Dehradun: महिला की आड़ में नशा तस्करी का बड़ा खुलासा, STF की कार्रवाई
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने महिला की आड़ में नशा तस्करी का पर्दाफाश कर उत्तर प्रदेश के नशा सौदागर के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास 2 किलो से अधिक चरस बरामद की है। आरोपी देहरादून सहित आसपास के इलाकों में पिछले लंबे समय से चरस की सप्लाई कर रहे थे।
युवती मेघा नंदप्रयाग जनपद चमोली की रहने वाली है। जो वर्तमान में गोविंदगढ़ देहरादून में रहती है। वह अपने साथी यूनुस निवासी धामपुर उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी शास्त्री नगर खाला वसंत विहार देहरादून के साथ मिलकर चरस तस्करी में लिप्त थी। बताया कि युवती की आड़ में युनूस चरस सप्लाई करता था। आरोपी पकड़ा न जाए इसलिए वह युवती को अपने साथ रखता था।
पहाड़ की भोलीभाली युवती मेघा कब ड्रग्स के दलदल में फंस गई, उसे इसका एहसास ही नहीं हुआ। लंबे समय से चरस तस्करी में लिप्त आरोपी यूनुस ने उसे झांसे में लिया और अपना सहयोगी बना लिया। अब एसटीएफ उत्तराखंड एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने दो किलो 100 ग्राम चरस के साथ युवती, यूनुस और एक अन्य गिरफ्तार किया गया।
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम को विगत काफी समय से जानकारी मिल रही थी देहरादून क्षेत्र में काफी मात्रा में ड्रग की सप्लाई धामपुर उत्तरप्रदेश के तस्करों द्वारा की जा रही है जिस पर मेन्यूवली काम करते हुए ड्रग डीलर को चिन्हित किया गया एवं उसकी निगरानी एवं गिरफ्तारी के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) टीम द्वारा अपना जाल बिछाया गया। जिसके फलस्वरूप 28.11.2024 को 11 बजे करीब सेलाकुई रामपुर पुल से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम अवैध चरस की बरामदगी की गई है।
अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया है कि वह पकड़ी गई चरस को पुरोला उत्तरकाशी से महिला की आड़ में कई बार ला चुके है। ड्रग तस्कर अपने साथ महिला को पुलिस चेकिंग से बचने के लिए हमेशा साथ रखकर ड्रग की सप्लाई करता था। अभियुक्त द्वारा बतायी गई जानकारी के अनुसार स्थानीय पैडलरों के खिलाफ एएनटीएफ टीम द्वारा शीघ्र ही कार्यवाही की जाएगी।
एएनटीएफ/एसटीएफ टीम निरीक्षक नीरज कुमार चौधरी, उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल नरेंद्र पुरी
कांस्टेबल गम्भीर सिंह, दीपक नेगी शामिल थे।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
1.यूनुस पुत्र इद्दू पता सलाराबाद थाना धामपुर जिला उत्तर प्रदेश हाल निवासी शहजाद का मकान शास्त्री नगर खाल बसंत विहार देहरादून।
2.माहेश्वरी उर्फ मेघा पुत्री वीरेंद्र लाल निवासी झूला बगड़ नंदप्रयाग जनपद चमोली हाल निवासी गोदावरी का मकान निकट गैस एजेंसी गोविंदगढ़ देहरादून

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


