Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • COVID-19 Alert: देश में कोरोना की दस्तक से उत्तराखंड में भी सतर्कता , एक्शन में स्वास्थ्य विभाग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

COVID-19 Alert: देश में कोरोना की दस्तक से उत्तराखंड में भी सतर्कता , एक्शन में स्वास्थ्य विभाग

Mohan Chandra Joshi May 22, 2025
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। इस साल कोरोना का नया वैरियंट जेएन.1 ने पिछले एक महीने में हांगकांग, सिंगापुर समेत कई देशों में तेजी से फैला है। अन्य देशों में दस्तक देने के साथ ही भारत देश में भी दस्तक दे दी है।

देश के कई राज्यों में कोरोना जेएन वन (JN1)वेरिएंट के मामले बढ़ने के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के बाद धामी सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। प्रदेशभर के सभी अस्पतालों को संक्रमितों की जांच करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ ही प्रदेशभर में सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, एशिया के कई देशों के साथ ही भारत के कई राज्यों में भी कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। मुंबई में हाल ही में दो लोगों की कोविड से मौत भी हुई है। ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों को कोरोना संक्रमण को देखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से कोविड सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके तहत राज्य में आईडीएसपी की टीम को सभी जिलों में सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। खासकर किसी एक स्थान पर अधिक संख्या में लोगों के संक्रमित होने के लिए निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। इसके साथ ही राज्य के सभी अस्पतालों को लक्षण के आधार पर मरीजों की स्क्रीनिंग और जांच कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि राज्य में फिलहाल कोविड का कोई भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (आइडीएसपी) की टीमें जिलों में सक्रिय की जा रही हैं, ताकि किसी भी संभावित केस की तत्काल पहचान कर उपचार शुरू किया जा सके।

सूत्रों की बात मानें तो प्रदेश के सभी 13 जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को सतर्कता बरतने को कहा गया है। किसी भी संदिग्ध मरीज मिलने पर सूचित करने को भी कहा गया है।

भारत के इन राज्यों में बढ़ा कोरोना का खतरा

नई दिल्ली। हांगकांग और सिंगापुर सहित एशिया के कई हिस्सों के बाद अब भारत के भी कई शहरों में कोविड-19 के नए केस सामने आने लगे हैं। इसके बाद देश का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। कोरोना संक्रमण के उभरने पर लगातार नजर रखी जा रही है और जहाँ नए केस दर्ज किए गए हैं वहाँ संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल भारत में मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद जैसे शहरों में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में बढ़े केस, पुणे में 50 बेड आरक्षित

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अकेले मुंबई में ही मई के महीने में कोविड-19 के 95 नए केस दर्ज किए गए हैं। इनमें से लगभग 16 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और अधिकांश को मुंबई केईएम अस्पताल से सेवेन हिल्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

इसी के साथ जनवरी से अब तक राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल केसों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है। कोविड-19 के बढ़ते केसों के मद्देनजर यहाँ इन्फ्लूएंजा और सांस संबंधी संक्रमण वाले सभी रोगियों की एहतियातन कोरोना की जाँच कराई जा रही है।

महाराष्ट्र में कोरोना के नए केस बढ़ने के बाद पुणे के स्थानीय निकाय अलर्ट मोड पर हैं। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक मई में 87 वर्षीय एक व्यक्ति में कोविड-19 का संक्रमण पाया गया था वो अब ठीक हो चुका है। फिलहाल पुणे में कोविड का कोई सक्रिय मामला नहीं है लेकिन एहतियातन नायडू अस्पताल में कोविड-19 के मरीजों के लिए 50 बिस्तर आरक्षित रखे गए हैं। पुणे नगर निगम की स्वास्थ्य प्रमुख डॉ. नीना बोराडे ने जानकारी दी कि फिलहाल सिविल अस्पतालों में कोविड टेस्ट नहीं किए जा रहे हैं इसके लिए दिशानिर्देशों का इंतजार किया जा रहा है।

पुडुचेरी, कर्नाटक और गुजरात में भी नए मामले

केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में भी 12 नए केस सामने आए हैं। चेन्नई के चिकित्सकों के मुताबिक पहले बुखार वाले जिन रोगियों को इन्फ्लूएंजा का मरीज माना जाता था कोविड के नए केस आने के बाद उनकी कोविड जाँच कराई जा रही है।

कुछ अस्पतालों में तो हार्ट और अंग प्रत्यारोपण जैसे महत्वपूर्ण ऑपरेशन को भी टाला जा रहा है। वहीं पब्लिक हेल्थ डायरेक्टर डॉ. टी.एस. सेल्वाविनायगम ने लोगों से घबराने की बजाय भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क लगाने जैसे उपाय करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: गैरसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र, दो दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

कर्नाटक और गुजरात में भी कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने अपने एक बयान में बताया है कि कर्नाटक में कोविड-19 के 16 सक्रिय केस हैं। जबकि गुजरात के अहमदाबाद में एक ही दिन में सात नए केस सामने आने के बाद अधिकारियों ने निगरानी बढ़ा दी है। सभी रोगी अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। अधिकारियों ने इनके सैंपल को जेनॉमिक परीक्षण के लिए भेजे हैं। बता दें कि एक साल से हर महीने अहमदाबाद में औसतन एक कोविड केस आ रहा था लेकिन अचानक 7 मामले आने के बाद अधिकारी अलर्ट हो गए हैं।

बचाव के लिए विशेषज्ञों की सलाह

विशेषज्ञों के मुताबिक इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मई 2023 में कोरोना महामारी के खत्म होने की घोषणा कर दी थी लेकिन कम संख्या में ही सही लगातार इसके केस सामने आ रहे थे। भारत में अभी तक सामने आए केस हल्के हैं और गंभीर प्रकृति के नहीं हैं।

फिर भी बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना चाहिए। साथ ही घर से बाहर की चीजों को छूने के बाद हाथ धोने की आदत डालनी चाहिए और इन्फ्लूएंजा का टीकाकरण भी करा लेना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand COVID 19 Featured Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर

Related Stories

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में छात्रों को बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार के प्रति जागरूक करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत चार आरोपियों को जिला बदर करने की कार्रवाई। Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
उत्तराखंड में ओलावृष्टि से प्रभावित फसल और किसानों को राहत देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
नरेंद्र नगर में मोटरनाला और पुलिस थाने के समीप प्रस्तावित पार्किंग निर्माण परियोजना। Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
: देहरादून में 13 नवंबर को आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु। Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
देहरादून सचिवालय में विदेशी भाषा प्रशिक्षण और युवाओं के रोजगार अवसरों पर बैठक करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन। Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं को विदेशी भाषाओं की ट्रेनिंग, हर जिले में खुलेंगे केंद्र
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं को विदेशी भाषाओं की ट्रेनिंग, हर जिले में खुलेंगे केंद्र

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में छात्रों को बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार के प्रति जागरूक करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक

  • नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत चार आरोपियों को जिला बदर करने की कार्रवाई। Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई

  • उत्तराखंड में ओलावृष्टि से प्रभावित फसल और किसानों को राहत देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित

  • नरेंद्र नगर में मोटरनाला और पुलिस थाने के समीप प्रस्तावित पार्किंग निर्माण परियोजना। Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

  • : देहरादून में 13 नवंबर को आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु। Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,769)
  • उधमसिंह नगर (1,350)
  • क्राइम (3,547)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (751)
  • देहरादून (11,381)
  • नैनीताल (6,596)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,226)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,169)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (656)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी