Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun: मानव- वन्यजीव संघर्ष पर लगेगा विराम , एसीएस ने दिए यह अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: मानव- वन्यजीव संघर्ष पर लगेगा विराम , एसीएस ने दिए यह अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 21, 2022
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। अपर मुख्य सचिव आनन्दवर्धन ने मानव- वन्यजीव संघर्ष को समाप्त करने हेतु पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 गांवों को चिह्न्ति कर प्रभावी समाधानों के क्रियान्वयन को आरम्भ करने के निर्देश जलागम विभाग को दिए हैं। एसीएस ने मानव- वन्यजीव संघर्षो को नियत्रित करने हेतु सरकारी प्रयासों के साथ ही सामुदायिक भागीदारी, ग्राम पंचायतों की भूमिका तथा स्थानीय लोगों के सहयोग को भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों और गांवो में माइक्रों प्लान पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एसीएस ने प्रोजेक्ट के तहत राजाजी-कार्बेट लैण्डस्कैप के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष के पैटर्न का अध्ययन करने तथा क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष के प्रति स्थानीय लोगो के रूझान व धारणाओं तथा सामाजिक-आर्थिक प्रभावों का डॉक्यूमेंटेशन करने के भी निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव जलागम प्रबन्धन एवं कृषि उत्पादन आयुक्त आनन्दवर्धन ने सोमवार को सचिवालय में राज्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष को नियंत्रित करने के सम्बन्ध में जलागम, भारतीय वन्य जीव संस्थान के वैज्ञानिकों एवं कंसलटेंट्स के साथ बैठक की।

एसीएस ने लोगों को जंगली जानवरों के हमलों से सतर्क करने हेतु अर्ली वार्निंग सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए हैं।  
बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं के पीछे गांवों से पलायन के कारण कम आबादी घनत्व, एलपीजी सिलेण्डरों की त्वरित आपूर्ति सेवा का अभाव, सड़कों में लाइटों का कार्य न करना, पालतू पशुओं की लम्बी अवधि तक चराई,  गांवों की खाली एवं बंजर जमीनों पर लेन्टाना, बिच्छू घास, काला घास, गाजर घास के उगने से जंगली जानवरों को छुपने की जगह मिलना जैसे कारणों के समाधानों पर भी चर्चा की गई।

भारतीय वन्य जीव संस्थान के वैज्ञानिकों तथा जलागम के अधिकारियों ने जानकारी दी कि मानव-वन्य जीवन संघर्ष को नियंत्रित करने हेतु एक प्रोजेक्ट अल्मोड़ा, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल तथा पौड़ी गढ़वाल में संचालित किया जाएगा। फिलहाल यह प्रोजेक्ट पौड़ी गढ़वाल जनपद के कुछ क्षेत्रों जिसमें कार्बेट तथा राजाजी टाइगर रिजर्व भी सम्मिलित है, में क्रियान्वित किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत सर्वाधिक मानव-वन्यजीव संघर्षो वाले गांवो जिनमें 17 से अधिक मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं हुई है, की पहचान की गई है। इन 15 गांवों में गोहरी फोरेस्ट रेंज में स्थित गंगाभोगपुर गांव, लाल ढांग फोरेस्ट रेंज में स्थित किमसर, देवराना, धारकोट, अमोला, तचिया, रामजीवाला, केस्था, गुमा, कांडी, दुगड्डा में स्थित किमुसेरा, सैलानी, पुलिण्डा, दुराताल तथा लैंसडाउन की सीमा में कलेथ गांव हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: ‘मन की बात’ में माणा-बगोरी का जिक्र, सीएम धामी ने कहा- गौरव का विषय


भारतीय वन्य जीव संस्थान, देहरादून के वैज्ञानिकों ने जानकारी दी कि फसलों को नुकसान पहुंचाने हेतु जंगली सूअर तथा भालू मुख्यतः उत्तरदायी है। मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित जिन गाँवो में सर्वे किया गया उन्होंने गेंहू का उत्पादन बन्द कर दिया है। ग्रामीणों ने मंडुआ, हल्दी तथा मिर्चो का उत्पादन आरम्भ कर दिया है ताकि अनुमान लगाया जा सके कि क्या इन फसलों के उत्पादन से कुछ अन्तर पडे़गा। 50 प्रतिशत गांवों में सभी मौसमों में 60-80 प्रतिशत फसलें वन्यजीवों द्वारा नष्ट की जा रही है। 100 प्रतिशत ग्रामीणों ने माना कि यदि वन्यजीवों द्वारा फसलें नष्ट न की जाती तो कृषि कार्य उनके लिए लाभकारी होता। प्रभावित गांवों के कुल कृषिक्षेत्र का 50 प्रतिशत क्षेत्र खाली पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बैठक में परियोजना निदेशक जलागम नवीन सिंह बरफाल, उपनिदेशक डा0 एस के सिंह, डा0 डी एस रावत, स्टेट टैक्नीकनल कोर्डिनेटर डा0 जे सी पाण्डेय, भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून के वैज्ञानिक डा0 के रमेश, सीनियर टैक्नीकल ऑफिसर डा0 मनोज कुमार अग्रवाल, रिसर्च इन्टर्न सुश्री श्रुति, सुश्री तोमाली मण्डल, कंसलटेंट विकास वत्स तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड खबर उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
लालकुआं ब्लैकमेलिंग और विवाहिता मौत मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
भारी बारिश के बीच बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर लालकुआं में निकली महारैली बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करते हुए Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
बनबसा में कैबिनेट बैठक की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में स्वच्छता अभियान Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान

  • लालकुआं ब्लैकमेलिंग और विवाहिता मौत मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • भारी बारिश के बीच बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर लालकुआं में निकली महारैली बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम

  • मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करते हुए Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच

  • बनबसा में कैबिनेट बैठक की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (288)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,607)
  • उधमसिंह नगर (1,339)
  • क्राइम (3,523)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (737)
  • देहरादून (11,300)
  • नैनीताल (6,563)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,381)
  • हरिद्वार (943)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की