देहरादून: अग्निवीरों के हित में सीएम धामी के दो बड़े फैसले, ‘युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में दिया बड़ा संदेश
देहरादून में आयोजित 'युवा अग्निवीर संवाद' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्निवीरों के हित में दो बड़े फैसलों की घोषणा की।
युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्निवीरों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने हेतु विशेष सेल गठन और पूर्व सैनिकों व अग्निवीरों को होमस्टे योजना में अतिरिक्त छूट देने की घोषणा की।
देहरादून, 17 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के कुआंवला स्थित युवा केंद्र में आयोजित ‘युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को लेकर दो बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अग्निवीरों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए एक विशेष सेल का गठन करेगी। साथ ही पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों के लिए होमस्टे योजना में अतिरिक्त छूट देने का निर्णय लिया गया है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं से संवाद किया और उनके सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि युवा अग्निवीर संवाद में युवाओं का जोश और उत्साह उन्हें लगातार काम करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और वर्ष 2014 के बाद कई क्षेत्रों में नए कार्य हुए हैं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं से संवाद किया और उनके सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि युवा अग्निवीर संवाद में युवाओं का जोश और उत्साह उन्हें लगातार काम करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और वर्ष 2014 के बाद कई क्षेत्रों में नए कार्य हुए हैं।
सीएम धामी ने कहा कि किसी भी राज्य की प्रगति के लिए विकास और स्थिरता जरूरी है। उत्तराखंड की जनता ने चुनावों के मिथक को बदलते हुए स्थिरता और सुशासन को चुना है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार युवाओं को प्रदेश के विकास का सबसे मजबूत आधार मानती है।
अग्निवीरों को मिलेगा रोजगार का अवसर –
मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवीरों को भविष्य को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार उनके लिए विशेष सेल स्थापित करेगी, जो रोजगार और अन्य अवसरों को लेकर काम करेगा। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों के हितों को लेकर केंद्र सरकार के साथ-साथ सभी राज्य सरकारें भी प्रयास कर रही हैं।
सीएम धामी ने कहा कि वह खुद सैन्य परिवार से आते हैं, इसलिए सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां दी हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार, खेल और नवाचार के क्षेत्र में लगातार नए अवसर उपलब्ध करा रही है। उत्तराखंड का भविष्य युवाओं के हाथों में है और सरकार उनके हितों के लिए निरंतर काम करती रहेगी। गौरतलब है कि धामी सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि सेवा पूरी करने के बाद लौटने वाले अग्निवीरों को राज्य के विभिन्न विभागों में प्राथमिकता दी जाएगी और उनके समायोजन के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


