देहरादून – नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Dehradun News: देहरादून पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
थाना सेलाकुई क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की को आरोपी सोनू कुमार ने बहला फुसलाकर भगा लिया था। आरोपी ने लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित की। टीम ने मुखबिर और सर्विलांस की मदद से आरोपी का पता लगाया और उसे उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लड़की को भी आरोपी के कब्जे से मुक्त कराया और उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में महिला उप निरीक्षक बबीता रावत, कांस्टेबल फरमान और कांस्टेबल रणवीर की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने इस त्वरित कार्रवाई को सराहनीय बताते हुए कहा कि पुलिस महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पीएम मोदी का दोहराया संदेश, वैश्विक तनाव के बीच संयम और बचत की अपील