Uttarakhand Weather : उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बड़ा बदलाव , देखें इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
Dehradun, Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में इस सप्ताह मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक सप्ताह भर प्रदेश में हल्का पश्चिमि विक्षोभ सक्रिय रहने की संभावना है। जिसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
मौसम पूर्वानुमान (11 से 16 मार्च)
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 11 मार्च को प्रदेश के पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग , चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश की संभावना है वहीं 3500 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। जबकि से जनपदों में आंशिक बादल के साथ ही मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 12 मार्च को प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है जबकि मैदानी इलाकों में आंशिक बादल के साथ ही कुछ स्थानों में बूंदाबांदी के अलावा मौसम शुष्क रहेगा।
13 और 14 मार्च को येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 13 और 14 मार्च को प्रदेश के अधिकांश से हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 13 मार्च को पहाड़ से लेकर मैदान तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा जिसके चलते 13 और 14 मार्च को प्रदेश भर में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने इन दो दिन। यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।
15 मार्च से मौसम शुष्क रहने के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि 15 मार्च के बाद प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
तापमान
तापमान की बात करें तो रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 27.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उधर मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान तीन डिग्री के इजाफे के साथ 19.6 डिग्री रहा। सिर्फ पंतनगर का अधिकतम तापमान एक डिग्री कमी के साथ 27.1 डिग्री रहा। Uttarakhand Weather Update Nowcast For Uttarakhand State

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


