रफ्तार का कहर , ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा , एक की मौत दूसरा गंभीर- Uttarakhand News
- रफ्तार का कहर , ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा , एक की मौत दूसरा गंभीर
रुद्रपुर। बैंक का काम निपटाकर रामनगर घर लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तो को तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमे एक युवक छिटक गया जबकि दूसरा युवक ट्रक की चपेट में आ गया। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है जबकि दूसरे युवक का शव पुलिस ने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार को रामनगर निवासी यशपाल सिंह अपने दोस्त संदीप रावत के साथ रामनगर से बैंक के काम के सिलसिले में रुद्रपुर आया था। शाम साढ़े चार बजे दोनो रामनगर को लौट रहे थे अभी वह शहर से बाहर निकल कर गाबा चौक के पास बने ओवर ब्रिज से नीचे उतर कर एलाइंस कालौनी के पास पहुंचे ही थे की पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बुलट को टक्कर मार दी। जिसमे संदीप टक्कर के बाद छिटक गया जबकि यशपाल को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ,वहीं यशपाल की मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


