Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun: कारगिल के अमर शहीदों को नमन, सीएम धामी ने सैनिक कल्याण के लिए किए बड़े ऐलान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: कारगिल के अमर शहीदों को नमन, सीएम धामी ने सैनिक कल्याण के लिए किए बड़े ऐलान

कारगिल विजय दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल के वीर शहीदों के अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। उन्होंने सैनिक कल्याण को राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में बताते हुए परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि बढ़ाने, शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं तथा सैन्य धाम और अग्निवीर रोजगार सेल जैसी पहलों का उल्लेख किया।
Mohan Chandra Joshi July 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए।

कारगिल विजय दिवस पर देहरादून के गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन, परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि ₹1.5 करोड़ से बढ़ाकर ₹2 करोड़ करने की घोषणा।

देहरादून, 26 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते हुए उनके अद्वितीय त्याग, शौर्य और राष्ट्रसेवा को नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि परमवीर चक्र से सम्मानित वीरों के लिए अनुग्रह राशि डेढ़ करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ की जाएगी ।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 18 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर अत्यंत विषम परिस्थितियों में भारतीय सैनिकों ने अद्वितीय वीरता, अटूट मनोबल और सर्वोच्च बलिदान का परिचय देते हुए दुश्मन को परास्त किया तथा विश्व के समक्ष भारत की सैन्य शक्ति और दृढ़ संकल्प का परिचय कराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध में देश के 527 वीर सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया, जिनमें उत्तराखंड के 75 वीर सपूत भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि वीरभूमि भी है। प्रदेश की गौरवशाली सैन्य परंपरा, वीरता पदक विजेताओं की समृद्ध विरासत तथा यहां के युवाओं का राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: ऋण फर्जीवाड़े पर DM सख्त, SIT जांच के साथ एजेंटों पर शिकंजा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत की सुरक्षा नीति अधिक सशक्त, निर्णायक और आत्मविश्वास से परिपूर्ण हुई है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई, सीमावर्ती क्षेत्रों में रणनीतिक आधारभूत संरचना का तीव्र विकास तथा रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए गए प्रयास नए भारत की शक्ति के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि वन रैंक-वन पेंशन, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक तथा सैनिक कल्याण से जुड़े अनेक ऐतिहासिक निर्णयों से देश के सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों का सम्मान बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भी वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों तथा शहीद परिवारों के कल्याण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शहीदों के आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की गई है। इसके साथ ही सभी वीरता पुरस्कार विजेताओं को दी जाने वाली एकमुश्त एवं वार्षिक सहायता राशि में भी ऐतिहासिक वृद्धि की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बलिदानी परिवारों के एक सदस्य को सरकारी सेवा में समायोजन, आवेदन की समय-सीमा दो वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष करना, शहीद परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु सहायता, वीरता पुरस्कार विजेताओं के लिए राज्य परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा तथा सेवारत एवं पूर्व सैनिकों को संपत्ति क्रय पर स्टाम्प शुल्क में छूट जैसी अनेक जनकल्याणकारी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। पूर्व सैनिकों की शस्त्र लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के जिला अदालतों में भूमि धोखाधड़ी के जो मामले पेंडिंग हैं, उनके शीघ्र निस्तारण के प्रयास किये जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, अब इस तारीख पर टिकी नजरें

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून के गुनियाल गांव में राज्य के ‘पांचवें धाम’ के रूप में सैन्य धाम का निर्माण अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक शहीद के घर से लाई गई पवित्र मिट्टी से निर्मित यह सैन्य धाम आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रभक्ति, त्याग और बलिदान का प्रेरणा-स्थल बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अग्निवीरों के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी ठोस कदम उठा रही है। सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए देश का पहला ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ गठित किया जा रहा है। साथ ही उत्तराखंड पुलिस, वन विभाग तथा अन्य राज्य सेवाओं में उन्हें प्राथमिकता देने, कौशल विकास प्रशिक्षण, स्वरोजगार, होमस्टे योजना तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि कारगिल के अमर शहीदों के त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर विकसित भारत तथा विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त उत्तराखंड के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि कारगिल के अमर शहीदों का बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास

सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने विषम परिस्थितियों में अद्वितीय पराक्रम का परिचय देते हुए राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा की। उन्होंने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने वीरता पुरस्कार विजेताओं की सम्मान राशि में वृद्धि की है तथा अब तक 28 शहीदों के आश्रितों को सरकारी सेवा में समायोजित किया जा चुका है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, दायित्वधारी सुभाष बड़थ्वाल, सचिव सैनिक कल्याण युगल किशोर पंत, मेजर जनरल सम्मी सबरवाल (से.नि), जिला अधिकारी डॉ .आशीष चौहान, एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल, , पूर्व सैन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक एवं शहीदों के परिजन उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Dehradun #IndianArmy #KargilVijayDiwas #PushkarSinghDhami #UttarakhandNews

Related Stories

सचिव राज्य संपत्ति एवं आवास डॉ. आर. राजेश कुमार परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए Dehradun News: रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास

Mohan Chandra Joshi September 9, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हल्द्वानी दौरा Haldwani News: गुरुवार को भी हल्द्वानी दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री धामी, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: गुरुवार को भी हल्द्वानी दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री धामी, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi September 9, 2026
हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 2027 चुनाव की रणनीति पर चर्चा Haldwani News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में 2027 का रोडमैप, नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राजनीति

Haldwani News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में 2027 का रोडमैप, नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Mohan Chandra Joshi September 9, 2026
देहरादून में ऋण फर्जीवाड़े के मामलों की समीक्षा करते जिलाधिकारी Dehradun News: ऋण फर्जीवाड़े पर DM सख्त, SIT जांच के साथ एजेंटों पर शिकंजा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: ऋण फर्जीवाड़े पर DM सख्त, SIT जांच के साथ एजेंटों पर शिकंजा

Mohan Chandra Joshi September 9, 2026
देहरादून में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक Dehradun News: 15 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, स्वच्छता से नवाचार तक जनभागीदारी पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: 15 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, स्वच्छता से नवाचार तक जनभागीदारी पर जोर

Mohan Chandra Joshi September 9, 2026
उत्तराखंड में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस Uttarakhand News: कचरा प्रबंधन के नए नियम लागू, हर जिले में स्पेशल सेल; दिसंबर तक लीगेसी वेस्ट निस्तारण का लक्ष्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: कचरा प्रबंधन के नए नियम लागू, हर जिले में स्पेशल सेल; दिसंबर तक लीगेसी वेस्ट निस्तारण का लक्ष्य

Mohan Chandra Joshi September 9, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • सचिव राज्य संपत्ति एवं आवास डॉ. आर. राजेश कुमार परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए Dehradun News: रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हल्द्वानी दौरा Haldwani News: गुरुवार को भी हल्द्वानी दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री धामी, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: गुरुवार को भी हल्द्वानी दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री धामी, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 2027 चुनाव की रणनीति पर चर्चा Haldwani News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में 2027 का रोडमैप, नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • राजनीति

    Haldwani News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में 2027 का रोडमैप, नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना

  • देहरादून में ऋण फर्जीवाड़े के मामलों की समीक्षा करते जिलाधिकारी Dehradun News: ऋण फर्जीवाड़े पर DM सख्त, SIT जांच के साथ एजेंटों पर शिकंजा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: ऋण फर्जीवाड़े पर DM सख्त, SIT जांच के साथ एजेंटों पर शिकंजा

  • देहरादून में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक Dehradun News: 15 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, स्वच्छता से नवाचार तक जनभागीदारी पर जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: 15 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, स्वच्छता से नवाचार तक जनभागीदारी पर जोर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (637)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,457)
  • उधमसिंह नगर (1,332)
  • क्राइम (3,508)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (452)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (731)
  • देहरादून (11,221)
  • नैनीताल (6,524)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (982)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,197)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (412)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,376)
  • हरिद्वार (935)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास Dehradun News: रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास Haldwani News: गुरुवार को भी हल्द्वानी दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री धामी, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम Haldwani News: गुरुवार को भी हल्द्वानी दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री धामी, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम Haldwani News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में 2027 का रोडमैप, नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना Haldwani News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में 2027 का रोडमैप, नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना Dehradun News: ऋण फर्जीवाड़े पर DM सख्त, SIT जांच के साथ एजेंटों पर शिकंजा Dehradun News: ऋण फर्जीवाड़े पर DM सख्त, SIT जांच के साथ एजेंटों पर शिकंजा Dehradun News: 15 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, स्वच्छता से नवाचार तक जनभागीदारी पर जोर Dehradun News: 15 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, स्वच्छता से नवाचार तक जनभागीदारी पर जोर