देहरादून- मुख्यमंत्री ने सपरिवार राज्यपाल से भेंट कर दीपावली की दी शुभकामनाएं
देहरादून । सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से राजभवन में सपरिवार मुलाकात कर दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूडी, मेजर जनरल (सेनि) के आवास पर पहुंचकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।


सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं
सीएम पुष्कर धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘ऐश्वर्य की देवी मां महालक्ष्मी एवं विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी के पूजनोत्सव ‘दीपावली’ के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी का जीवन सुख, समृद्धि, समृद्धि से समृद्ध हो।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


