CM धामी की केंद्रीय मंत्री खट्टर से मुलाकात, कुंभ-2027 और गंगा कॉरिडोर समेत महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा
कुंभ-2027 के लिए हरिद्वार में विद्युत लाइनें भूमिगत, बुनियादी ढांचे और यातायात सुधार हेतु मदद मांगी
हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के ₹325 करोड़ की परियोजना की स्वीकृति और आरआरटीएस-मेट्रो विस्तार का प्रस्ताव
केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया

नई दिल्ली/देहरादून, 4 अप्रैल 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की और राज्य से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर परियोजना के लिए लगभग ₹325 करोड़ की धनराशि स्वीकृति का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि कुंभ-2027 के सफल आयोजन के लिए विद्युत लाइनों को भूमिगत किया जाना आवश्यक है और इसके प्रथम चरण हेतु ₹325 करोड़ की शीघ्र स्वीकृति दी जाए। साथ ही, द्वितीय चरण के तहत शेष ₹425 करोड़ की भी मंजूरी की मांग की।
इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने हरिद्वार एवं ऋषिकेश में कुंभ-2027 की तैयारियों के तहत घाटों के सौंदर्यीकरण, आवासीय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और शहरी अवसंरचना के विकास के लिए केंद्र सरकार से सहयोग की अपील की।
क्षेत्रीय यातायात सुधार के लिए उन्होंने रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजना को मेरठ से हरिद्वार एवं ऋषिकेश तक विस्तारित करने और देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश मेट्रो कॉरिडोर के विकास का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से सड़क यातायात पर निर्भरता कम होगी, जाम की समस्या में कमी आएगी और पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


