देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी का हाल जाना
चिकित्सकों से उपचार की स्थिति जानी, पूर्व सीएम के बेहतर स्वास्थ्य के लिए की प्रार्थना
देहरादून 21 अप्रैल 2026। पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मैक्स अस्पताल देहरादून पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का कुशलक्षेम जाना।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती खंडूड़ी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए चिकित्सकों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उपचार की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने खंडूड़ी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि खंडूड़ी राज्य के वरिष्ठ और सम्मानित नेता हैं, जिनका उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
मुख्यमंत्री ने परिजनों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


