देहरादून: प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा
संभावित रूट का निरीक्षण, सौंदर्यीकरण से लेकर सुरक्षा तक सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरी करने के निर्देश
देहरादून, 28 मार्च 2026। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एनएच, एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग को संभावित भ्रमण मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर सड़क सुधार, डिवाइडर मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्य समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। यूपीसीएल को रूट पर पड़ी केबलों को हटाकर मार्ग को सुरक्षित और बाधारहित बनाने को कहा गया।
कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, सुरक्षा, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था और मोबाइल शौचालय जैसी सुविधाएं भी समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम को रूट और स्थल पर विशेष सफाई व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि संभावित रूट पर चल रहे सभी निर्माण कार्यों की पूर्व अनुमति कार्यक्रम तक निरस्त कर दी गई है, ताकि किसी प्रकार की बाधा न हो। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


