Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने केदारपुरम में योगा पार्क सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने केदारपुरम में योगा पार्क सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया

Mohan Chandra Joshi August 13, 2025
ख़बर शेयर करें -

Dehradun News- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून नगर निगम के अंतर्गत केदारपुरम में योगा पार्क एवं अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने एआई चैटबॉट ‘निगम सारथी’ लॉन्च किया और हरित नीति के डोक्यूमेंट का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री ने पर एक पेड़ माँ नाम के नाम के तहत रूद्राक्ष का पौधा रोपा, जो सरकार द्वारा चलाये गये बृहद पौधारोपण अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र देहरादून के अन्तर्गत इस वर्ष रोपा गया एक लाखवां पौधा था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वच्छता सम्मान सेनानियों और कर निरीक्षकों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नशा मुक्ति के लिए सामूहिक शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारपुरम में आधुनिक योगा पार्क के जरिए हम राजधानी देहरादून में स्वास्थ्य, खुशहाली और पर्यावरण को साथ लेकर चलने की दिशा में एक और मजबूत कदम उठा रहे हैं। यह योगा पार्क आने वाले समय में शहरवासियों के लिए न केवल आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि स्वास्थ्य, फिटनेस सहित सामाजिक गतिविधियों का भी एक प्रमुख केंद्र होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को योग एवं अध्यात्म की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य के साथ, इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश में देश की पहली ’योग नीति’ लागू कर दी गई है। साथ ही राज्य में आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा, योग और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में एक-एक ’’स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन’’ की स्थापना भी की जा रही है। सरकार का प्रयास है कि योग लोगों की जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बने, जिससे उनका शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास हो सके। इसी सोच के साथ केदारपुरम सहित अन्य पार्कों का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में, देहरादून को एक आधुनिक और विकसित शहर बनाने के लिए लगभग 14 सौ करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर वर्ष 2020 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रारंभ किए गए नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवी वर्षगांठ भी मना रहे हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी को मिलकर नशे के खिलाफ एक बड़ी और निर्णायक जंग लड़नी होगी। नशा स्वास्थ्य और सामाजिक प्रतिष्ठा, दोनों को तो नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के लिए प्रत्येक स्तर पर कार्य कर रहे हैं, इस महत्वपूर्ण कार्य में जनभागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उसके बिना “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड“ का हमारा सपना पूरा नहीं हो सकता। राज्य में पिछले 3 वर्षों में जहां मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त चार हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं 203 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की नशीली सामग्री भी जब्त की गई है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं भी नशे को पूरी मजबूती के साथ “ना“ कहें और अपने साथियों को भी नशे के लिए ’’ना’’ कहने के लिए प्रेरित करें। मुख्यमंत्री ने पुष्कर सिंह धामी ने कहा का राज्य सरकार ड्रग्स के कारोबार और इससे होने वाली कमाई के खिलाफ ’’जीरो टॉलरेंस’’ की नीति के अनुरूप कार्यवाही कर रही है। इसलिए ’’नशा मुक्त उत्तराखण्ड से नशा मुक्त भारत’’ बनाने के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेगें।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद

कार्यक्रम में मेयर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम देहरादून द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी दी।

राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने इस अवसर पर उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा में पीड़ितों के पुनर्वास और राहत कार्यों के लिए एक माह का वेतन और अपने सांसद निधि से एक करोड़ रूपये निर्माण कार्य के लिए प्रदान करने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: वशीकरण के नाम पर 100 से ज्यादा लोगों से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, सचिव श्रीधर बाबू अदांकी, नगर आयुक्त देहरादून नमामि बंसल, पार्षदगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

विकास कार्यों का विवरण

शिलान्यास
गांधी पार्क का विकास एवं सौंदर्यकरण कार्य – 164.33 लाख।

नगर निगम टाउन हॉल का जीर्णोद्वार एवं हाल के अंदर और मुख्य बिल्डिंग के बाहर एफआरपी कार्य- 232.50 लाख।

लोकार्पण
वार्ड 33 यमुना कॉलोनी में पार्क निर्माण कार्य – 139.49 लाख।

वार्ड 88 हरबाजवाला में मछली तालाब का रखरखाव, वनीकरण एवं वाकिंग ट्रेक निर्माण – 170.32 लाख।

वार्ड 58 डिफेंस कॉलोनी केदारापुरम में योगा पार्क का निर्माण एवं अन्य विकास कार्य – 437.07 लाख।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News- Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
उत्तराखंड में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Alert: 15-16 अक्टूबर को बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: 15-16 अक्टूबर को बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित उत्तराखंड विधानसभा भवन का फाइल फोटो। Uttarakhand News: गैरसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र, दो दिन चलेगी सदन की कार्यवाही
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: गैरसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र, दो दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
उत्तराखंड में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और आकाशीय बिजली की संभावना Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
देहरादून के दून क्लब स्थित हांडी रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा जांच के दौरान मिली गंदगी और अनियमितताएं Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा-पान मसाला पर एक साल के प्रतिबंध का प्रतीकात्मक चित्र। Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक रोक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक रोक

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

  • उत्तराखंड में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Alert: 15-16 अक्टूबर को बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: 15-16 अक्टूबर को बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

  • गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित उत्तराखंड विधानसभा भवन का फाइल फोटो। Uttarakhand News: गैरसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र, दो दिन चलेगी सदन की कार्यवाही
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: गैरसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र, दो दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

  • उत्तराखंड में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और आकाशीय बिजली की संभावना Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट

  • देहरादून के दून क्लब स्थित हांडी रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा जांच के दौरान मिली गंदगी और अनियमितताएं Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,763)
  • उधमसिंह नगर (1,350)
  • क्राइम (3,547)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (751)
  • देहरादून (11,376)
  • नैनीताल (6,595)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,226)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,169)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (656)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Uttarakhand Weather Alert: 15-16 अक्टूबर को बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Alert: 15-16 अक्टूबर को बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट Uttarakhand News: गैरसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र, दो दिन चलेगी सदन की कार्यवाही Uttarakhand News: गैरसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र, दो दिन चलेगी सदन की कार्यवाही Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद