Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: 9.91 लाख लाभार्थियों को पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 9.91 लाख लाभार्थियों को पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
CM Dhami ने वन-क्लिक से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जारी की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जारी की।

ख़बर शेयर करें -

अगस्त की सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 9,91,914 लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147.05 करोड़ की राशि; 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन भी स्वीकृत

देहरादून, 4 सितंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत माह अगस्त 2026 की पेंशन किस्त का वन-क्लिक के माध्यम से भुगतान किया। इसके माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में 147 करोड़ 05 लाख रुपये की पेंशन धनराशि भेजी गई। अगस्त माह में विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन भी स्वीकृत की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के कमजोर, जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सरलता एवं समयबद्धता से मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: फार्मेसी अधिकारियों की मांगों पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, 391 पदों समेत लंबित देयकों पर दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को नियमित रूप से पेंशन का भुगतान कर रही है। उन्होंने कहा कि पेंशन व्यवस्था को सरल, पारदर्शी एवं लाभार्थी केंद्रित बनाते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं से आच्छादित करने के लिए निरंतर कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जिन पात्र लाभार्थियों का किसी कारणवश आधार नहीं बन पा रहा है, उन्हें चिन्हित कर उनके लिए अकाउंट बेस्ड पेमेंट की व्यवस्था की जाए, ताकि आधार संबंधी समस्या के कारण कोई भी पात्र लाभार्थी पेंशन के लाभ से वंचित न रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: विकसित उत्तराखंड-2047 की रणनीति पर मंथन, CM धामी ने शोध-नवाचार पर दिया जोर

प्रस्तुतीकरण के दौरान बताया गया कि अगस्त 2026 में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण-पोषण अनुदान, तीलू रौतेली एवं बौना पेंशन योजनाओं के कुल 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के लिए 147 करोड़ 05 लाख 51 हजार रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। बताया गया कि कुल पेंशन लाभार्थियों में 2 लाख 14 हजार 711 लाभार्थी राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के अंतर्गत तथा 7 लाख 77 हजार 203 लाभार्थी राज्य स्तर पर आच्छादित हैं। अगस्त माह के पेंशन भुगतान में लगभग 140 करोड़ 11 लाख रुपये राज्यांश तथा 6 करोड़ 94 लाख रुपये केंद्रांश है।

प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि अगस्त माह में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कुल 5,605 नई पेंशन स्वीकृत की गई हैं। इनमें वृद्धावस्था पेंशन के 3,945, विधवा पेंशन के 1,000, दिव्यांग पेंशन के 416, किसान पेंशन के 106, परित्यक्ता पेंशन के 23 तथा भरण-पोषण अनुदान के 115 लाभार्थी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: आयोग के आदेशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करें अधिकारी: मुकेश कुमार

बैठक में आगामी कार्यक्रमों के संबंध में भी प्रस्तुतीकरण दिया गया। बताया गया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार द्वारा 18 एवं 19 सितम्बर 2026 को डॉ. अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र, जनपथ, नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन प्रस्तावित है। सम्मेलन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता से संबंधित प्रमुख प्राथमिकताओं पर केंद्र, राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के बीच संवाद किया जाएगा।

इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री खजानदास, सचिव समाज कल्याण डॉ. श्रीधर बाबू अद्दांकी, अपर सचिव विक्रम यादव संयुक्त सचिव धीरेंद्र सिंह, संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल, सहायक निदेशक हेमलता पांडेय एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #GovernmentSchemes #PensionUpdate #PushkarSinghDhami #SocialSecurityPension #UttarakhadNews #UttarakhandMorningPost

Related Stories

Dehradun CM Dhami ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ किसान-केंद्रित मोबाइल एप लॉन्च किया Dehradun: किसानों के लिए ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप लॉन्च, CM धामी बोले- तकनीक से आसान होंगी कृषि सेवाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: किसानों के लिए ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप लॉन्च, CM धामी बोले- तकनीक से आसान होंगी कृषि सेवाएं

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
Champawat Girls Sports College: छमनिया में निर्माणाधीन राज्य का पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज Uttarakhand: बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान, चम्पावत में 257 करोड़ से बन रहा पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • चंपावत

Uttarakhand: बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान, चम्पावत में 257 करोड़ से बन रहा पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
Dehradun Crime Scene: डालनवाला में कारोबारी की पत्नी की हत्या Dehradun Crime: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Rishikesh Crime: नाबालिग को शराब पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Rishikesh Crime: नाबालिग को शराब पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का बदला मिजाज Uttarakhand Weather Update: 7 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 7 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी फीस के खिलाफ शिक्षा विभाग की कार्रवाई Nainital News: निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए ₹39 लाख; यहां करें शिकायत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

Nainital News: निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए ₹39 लाख; यहां करें शिकायत

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • Dehradun CM Dhami ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ किसान-केंद्रित मोबाइल एप लॉन्च किया Dehradun: किसानों के लिए ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप लॉन्च, CM धामी बोले- तकनीक से आसान होंगी कृषि सेवाएं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: किसानों के लिए ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप लॉन्च, CM धामी बोले- तकनीक से आसान होंगी कृषि सेवाएं

  • CM Dhami ने वन-क्लिक से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जारी की Uttarakhand News: 9.91 लाख लाभार्थियों को पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 9.91 लाख लाभार्थियों को पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़

  • Champawat Girls Sports College: छमनिया में निर्माणाधीन राज्य का पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज Uttarakhand: बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान, चम्पावत में 257 करोड़ से बन रहा पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • चंपावत

    Uttarakhand: बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान, चम्पावत में 257 करोड़ से बन रहा पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज

  • Dehradun Crime Scene: डालनवाला में कारोबारी की पत्नी की हत्या Dehradun Crime: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

  • ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Rishikesh Crime: नाबालिग को शराब पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Rishikesh Crime: नाबालिग को शराब पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (632)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,379)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,500)
  • खेल (365)
  • चंपावत (994)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (725)
  • देहरादून (11,187)
  • नैनीताल (6,505)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,183)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,158)
  • रुद्रप्रयाग (721)
  • रोजगार (520)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (643)
  • संस्कृति (232)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (930)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun: किसानों के लिए ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप लॉन्च, CM धामी बोले- तकनीक से आसान होंगी कृषि सेवाएं Dehradun: किसानों के लिए ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप लॉन्च, CM धामी बोले- तकनीक से आसान होंगी कृषि सेवाएं Uttarakhand News: 9.91 लाख लाभार्थियों को पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़ Uttarakhand News: 9.91 लाख लाभार्थियों को पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़ Uttarakhand: बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान, चम्पावत में 257 करोड़ से बन रहा पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज Uttarakhand: बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान, चम्पावत में 257 करोड़ से बन रहा पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज Dehradun Crime: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस Dehradun Crime: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस Rishikesh Crime: नाबालिग को शराब पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार Rishikesh Crime: नाबालिग को शराब पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार