देहरादून – अपर सचिव मुख्यमंत्री मुकेश थपलियाल हुए सेवानिवृत्त , भावभीनी विदाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना
Dehradun News: अपर सचिव मुख्यमंत्री मुकेश थपलियाल सोमवार को 39 साल की सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हो गये हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय एवं सचिवालय के अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुकेश थपलियाल को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर बधाई दी और उनके स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री मुकेश थपलियाल एक कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार अधिकारी थे। उन्होंने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और पूर्ण क्षमता के साथ निर्वहन किया। मुख्यमंत्री कार्यालय और सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपर सचिव श्री मुकेश थपलियाल की कार्यशैली की प्रशंसा की।
मुकेश थपलियाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि 39 साल की सेवा के दौरान उन्हें उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में सेवा करने का अवसर मिला। नौकरी के दौरान सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का हमेशा सहयोग मिला। उन्होंने सेवाकाल के दौरान साथ कार्य करने वाले कार्मिकों का भी हमेशा सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


