Uttarakhand: मौसम तात्कालिक यलो अलर्ट ,इन इलाकों में तीन घंटे रात को बरसेंगे बादल
Dehradun, Nowcast For Uttarakhand State: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कुमाऊं और गढ़वाल के पर्वतीय जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम के बदले मिजाज के बीज भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य के लिए तीन घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। IMD द्वारा जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के जनपदों में आज शनिवार रात झोंकेंदार हवाओं और गरज चमक के साथ झमाझम बारिश की संभावना है। आईएमडी ने इन जनपदों में तीन घंटे का यलो अलर्ट जारी किया है।
भारत मौसम विज्ञान केंद्र ( IMD) द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून के पर्वतीय जनपदों के अलावा टिहरी, उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग, चमोली , अल्मोड़ा ,बागेश्वर , पिथौरागढ़ , चंपावत और नैनीताल जिले में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
इसके अलावा देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना है। आईएमडी ने इन सभी जिलों में तीन घंटे का येलो अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक पिछले घंटे में गंगोत्री , गंगोलीहाट , जखोली ,उखीमट ,शामा , यमकेश्वर , अगस्त्यमुनि, नई टिहरी ,ओली समे तमाम इलाकों में 27 mm से 2 mm तक रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। Nowcast For Uttarakhand State

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


