देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी रोड स्थित निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण
बारिश से क्षतिग्रस्त पुल की प्रगति जानी, अधिकारियों को समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
देहरादून ,21 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के पास निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में बारिश से क्षतिग्रस्त हुए पुल के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुल देहरादून और मसूरी को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों का आवागमन होता है। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए दोनों ओर से वैली ब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है, जो शीघ्र ही संचालित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस स्थान पर स्थायी पुल का निर्माण कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है, जिसे आगामी 2 से 3 माह के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सड़कों और पुलों के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। विभिन्न क्षेत्रों में सड़क और पुल निर्माण से संबंधित अनेक परियोजनाएं तेजी से क्रियान्वित की जा रही हैं, जिससे दुर्गम क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।
उन्होंने आगामी चारधाम यात्रा और आदि कैलास यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक अवसंरचनात्मक कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुविधा मिल सके। साथ ही, अधिकारियों को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


