Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: यूटीडीबी द्वारा गुजरात में रोड शो का सफल आयोजन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन

Uttarakhand News: यूटीडीबी द्वारा गुजरात में रोड शो का सफल आयोजन

Mohan Chandra Joshi January 22, 2023
ख़बर शेयर करें -
  • रोड शो के बाद गुजरात से आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि का अनुमान
  • अन्य राज्यों में आयोजित किये जाएंगे रोडशो

देहरादून । उत्तराखंड को एक उम्दा पर्यटन डेस्टिनेशन के तौर पर देश भर में स्थापित करने के क्रम में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने गुजरात के चार शहरों में पिछले दिनों रोडशो का आयोजन किया। अल्टीमेट उत्तराखंड के नाम से यह आयोजन 15 जनवरी से 20 जनवरी तक अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में हुए जिसमें उत्तराखंड के पर्यटन को प्रोत्साहित करने व राज्य के पर्यटन उद्योग में निवेश आमंत्रित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन रोडशो के बाद उम्मीद है कि आने वाले समय में गुजरात से उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों की संख्या में आशातीत वृद्धि होगी।

इस दौरान यूटीडीबी अधिकारियों ने मीडिया के साथ भी संवाद किया जिसमें उत्तराखंड के पर्यटन अनछुए पहलुओं और अन्य आकर्षणों पर रोशनी डाली गई। उत्तराखंड में विकसित हो रहे नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन और आने वाले मार्च में आयोजित किये जाने वाले योग फेस्टिवल की खूबियों से भी गुजरात की जनता को परिचित कराया गया। ऑडियो-विडियो प्रजेंटेशन के माध्यम से यूटीडीबी अधिकारियों ने उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य से लेकर यहां उपलब्ध पर्यटन सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी।

चारों शहरों में स्थानीय लोगों के साथ जुड़ाव पैदा करने और उन्हें उत्तराखंड पर्यटन की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न शॉपिंग मालों में कई एक्टविटीज का आयोजन किया गया। यहां आये लोगों के लिए यूटीडीबी की तरफ से एक क्विज कॉन्टेस्ट भी चलाया गया जिनमें उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटक स्थलों, उत्तराखंड की प्रसिद्ध हस्तियों के बारे में प्रश्न पूछे गये। सही उत्तर देने वालों को इनाम के तौर पर उत्तराखंड के हस्त कला से जुड़ी वस्तुएं, प्रतीक चिन्ह व राज्य की स्वादिष्ट बाल मिठाई दी गई। साथ ही ऑडियो विजुअल के माध्यम से उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटक एवं धार्मिक स्थलों की प्रस्तुति की गई ।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक

रोडशो की अन्य गतिविधियों में सचिन कुर्वे, पर्यटन सचिव , उत्तराखंड सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अधिकारियों ने इन शहरों के टूर ऑपरेटर्स के साथ मीटिंग की। इन बैठकों का उद्देश्य उत्तराखंड में गुजरात से पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ राज्य के अनछुए तथा ऑफबीट पर्यटक स्थलों के विषय में भी विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया गया। इन मीटिंग में पर्यटन सचिव के अतिरिक्त अन्य अधिकारियों में सुमित पंत, निदेशक प्रचार एवं विपणन, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और कमल किशोर जोशी , जनसंपर्क अधिकारी उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद आदि शामिल हुए। मीटिंग में उत्तराखंड के प्रमुख टूर ऑपरेटर्स ने भी प्रतिभाग किया। इन टूर ऑपरेटर्स ने गुजरात के टूर ऑपरेटर्स के साथ संवाद कर उन्हें उत्तराखंड में पर्यटन की संभावनाओं , राज्य सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2023 के लिए टूर ऑपरेटर्स को प्रदान की जाने वाली प्रोत्साहन योजना के बारे में अवगत कराया साथ ही दोनों के बीच आपसी सहयोग पर भी सहमति हुई। ये बैठकें राजकोट में 16 जनवरी, अहमदाबाद में 18 जनवरी, वडोदरा में 9 जनवरी व सूरत में 20 जनवरी को हुई।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल

अहमदाबाद पर्यटन सचिव और गुजरात के निवेशकों की बीच एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें उत्तराखंड में पर्यटन संबंधी निवेश की संभावनाओं के बारे प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विस्तृत चर्चा की गई । साथ ही निवेशकों को राज्य की नई पर्यटन नीति, निवेशकों के लिए प्रोत्साहन योजनाओं व सरकार की ओर सहयोग के बारे में जानकारी साझा की गई। इस मींटिंग में निवेशकों ने उत्तराखंड में निवेश करने की इच्छा भी जताई ।

यह भी पढ़ें 👉  Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति

पर्यटन सचिव सचिव कुर्वे ने कहा, “2022 में उत्तराखंड में तीन करोड़ से अधिक पर्यटक आए जिनमें से 12-15 फीसदी गुजरात से थे। गुजरात के आयोजन में हमने उत्तराखंड के चिर परिचित पर्यटक स्थलों के अतिरिक्त अनेक खुबसूरत परिदृश्यों से सराबोर अनछुओं स्थलों को भी उजागर किया। जिसके परिणाम स्वरूप हम इस वर्ष या आगामी वर्षों में राज्य में पर्यटन की असीमित वृद्धि को लेकर आशान्वित हैं। गुजरात के इन आयोजनों में हमें टूर ऑपरेटर्स और निवेशकों की अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली जिससे हम अभिभूत हैं तथा अन्य राज्यों में इस प्रकार के रोड शो करने की योजना बना रहे हैं”।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand News: यूटीडीबी द्वारा गुजरात में रोड शो का सफल आयोजन Uttrakhand उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना दर्शाता मौसम दृश्य Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अक्टूबर 2026, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का ज्योतिषीय भविष्यफल। Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
हल्द्वानी में थाल सेवा के आठ वर्ष पूरे होने पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और थाल सेवा की टीम। Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
नानकमत्ता में पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक क्राइम सीन। Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
अल्मोड़ा की प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत, जिन्हें वैज्ञानिक खेती में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिल्ली में सम्मानित किया गया। Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
हल्द्वानी में दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन-पूजन करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना दर्शाता मौसम दृश्य Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

  • साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अक्टूबर 2026, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का ज्योतिषीय भविष्यफल। Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल

  • हल्द्वानी में थाल सेवा के आठ वर्ष पूरे होने पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और थाल सेवा की टीम। Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक

  • नानकमत्ता में पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक क्राइम सीन। Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

  • अल्मोड़ा की प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत, जिन्हें वैज्ञानिक खेती में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिल्ली में सम्मानित किया गया। Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (644)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,822)
  • उधमसिंह नगर (1,352)
  • क्राइम (3,551)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,016)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,407)
  • नैनीताल (6,607)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (987)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,231)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (724)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (662)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत