Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: रुद्रप्रयाग में रुद्रनाथ महोत्सव 2026 का रंगारंग- भव्य शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • संस्कृति

Uttarakhand: रुद्रप्रयाग में रुद्रनाथ महोत्सव 2026 का रंगारंग- भव्य शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi January 7, 2026
ख़बर शेयर करें -

7 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित होगा शीतकालीन रुद्रनाथ महोत्सव

जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर सांस्कृतिक रैली का किया शुभारंभ

Rudraprayag News- जनपद रुद्रप्रयाग के पौराणिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक रुद्रनाथ महोत्सव 2026 का आज भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ जिलाधिकारी प्रतीक जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर नगर क्षेत्र में आयोजित भव्य सांस्कृतिक रैली ने जनमानस का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर आयोजित रैली पेट्रोल पंप तिराहा से प्रारंभ होकर गुलाबराय मैदान तक निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, महिला मंगल दल, युवा मंगल दल, स्थानीय कलाकार एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक परिधानों एवं सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक झलक देखने को मिली।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: राजाजी पार्क और फूलों की घाटी के ईको-सेंसेटिव जोन पर मंथन

रैली के दौरान ढोल-दमाऊ, रणसिंगा एवं मसकबीन जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों पर आकर्षक सांस्कृतिक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इन झांकियों में भगवान शिव के रुद्र अवतार सहित जनपद की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का सजीव चित्रण किया गया, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि रुद्रप्रयाग नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत आयोजित यह रुद्रनाथ महोत्सव 7 से 13 जनवरी 2026 तक गुलाबराय मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसे शीतकालीन महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शीतकालीन यात्रा के अंतर्गत बड़ी संख्या में पर्यटक जनपद में पहुंच रहे हैं तथा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण भी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: 451 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक

जिलाधिकारी ने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए रुद्रनाथ महोत्सव को शीतकालीन पर्यटन से जोड़कर आयोजित किया गया है, ताकि पर्यटकों को जनपद की लोक संस्कृति, धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व से परिचित कराया जा सके। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉलों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: 11 जिलों में बारिश, आंधी-बिजली का अलर्ट, 48 घंटे बदलेगा मौसम

उन्होंने रैली की सराहना करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं, महिलाओं, स्थानीय कलाकारों एवं नागरिकों की व्यापक सहभागिता से महोत्सव का शुभारंभ अत्यंत भव्य एवं सफल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी सात दिनों तक यह महोत्सव पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों के लिए उत्साह, संस्कृति और आनंद का केंद्र बना रहेगा।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रुद्रप्रयाग संतोष रावत, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Latest News Rudraprayag Rudraprayag News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए 124.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति। Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • शिक्षा

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक, डिग्री कॉलेजों में निर्माण कार्यों और कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्रों पर चर्चा। Uttarakhand News: हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
: देहरादून में मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड परियोजना को लेकर धरना दे रहे प्रभावितों से वार्ता करते जिला प्रशासन और एनएचएआई के प्रतिनिधि। Dehradun News: मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड प्रकरण पर प्रशासन की पहल, 24 अक्टूबर को अहम बैठक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड प्रकरण पर प्रशासन की पहल, 24 अक्टूबर को अहम बैठक

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
देहरादून के दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजना Dehradun News: देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
लालकुआं में नैनीताल दुग्ध संघ के नवनियुक्त डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट का स्वागत करते अध्यक्ष मुकेश बोरा। Nainital News: नैनीताल दुग्ध संघ में थान सिंह बिष्ट बने डायरेक्टर, भव्य स्वागत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: नैनीताल दुग्ध संघ में थान सिंह बिष्ट बने डायरेक्टर, भव्य स्वागत

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए 124.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति। Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर

  • नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ

  • उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक, डिग्री कॉलेजों में निर्माण कार्यों और कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्रों पर चर्चा। Uttarakhand News: हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

  • : देहरादून में मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड परियोजना को लेकर धरना दे रहे प्रभावितों से वार्ता करते जिला प्रशासन और एनएचएआई के प्रतिनिधि। Dehradun News: मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड प्रकरण पर प्रशासन की पहल, 24 अक्टूबर को अहम बैठक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड प्रकरण पर प्रशासन की पहल, 24 अक्टूबर को अहम बैठक

  • देहरादून के दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजना Dehradun News: देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम के सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम के सख्त निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,785)
  • उधमसिंह नगर (1,350)
  • क्राइम (3,547)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,013)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,390)
  • नैनीताल (6,599)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,227)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,170)
  • रुद्रप्रयाग (723)
  • रोजगार (533)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (660)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ Uttarakhand News: हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश Uttarakhand News: हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश Dehradun News: मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड प्रकरण पर प्रशासन की पहल, 24 अक्टूबर को अहम बैठक Dehradun News: मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड प्रकरण पर प्रशासन की पहल, 24 अक्टूबर को अहम बैठक Dehradun News: देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम के सख्त निर्देश Dehradun News: देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम के सख्त निर्देश