Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चंपावत – रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी , यह 12 विकास घोषणाएं भी की
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चंपावत – रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी , यह 12 विकास घोषणाएं भी की

Mohan Chandra Joshi August 30, 2023
ख़बर शेयर करें -

Champawat News: प्रदेश की नारी शक्ति अपने कार्यों व आत्मविश्वास के बल पर आत्मनिर्भर बनकर अन्य को भी आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बना रही है। आज की मातृशक्ति हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर देश का नाम विश्व पटल पर अंकित कर रही है। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चंपावत के बिरगुल क्षेत्र के रामलीला मैदान दुबचौड़ा लधौली में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कही।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री व उनकी पत्नी गीता धामी ने सभी को रक्षाबंधन की बधाइयां व शुभकामनाएं दी। आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र भेंट कर उनकी दीर्घायु की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने संबोधन में सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन कार्यक्रम में आशीर्वाद देने आई बहनों का मैं हृदय की गहराइयों से विशेष धन्यवाद करता हूं, जो आपने मुझे अपने भाई के रूप में इतना स्नेह दिया। यह त्यौहार भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, साथ ही रक्षाबंधन महिलाओं के सम्मान के साथ-साथ पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्व का पर्व भी है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने महिलाओं व बहनों को उनकी रक्षा करने के साथ ही उनके हितों के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रदेश में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने की बात कही।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री धामी का जनपद आगमन पर जिलाधिकारी नवनीत पांडेय सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, स्थानीय महिलाओं,आम जनता द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा मुख्यमंत्री द्वारा जनता का अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर स्कूली छात्र,छात्राओं द्वारा स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने जनपद की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित पिरूल, ऐपण, सूत व अन्य स्थानीय उत्पादों से बनाई गई राखियों व अन्य निर्मित उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि *हमारे जनपद की माताएं व बहने “वोकल फॉर लोकल” को चरितार्थ कर जहां स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दे रही है, वहीं अन्य स्थानीय महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें भी आर्थिक में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को 05 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण सरकार द्वारा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि *महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए राज्य में महिला सशक्त बहना उत्सव योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य हो रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया गया। इस बार का यह पर्व हमारे लिये और भी महत्वपूर्ण है। चन्द्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण व सफल लेंडिंग पर पूरे विश्व ने भारत का लोहा माना हैं। जिसमें माताओं व बहनों का विशेष योगदान रहा हैं* उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को रसोई गैस में 200 रुपये जबकि उज्वला योजना के तहत 400 रुपये की कटौती की गई है जिसका सीधा लाभ लगभग 33 करोड़ महिलाओं व उनके परिजनों को मिलेगा।
इसके अलावा प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजना जिसका सीधा मकसद अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी मुख्यधारा में जोड़ने का है।
उन्होंने कहा कि चंपावत जिले को उत्तराखंड का अग्रणी जिला बनाने के लिए अनेकों विकास कार्य किए जा रहे हैं। महिलाओं के उत्थान व सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं,इन योजनाओं से आज महिलाओं को उनके उत्पादों का बेहतर बाजार व मूल्य मिल रहा है।जिस कारण आज मुख्यमंत्री सशस्क्त बहिना उत्सव योजना लागू के बाद प्रदेश में इनके 50 लाख रूपये से अधिक उत्पादों की बिक्री हो गई है। चंपावत जिले के सभी क्षेत्रों में आगे ले जाने हेतु विशेष परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए सितंबर मांह में टनकपुर में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए गीता धामी ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धामी सरकार द्वारा आदर्श चम्पावत का संकल्प लिया गया हैं उसमें प्राथमिकता के आधार पर विकास हो रहा है और विकास आगे भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा जन समस्याएं सुनने के साथ ही उन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है तथा ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं। इसमें जनता का सहयोग महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास हेतु कुल 12 घोषणाएं की


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास हेतु कुल 12 घोषणाएं की। जिसमें केदारनाथ किमाड़ के अंतर्गत आने वाली सड़क का नाम शिक्षाविद/ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित घनश्याम शास्त्री के नाम से करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरगुल को इंटरमीडिएट में उच्चीकृत किए जाने।
टाकखनदक- करौली मोटर मार्ग का डामरीकरण व सुधारीकरण किए जाने।
हनुमान मंदिर एड़ी मेला स्थल लधौली का सौंदर्यीकरण किए जाने की मौटा-रिखाड़ी मोटर मार्ग का निर्माण किए जाने।
बालातड़ी के गोलचोरा बैंड से खरही के मटखानी तक मोटर मार्ग का निर्माण किए जाने।
चमतोला से ओलना मोटर मार्ग का निर्माण किए जाने।
रामलीला मंच दुबचौड़ा हेतु यथाचित डीपीआर बनाकर धनराशि दिए जाने।
एड़ी फटक शिला मंदिर सड़क (1.5 किमी) का डामरीकरण किए जाने।
फुटलिंग मेला स्थल का सौन्दर्यकरण किए जाने।
रा०ई०का० दुबचौड़ा में विज्ञान वर्ग की स्वीकृति और इसी विद्यालय का नाम शहीद विक्रम सिंह बिष्ट के नाम से किए जाने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई

इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र के जनसंघ से जुड़े कार्यकर्ता, वीर शहीदों के परिजनों, पूर्व सैनिक व उनकी वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय,
भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, सुमनलता, विनीता फर्त्याल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पाण्डेय, हयात महरा, प्रकाश तिवारी, गौरव पांडे, श्याम नारायण पाण्डेय, गोविंद प्रसाद, हरगोविन्द बोहरा, सूरज प्रहरी, मुकेश महराना, हेमेश कलखुड़िया, मनोज तड़ागी, तिलोक गिरी, चंद्र किशोर, रोहित बिष्ट, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, सीडीओ आरएस रावत, एसडीएम सौरभ असवाल, नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय केदार सिंह बृजवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक,जनता, विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाएं,बहिनें व अधिकारी कर्मचारी अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया द्वारा किया गया। चंपावत न्यूज, Champawat News

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat khabar Champawat News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर चंपावत चंपावत - रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड यह 12 विकास घोषणाएं भी की

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट के बीच बदला मौसम Uttarakhand Weather Update: 10 अक्टूबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 10 अक्टूबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर रहने के आरोप में पुलिस जांच Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
काशीपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
लालकुआं स्मैक मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मल्ला चौफुला क्षेत्रवासी आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपते हुए Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान और घर-घर सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट के बीच बदला मौसम Uttarakhand Weather Update: 10 अक्टूबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 10 अक्टूबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

  • दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की फाइल फोटो Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
    • राष्ट्रीय

    Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

  • बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर रहने के आरोप में पुलिस जांच Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा

  • काशीपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

  • लालकुआं स्मैक मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,696)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,538)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (743)
  • देहरादून (11,344)
  • नैनीताल (6,584)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,220)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (948)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: 10 अक्टूबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: 10 अक्टूबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई