Crime News: घर में बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म ,मुकदमा दर्ज
चम्पावत। उत्तराखंड के चंपावत जनपद अंतर्गत बनबसा क्षेत्र से सनसनीखेज खबर सामने आई है यहां एक युवती ने युवक पर बंधक बना कर दुष्कर्म करने और मारपीट का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
बनबसा के थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि एक युवती ने बीते सात नवंबर को तहरीर देकर अमित सिंह महर (35) निवासी फागपुर पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। आरोपी ने उसके ही घर में बंधक बना कर दुष्कर्म किया। साथ ही मारपीट, गाली गलौज और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया।
उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 342, 323, 504, 506 और एससी एसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


