Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सितारगंज में विकास को नई रफ्तार: CM धामी ने 11.41 करोड़ के सीसी पुल का किया शिलान्यास
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

सितारगंज में विकास को नई रफ्तार: CM धामी ने 11.41 करोड़ के सीसी पुल का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज के शक्तिफार्म क्षेत्र में 11.41 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सीसी पुल का शिलान्यास किया। पुल निर्माण से करीब 50 हजार लोगों को लाभ मिलेगा और सिडकुल तक पहुंच आसान होगी।
Mohan Chandra Joshi May 17, 2026
सितारगंज में सिसौना नदी पर 11.41 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

सितारगंज में सिसौना नदी पर बनने वाले सीसी पुल का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

सिसौना नदी पर बनने वाले 150 मीटर स्पान पुल से 50 हजार लोगों को मिलेगा लाभ, 9 किमी दूरी होगी कम

उधम सिंह नगर,17 मई 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सितारगंज के शक्तिफार्म को सिडकुल क्षेत्र से जोड़ने हेतु सिसौना नदी पर लगभग 11 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 150 मीटर स्पान सीसी पुल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण पुल के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 50 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा तथा सिडकुल सितारगंज एवं विकासखंड कार्यालय सिसौना तक पहुंचने के लिए लगभग 9 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के साथ-साथ आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य सरकार शहरों से लेकर सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऊधमसिंह नगर जनपद एवं शक्तिफार्म-सितारगंज क्षेत्र के विकास हेतु अनेक महत्वाकांक्षी परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जन परिचय” पर एनआईसी उत्तराखंड की कार्यशाला, 100 से अधिक अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि शक्तिफार्म में पीपीपी मॉडल के माध्यम से मिल्क पाउडर, आइसक्रीम एवं चीज निर्माण से संबंधित आधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई स्थापित की जा रही है। इसके साथ ही प्रह्लाद पलसिया में लगभग 54 करोड़ रुपये की लागत से एक्वा पार्क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिसका लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएचसी को 30 बेड के सीएचसी में उच्चीकृत किया गया है। साथ ही सितारगंज-टनकपुर फोरलेन सड़क, आधुनिक ड्रेनेज प्रणाली, विभिन्न मोटर मार्गों और मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण कार्य भी प्रगति पर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: 1 अक्टूबर से खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस; 24 घंटे एक्टिव रहेगी टास्क फोर्स

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद ऊधमसिंह नगर में किच्छा में लगभग 351 करोड़ रुपये की लागत से 100 एकड़ भूमि पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाईअड्डे के निर्माण की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त गदरपुर एवं खटीमा बाईपास, खटीमा और किच्छा बस अड्डों, खेल स्टेडियमों, साइकिलिंग ट्रैक, एथलेटिक्स ट्रैक तथा औद्योगिक परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र को नई पहचान दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना को पुनः प्रारंभ कर तराई क्षेत्र की पेयजल एवं सिंचाई संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति की दिशा में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। किसानों के हित में गन्ने के समर्थन मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि भी की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जो भी विकास कार्य प्रारंभ करती है, उसे समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर जनता को समर्पित करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और पारदर्शी प्रशासन के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाया गया है, जिसके परिणामस्वरूप पिछले साढ़े चार वर्षों में 32 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक 58 साइन बोर्ड, 3,000 मीटर से अधिक सड़क सुरक्षा इंतजाम

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र के विकास हेतु किए जा रहे कार्य ऐतिहासिक हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: CM Dhami Pushkar Singh Dhami Shaktifarm Bridge SIDCUL Sitarganj Sisauna River Bridge Sitarganj News Udham Singh nagar Uttarakhand Development Uttarakhand News

Related Stories

उत्तरकाशी के दुर्गम ट्रैक रूटों से 67 ट्रेकर्स का SDRF द्वारा सफल रेस्क्यू Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
देहरादून के रोजगार मेले में युवाओं की भागीदारी और रोजगार के लिए चयन प्रक्रिया Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला खनन समिति की बैठक Dehradun News: 1 अक्टूबर से खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस; 24 घंटे एक्टिव रहेगी टास्क फोर्स
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: 1 अक्टूबर से खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस; 24 घंटे एक्टिव रहेगी टास्क फोर्स

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
आशारोड़ी क्षेत्र में रंबल स्ट्रिप्स, मीडियन मार्कर और सोलर स्टड्स लगाए गए, नगर निगम की 92 सड़कों के लिए 46 अधिकारियों को जिम्मेदारी Dehradun News: आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक 58 साइन बोर्ड, 3,000 मीटर से अधिक सड़क सुरक्षा इंतजाम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक 58 साइन बोर्ड, 3,000 मीटर से अधिक सड़क सुरक्षा इंतजाम

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह सरस फूड फेस्टिवल की तैयारियों की समीक्षा करते हुए Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सीएम घोषणाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, समयसीमा में पूरा करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम घोषणाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, समयसीमा में पूरा करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तरकाशी के दुर्गम ट्रैक रूटों से 67 ट्रेकर्स का SDRF द्वारा सफल रेस्क्यू Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए

  • देहरादून के रोजगार मेले में युवाओं की भागीदारी और रोजगार के लिए चयन प्रक्रिया Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी

  • देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला खनन समिति की बैठक Dehradun News: 1 अक्टूबर से खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस; 24 घंटे एक्टिव रहेगी टास्क फोर्स
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: 1 अक्टूबर से खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस; 24 घंटे एक्टिव रहेगी टास्क फोर्स

  • आशारोड़ी क्षेत्र में रंबल स्ट्रिप्स, मीडियन मार्कर और सोलर स्टड्स लगाए गए, नगर निगम की 92 सड़कों के लिए 46 अधिकारियों को जिम्मेदारी Dehradun News: आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक 58 साइन बोर्ड, 3,000 मीटर से अधिक सड़क सुरक्षा इंतजाम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक 58 साइन बोर्ड, 3,000 मीटर से अधिक सड़क सुरक्षा इंतजाम

  • मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह सरस फूड फेस्टिवल की तैयारियों की समीक्षा करते हुए Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,623)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,524)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (737)
  • देहरादून (11,312)
  • नैनीताल (6,563)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (529)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,381)
  • हरिद्वार (944)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी Dehradun News: 1 अक्टूबर से खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस; 24 घंटे एक्टिव रहेगी टास्क फोर्स Dehradun News: 1 अक्टूबर से खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस; 24 घंटे एक्टिव रहेगी टास्क फोर्स Dehradun News: आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक 58 साइन बोर्ड, 3,000 मीटर से अधिक सड़क सुरक्षा इंतजाम Dehradun News: आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक 58 साइन बोर्ड, 3,000 मीटर से अधिक सड़क सुरक्षा इंतजाम Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ