीम ने सील किया। Haldwani News: नाबालिग गैंगरेप मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शहर का यह होटल सील
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: नाबालिग गैंगरेप मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शहर का यह होटल सील

  • हल्द्वानी के निजी अस्पताल के बाहर महिला की मौत के बाद प्रदर्शन करते परिजन Haldwani News: गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Haldwani News: गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप

  • उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर। Haldwani News: कालाढूंगी में कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: कालाढूंगी में कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम

  • उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों के बीच बर्फबारी और बारिश का मौसम Uttarakhand Weather Update: वीकेंड पर बारिश-बर्फबारी से बदलेगा मौसम, 20 नवंबर तक पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: वीकेंड पर बारिश-बर्फबारी से बदलेगा मौसम, 20 नवंबर तक पूर्वानुमान

  • रुद्रपुर मोबाइल कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास कुमार पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती Rudrapur Crime: मोबाइल कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तीन गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Rudrapur Crime: मोबाइल कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तीन गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (485)
  • अल्मोड़ा (653)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,128)
  • उधमसिंह नगर (1,369)
  • क्राइम (3,609)
  • खेल (370)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (471)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (309)
  • दुर्घटना (780)
  • देहरादून (11,535)
  • नैनीताल (6,685)
  • पर्यटन (232)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (323)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,254)
  • यात्रा (420)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,185)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (240)
  • स्वास्थ्य (1,388)
  • हरिद्वार (964)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: नाबालिग गैंगरेप मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शहर का यह होटल सील Haldwani News: नाबालिग गैंगरेप मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शहर का यह होटल सील Haldwani News: गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप Haldwani News: गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप Haldwani News: कालाढूंगी में कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम Haldwani News: कालाढूंगी में कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम Uttarakhand Weather Update: वीकेंड पर बारिश-बर्फबारी से बदलेगा मौसम, 20 नवंबर तक पूर्वानुमान Uttarakhand Weather Update: वीकेंड पर बारिश-बर्फबारी से बदलेगा मौसम, 20 नवंबर तक पूर्वानुमान Rudrapur Crime: मोबाइल कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तीन गिरफ्तार Rudrapur Crime: मोबाइल कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तीन गिरफ्तार