Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की पर्यटन विभाग की समीक्षा, दिए यह निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन

देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की पर्यटन विभाग की समीक्षा, दिए यह निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 3, 2021
ख़बर शेयर करें -

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत दी जाने वाली सब्सिडी को बढ़ाये जाने के दिये निर्देश

संचालित पर्यटन योजनाओं के निर्माण में लायी जाये तेजी

क्षेत्र विशेष की आवश्यकतानुसार अतिरिक्त रोप वे एवं पर्यटन योजनाओं के प्रस्ताव तैयार कर केन्द्र सरकार को किये जाय प्रेषित

पर्यटन योजनाओं एवं इससे लाभान्वित होने वालों का विवरण भी किया जाय तैयार।


देहरादून -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा की। उन्होंने पर्यटन से सम्बन्धित योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही तीन माह की योजना का भी प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन शीघ्र धरातल पर दिखायी दे इस पर विशेष ध्यान दिया जाय।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन हमारी आर्थिकी का महत्वपूर्ण विषय रहा है। इसके लिये राज्य में नये पर्यटन स्थलों के विकास के साथ ही पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा पर्यटकों की सुख सविधाओं का विशेष ध्यान दिये जाने की जरूरत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएमवीएन तथा केएमवीएन के गेस्ट हाउसों को और अधिक सुसज्जित बनाने, वेलनेस सेन्टर जैसी सुविधाये इनके माध्यम से उपलब्ध करायी जाय तो अधिक से अधिक पर्यटक इनसे जुडेंगे। मुख्यमंत्री ने साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये काली एवं शारदा आदि नदियों में भी राफ्टिंग तथा टिहरी लेक में सी प्लेन योजना को शीघ्र धरातल पर उतारे जाने को कहा। मसूरी व नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था का कारगर हल तलाशे जाने पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार से पर्यटकों के जरिये राज्य की बेहतर पर्यटन व्यवस्थाओं का सन्देश देश व दुनिया में जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दिन में पुताई का काम कर रात में शटर तोड़कर चोरी—24 घंटे में शातिर आरोपी गिरफ्तार, ₹3.17 लाख नकदी बरामद

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत दी जाने वाली सब्सिडी को बढ़ाये जाने का प्रस्ताव तैयार किया जाय, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना से जुड सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पौराणिक महत्व के धार्मिक स्थलों पुराने पर्यटन स्थलों का भी पर्यटन की दृष्टि से विकास किया जाय। हमारा प्रयास राज्य के नैसर्गिंक प्राकृतिक सौन्दर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं जैव विविधता को देश व दुनिया के सामने लाना है। इसके लिये सम्बन्धित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करना होगा। इसके लिये कम अवधि की छोटी फिल्मों के माध्यम से प्रचार प्रसार पर भी ध्यान दिया जाय। उन्होंने देहरादून मसूरी, ऋषिकेश नीलकंठ आदि रोप वे के साथ ही पाताल भुवनेश्वर तथा पूर्णागिरी रोप वे निर्माण का भी प्रस्ताव तैयार करने को कहा। अल्मोड़ा के नीम करोली में पार्किंग की व्यवस्था, पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में संचालित करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: शव लेकर गांव लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाई में गिरा वाहन, तीन की दर्दनाक मौत

इस अवसर सचिव पर्यटन श्री दिलीप जावलकर ने व्यापक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से राज्य में संचालित तथा भावी पर्यटन योजनाओं की जानकारी दी। सचिव पर्यटन ने बताया कि पर्यटन की 28 गतिविधियों को उद्योग की श्रेणी में सम्मिलित किया गया है। साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये अलग विंग गठित की गई है। भारत सरकार द्वारा राज्य का एडवेंचर टूरिज्म गतिविधियों को अन्य राज्यों के लिये अनुकरणीय बताया गया है। फिल्म शूटिंग के लिये राज्य को बेस्ट फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड दिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य का पर्यटन कलेण्डर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये एड फिल्मों के माध्यम से भी प्रचार की योजना है। इस अवसर पर पर्यटन आधारित फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग से सम्बन्धित मा0 मुख्यमंत्री द्वारा 103 घोषणायें की गई थी जिनमें 68 पूर्ण हो चुकी है। तथा 21 पर कार्यवाही गतिमान है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट

उन्होंने बताया कि राज्य के लोगों की संख्या से चार गुना पर्यटक यहां आते हैं। वर्ष 2014 में आपदा के बाद 3 लाख श्रद्धालु चार धाम यात्रा में आये थे, जबकि 2019 में यह संख्या 34 लाख से ज्यादा रही है, इसमें 10 लाख लोग केदारनाथ आये थे। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में घोषित कोविड राहत पैकेज के अंतर्गत पर्यटन विभाग में पंजीकृत होटल, रैस्टोरेंट व होम स्टे के कार्मिकों को राहत राशि वितरित की जानी शुरू हो गई है। 31 अगस्त तक राज्य में कुल 9398 लोगों के खातों में 3,66,37,580 रूपये की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.सन्धु, अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, अपर सचिव युगल किशोर पन्त, स्वाती भदौरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News दिए यह निर्देश देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की पर्यटन विभाग की समीक्षा

Related Stories

चमोली के देवाल क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद खाई में गिरे वाहन के पास रेस्क्यू अभियान चलाती पुलिस और डीडीआरएफ की टीम। उत्तराखंड: शव लेकर गांव लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाई में गिरा वाहन, तीन की दर्दनाक मौत
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

उत्तराखंड: शव लेकर गांव लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाई में गिरा वाहन, तीन की दर्दनाक मौत

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में बारिश और खराब मौसम के दौरान बादलों से घिरा इलाका। उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
गंगनानी के पास गहरी खाई में गिरी कार के दुर्घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान चलाती SDRF और पुलिस टीम। उत्तराखंड: देर रात दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; पति-पत्नी की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

उत्तराखंड: देर रात दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; पति-पत्नी की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और तेज हवाओं के दौरान बदलते मौसम का दृश्य, आकाश में बादल छाए हुए। उत्तराखंड मौसम अपडेट: 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट
  • उत्तरप्रदेश
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट

Mohan Chandra Joshi May 29, 2026
हल्द्वानी में UKPSC और UKSSSC परीक्षाओं की सुरक्षा तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते एसपी मनोज कुमार कत्याल। UKPSC और UKSSSC की परीक्षाओं से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट, नकल माफियाओं पर कड़ी निगरानी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • रोजगार

UKPSC और UKSSSC की परीक्षाओं से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट, नकल माफियाओं पर कड़ी निगरानी

Mohan Chandra Joshi May 29, 2026
सचिवालय में खाद्य सुरक्षा और मिलावट रोकथाम को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन। उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चमोली के देवाल क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद खाई में गिरे वाहन के पास रेस्क्यू अभियान चलाती पुलिस और डीडीआरएफ की टीम। उत्तराखंड: शव लेकर गांव लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाई में गिरा वाहन, तीन की दर्दनाक मौत
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    उत्तराखंड: शव लेकर गांव लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाई में गिरा वाहन, तीन की दर्दनाक मौत

  • उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में बारिश और खराब मौसम के दौरान बादलों से घिरा इलाका। उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत

  • गंगनानी के पास गहरी खाई में गिरी कार के दुर्घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान चलाती SDRF और पुलिस टीम। उत्तराखंड: देर रात दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; पति-पत्नी की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    उत्तराखंड: देर रात दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; पति-पत्नी की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और तेज हवाओं के दौरान बदलते मौसम का दृश्य, आकाश में बादल छाए हुए। उत्तराखंड मौसम अपडेट: 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट
    • उत्तरप्रदेश
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अपडेट: 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट

  • हल्द्वानी में UKPSC और UKSSSC परीक्षाओं की सुरक्षा तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते एसपी मनोज कुमार कत्याल। UKPSC और UKSSSC की परीक्षाओं से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट, नकल माफियाओं पर कड़ी निगरानी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • रोजगार

    UKPSC और UKSSSC की परीक्षाओं से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट, नकल माफियाओं पर कड़ी निगरानी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (435)
  • अल्मोड़ा (602)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,236)
  • उधमसिंह नगर (1,272)
  • क्राइम (3,373)
  • खेल (351)
  • चंपावत (941)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (601)
  • देहरादून (10,600)
  • नैनीताल (6,259)
  • पर्यटन (204)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (952)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (1,001)
  • यात्रा (388)
  • राजनीति (395)
  • राष्ट्रीय (1,114)
  • रुद्रप्रयाग (697)
  • रोजगार (483)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (601)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,338)
  • हरिद्वार (875)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड: शव लेकर गांव लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाई में गिरा वाहन, तीन की दर्दनाक मौत उत्तराखंड: शव लेकर गांव लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाई में गिरा वाहन, तीन की दर्दनाक मौत उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत उत्तराखंड: देर रात दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; पति-पत्नी की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन उत्तराखंड: देर रात दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; पति-पत्नी की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन उत्तराखंड मौसम अपडेट: 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट उत्तराखंड मौसम अपडेट: 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट UKPSC और UKSSSC की परीक्षाओं से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट, नकल माफियाओं पर कड़ी निगरानी UKPSC और UKSSSC की परीक्षाओं से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट, नकल माफियाओं पर कड़ी निगरानी