देहरादून – मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट
Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की और उनका देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत किया।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन आज श्रीमती मुर्मू बदरीनाथ धाम में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद उनका हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करने का कार्यक्रम भी है। इसके अलावा राष्ट्रपति उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर कल देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


