Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • CM Dhami: लखनऊ में सीएम धामी ने किया उत्तराखंड महोत्सव का शुभारंभ
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • संस्कृति

CM Dhami: लखनऊ में सीएम धामी ने किया उत्तराखंड महोत्सव का शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi October 31, 2023
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में निवासरत उत्तराखंडवासियों से अपील की कि वे अपने-अपने गांव में वर्ष में एक या दो बार अवश्य आएं।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लखनऊ में उत्तराखंड महापरिषद द्वारा आयोजित उत्तराखंड महोत्सव का शुभारंभ करते हुए ऐसे आयोजनों को अपनी संस्कृति को जानने तथा इसे देश व दुनिया तक पहुंचाने का बेहतरीन माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड महोत्सव जैसे आयोजन हमारी लोक विरासत को संरक्षण प्रदान करने के साथ ही आने वाली पीढ़ी को हमारी लोक संस्कृति से परिचित कराने का कार्य कर रही है। राष्ट्र और संस्कृति को प्रत्यक्ष रूप से जानने का अवसर प्रदान करने वाला यह उत्तराखंड महोत्सव, निश्चित रूप से हमारी आगामी पीढ़ी के लिए सामाजिक समरसता को प्रगाढ़ करने का भी कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे महोत्सवों के आयोजनों के माध्यम से हमारे राज्य के कलाकारों को भी एक मंच प्राप्त होता है और उनकी कला को प्रोत्साहन मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड का ही नहीं बल्कि पूरे देश का भी सांस्कृतिक वैभव बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने हाल ही में लंदन, दुबई, अबू धाबी के दौरे के दौरान उन्होंने देखा कि हमारे भारतीय और विशेष रूप से उत्तराखंडी लोग आज भी अपनी संस्कृति, अपनी सभ्यता को नहीं भूले हैं। वे लोग विदेशी जमीन पर रहकर भी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। लंदन और दुबई में उत्तराखंडी भाई-बहनों से मिलकर एक पल के लिए लगा कि वे उत्तराखंड में ही हैं। ऐसा ही अनुभव उन्हें लखनऊ आकर भी हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दौर में अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि अपनी माटी, अपनी संस्कृति और अपनी परंपरा से कटा व्यक्ति त्रिशंकु की भांति न इधर का रहता है और न ऊधर का। इसलिए यदि हमें आगे बढ़ना है तो अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़े रहना होगा। उन्होंने लखनऊ में निवासरत उत्तराखंडवासियों से अपील की कि वे अपने-अपने गांव में वर्ष में एक या दो बार अवश्य आएं। इससे हमारी भावी पीढ़ी उत्तराखंड की परंपराओं से परिचित तो होगी ही, उत्तराखंड की संस्कृति और लोक परंपराओं को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड की डबल इंजन की सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास को सार्थक करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार ने उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प की पूर्ति हेतु हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास कार्यों की एक नई श्रृंखला स्थापित करने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी से प्रेरणा पाकर और उनके ही मार्गदर्शन में, उत्तराखंड में विकास के एक नए युग का सूत्रपात हो चुका है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा हम पर दिखाए गए इस विश्वास को हम अवश्य ही साकार करेंगे। इसके लिए हमारी सरकार निरंतर, पूर्ण मनोयोग के साथ कार्य कर रही है। हमने ऐसे मुद्दों का निस्तारण करने का प्रयास किया है, जिन्हें पूर्व की सरकारों ने दरकिनार कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: लोअर PCS रिजल्ट जारी, 113 अभ्यर्थियों का चयन; देखें टॉपर

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए लगभग 33 सौ एकड़ सरकारी जमीन मुक्त करवाई है। इसके साथ-साथ जहां एक ओर हम ’’धर्मांतरण और लव जेहाद’’ के खिलाफ कठोर कानून लेकर आए वहीं हम ’’समान नागरिक संहिता’’ भी प्रदेश में जल्द ही लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। उत्तराखंड में हमने देश का सबसे सख्त ’’नकल विरोधी कानून’’ भी लागू किया है, जिसके लागू होने के बाद आज हमारे युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं और अपनी योग्यता के अनुसार सफलता अर्जित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार समाज के अंतिम छोर में रहने वाले हर व्यक्ति के हित में कार्य कर रही है। यह हमारा ’’विकल्प रहित संकल्प’’ भी है। उन्होंने इस अवसर पर सभी से अपील भी की कि आप जहां भी जाएं, जहां भी रहें, अपनी लोक संस्कृति का प्रचार-प्रसार अवश्य करें और देवभूमि की महानता के बारें में लोगों को अवगत कराएं, क्योंकि आप सभी उत्तराखंड के ’’ब्रांड एंबेसडर’’ हैं। उन्होंने सभी से उत्तराखण्ड के समग्र विकास के पावन पुनीत लक्ष्य को पूरा करने में अपना सहयोग प्रदान करने की भी अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उत्तराखण्ड से लखनऊ के लिए अतिरिक्त रेल सेवा संचालित किये जाने के लिए शीघ्र ही रेल मंत्री से वार्ता करने का भी आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ मे उन्होंने अपना छात्र जीवन गुजारा है, जब भी वे लखनऊ आते है तो ऐसा लगता है कि अपने ही शहर में दोबारा आए हैं। उन्होंने इस अवसर पर उत्तराखण्ड महापरिषद (पूर्व कुमाऊँ परिषद) के संस्थापक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रहे भारत रत्न प. गोविन्द बल्लभ पंत, स्व. दयाकृष्ण जोशी, स्व. श्री मेजर हयात सिंह, स्व. श्री नारायण दत्त तिवारी को भी नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूरन सिंह जीना की पुस्तक सतरंगी का विमोचन करते हुए चन्दन सिंह मेहरा एवं सत्यप्रकाश जोशी को उत्तराखण्ड महापरिषद के हीरक जयंती सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री ब्रिजेश सिंह, महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल, उत्तराखंड महापरिषद के पदाधिकारी दीवान सिंह अधिकारी, देवेन्द्र सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के प्रवासी जन उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand CM Dhami: लखनऊ में सीएम धामी ने किया उत्तराखंड महोत्सव का शुभारंभ Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

नैनीताल में भू कानून के तहत भूमि पर प्रशासनिक कार्रवाई Nainital News: भू कानून का असर, 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: भू कानून का असर, 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
मंडलायुक्त दीपक रावत अधिकारियों को निर्देश देते हुए Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ की व्यास घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
झबरेड़ा में डबल मर्डर की घटना का प्रतीकात्मक क्राइम दृश्य Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
देहरादून डीएम आशीष चौहान रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों के उपचार की पहल करते हुए Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
छात्राओं से छेड़खानी के मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Tehri Crime News: दो छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • टिहरी

Tehri Crime News: दो छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल में भू कानून के तहत भूमि पर प्रशासनिक कार्रवाई Nainital News: भू कानून का असर, 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: भू कानून का असर, 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित

  • मंडलायुक्त दीपक रावत अधिकारियों को निर्देश देते हुए Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी

  • हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ की व्यास घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक

  • झबरेड़ा में डबल मर्डर की घटना का प्रतीकात्मक क्राइम दृश्य Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप

  • देहरादून डीएम आशीष चौहान रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों के उपचार की पहल करते हुए Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (287)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,590)
  • उधमसिंह नगर (1,339)
  • क्राइम (3,521)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,005)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,296)
  • नैनीताल (6,554)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,210)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,380)
  • हरिद्वार (943)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: भू कानून का असर, 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित Nainital News: भू कानून का असर, 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख