एक पेड़ मां के नाम अभियान: विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम धामी ने किया पौधरोपण , दिया यह संदेश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया । इस अवसर पर उन्होंने सीता अशोक का पौधा लगाया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की जनता से भी आह्वान किया कि वे इस पावन कार्य में सहभागी बनें और अपनी मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रकृति की सेवा करें। यह अभियान मातृ सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल और मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी पौधारोपण किया।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रयासों की जरूरत: मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर प्रकृति के संरक्षण की दिशा में गहन चिंतन करना होगा। साथ ही कहा कि पर्यावरण संरक्षण उत्तराखंडवासियों के स्वभाव में है।
हरेला जैसे पर्व प्रकृति से जुड़ने की हमारे पूर्वजों की दूरगामी सोच का ही परिणाम है। राज्य सरकार भी जैव संसाधनों के संरक्षण को प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड अपनी वन संपदा व नदियों के कारण पर्यावरण संरक्षण की मुहिम का ध्वजवाहक है।
विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकारी प्रयासों के साथ ही आमजन, जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनचेतना जागृत करने और इसके संवर्द्धन में सक्रिय योगदान देना होगा। अधिक से अधिक पौधारोपण के साथ ही नदियों व जलस्रोतों की सफाई के लिए भी प्रयास जरूरी हैं।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें