Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डालनवाला थाने में स्थापित 13 लॉन्ग रेंज आधुनिक सायरनों का किया लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डालनवाला थाने में स्थापित 13 लॉन्ग रेंज आधुनिक सायरनों का किया लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi September 6, 2025
ख़बर शेयर करें -

आपदा प्रबंधन प्रणाली को सशक्त बनाने की दिशा में उत्तराखण्ड पुलिस का एक और महत्वपूर्ण कदम

Dehradun News- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को थाना डालनवाला, देहरादून परिसर में स्थापित किए गए 13 लॉन्ग रेंज आधुनिक सायरनों का विधिवत लोकार्पण किया। यह पहल राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड एक आपदा संभावित राज्य है, जहां समय रहते सतर्कता और सूचना प्रसारण अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दृष्टि से ये अत्याधुनिक सायरन प्रणाली अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, और तकनीक के माध्यम से पुलिस एवं आपदा प्रबंधन विभाग को सशक्त बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Rudrapur Crime: सोशल मीडिया विवाद से शुरू हुई खूनी रंजिश, विक्रांत हत्याकांड का 12 घंटे में बड़ा खुलासा

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पहाड़ी राज्य होने के कारण उत्तराखंड में आपदाओं का खतरा हमेशा बना रहता है। भूस्खलन, बादल फटना, बाढ़ और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाएं हमारे राज्य को समय-समय पर चुनौती देती रहती हैं।
इस वर्ष भी हमें कई भीषण आपदाओं का सामना करना पड़ा। हमारी सरकार इन आपदाओं से होने वाली क्षति को कम करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हम राज्य में आपदा पूर्व चेतावनी प्रणाली को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 किलोमीटर और 16 किलोमीटर की रेंज वाले ये सायरन न केवल प्राकृतिक आपदाओं के समय हमें अलर्ट करेंगे, बल्कि नागरिक सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहद उपयोगी होंगे। यदि समय रहते लोगों को चेतावनी मिल जाए, तो न केवल जानमाल की हानि को कम किया जा सकता है, बल्कि आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्य भी अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुंचेगा उत्तराखंड का स्वाद, डोईवाला में खुलेगा पहला 'हिलान्स आउटलेट'

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह लॉन्ग रेंज सायरन केवल किसी संभावित आपदा की चेतावनी देने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि आम जनमानस को जागरूक करने तथा समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने में भी सहायक होंगे। ये सायरन भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों और आपदा संभावित इलाकों में स्थापित किए गए हैं।”

मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रणाली का नियमित परीक्षण किया जाए तथा आम जनता को इसके बारे में जागरूक किया जाए, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में इसकी अधिकतम उपयोगिता सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: रिस्पना नदी पुनर्जीवन अभियान को नई रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन और उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की |

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डालनवाला थाने में स्थापित बाल थाने का निरीक्षण भी किया |

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सेवानिवृत पुलिस कार्मिकों, उत्तराखंड पीसीएस एसोसिएशन तथा उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों तथा कार्मिकों द्वारा मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में सहायता राशि के चैक सौंपे गए |

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, विधायक खजान दास, पुलिस महानिदेशक, आपदा प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जिलाधिकारी देहरादून, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News- Featured Khabar Uttarakhand Latest news Dehradun Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में बारिश और मौसम को लेकर जारी येलो अलर्ट। Uttarakhand Weather: मानसून की दस्तक से पहले बदले मौसम के तेवर, आज कई जिलों में तेज बारिश और येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: मानसून की दस्तक से पहले बदले मौसम के तेवर, आज कई जिलों में तेज बारिश और येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi June 28, 2026
गंगा में लापता दो युवकों की तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम। Rishikesh News: गंगा की तेज धारा में समाए दिल्ली के दो युवक, स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा; सर्च ऑपरेशन जारी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Rishikesh News: गंगा की तेज धारा में समाए दिल्ली के दो युवक, स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा; सर्च ऑपरेशन जारी

Mohan Chandra Joshi June 28, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर दौरे पर, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर दौरे पर, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Mohan Chandra Joshi June 28, 2026
पौड़ी गढ़वाल के बणासी तल्ली क्षेत्र में महिला पर जानलेवा हमला करने वाले गुलदार के आतंक का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, गांव में दहशत
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Uttarakhand News: जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, गांव में दहशत

Mohan Chandra Joshi June 27, 2026
सड़क दुर्घटना का प्रतीकात्मक दृश्य, जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत को दर्शाया गया है। Rudrapur News: दिल्ली से घर लौट रहे नैनीताल के युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur News: दिल्ली से घर लौट रहे नैनीताल के युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi June 27, 2026
हल्द्वानी में जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान लोगों की शिकायतें सुनते आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: जनता मिलन में एक्शन मोड में आयुक्त दीपक रावत, लापरवाह लेखपालों पर कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: जनता मिलन में एक्शन मोड में आयुक्त दीपक रावत, लापरवाह लेखपालों पर कार्रवाई के निर्देश

Mohan Chandra Joshi June 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में बारिश और मौसम को लेकर जारी येलो अलर्ट। Uttarakhand Weather: मानसून की दस्तक से पहले बदले मौसम के तेवर, आज कई जिलों में तेज बारिश और येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: मानसून की दस्तक से पहले बदले मौसम के तेवर, आज कई जिलों में तेज बारिश और येलो अलर्ट

  • गंगा में लापता दो युवकों की तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम। Rishikesh News: गंगा की तेज धारा में समाए दिल्ली के दो युवक, स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा; सर्च ऑपरेशन जारी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Rishikesh News: गंगा की तेज धारा में समाए दिल्ली के दो युवक, स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा; सर्च ऑपरेशन जारी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर दौरे पर, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर दौरे पर, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

  • पौड़ी गढ़वाल के बणासी तल्ली क्षेत्र में महिला पर जानलेवा हमला करने वाले गुलदार के आतंक का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, गांव में दहशत
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी

    Uttarakhand News: जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, गांव में दहशत

  • सड़क दुर्घटना का प्रतीकात्मक दृश्य, जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत को दर्शाया गया है। Rudrapur News: दिल्ली से घर लौट रहे नैनीताल के युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Rudrapur News: दिल्ली से घर लौट रहे नैनीताल के युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (444)
  • अल्मोड़ा (614)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,585)
  • उधमसिंह नगर (1,287)
  • क्राइम (3,416)
  • खेल (355)
  • चंपावत (959)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (296)
  • दुर्घटना (643)
  • देहरादून (10,769)
  • नैनीताल (6,341)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (309)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,043)
  • यात्रा (399)
  • राजनीति (404)
  • राष्ट्रीय (1,127)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (497)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (609)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,354)
  • हरिद्वार (884)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: मानसून की दस्तक से पहले बदले मौसम के तेवर, आज कई जिलों में तेज बारिश और येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: मानसून की दस्तक से पहले बदले मौसम के तेवर, आज कई जिलों में तेज बारिश और येलो अलर्ट Rishikesh News: गंगा की तेज धारा में समाए दिल्ली के दो युवक, स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा; सर्च ऑपरेशन जारी Rishikesh News: गंगा की तेज धारा में समाए दिल्ली के दो युवक, स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा; सर्च ऑपरेशन जारी Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर दौरे पर, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर दौरे पर, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत Uttarakhand News: जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, गांव में दहशत Uttarakhand News: जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, गांव में दहशत Rudrapur News: दिल्ली से घर लौट रहे नैनीताल के युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस Rudrapur News: दिल्ली से घर लौट रहे नैनीताल के युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस