Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • कवि केवल शब्दों के निर्माता नहीं, समाज के चिंतक और मार्गदर्शक भी हैं : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

कवि केवल शब्दों के निर्माता नहीं, समाज के चिंतक और मार्गदर्शक भी हैं : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कालाढूंगी में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम ‘अभिव्यंजना 5.0’ का शुभारंभ करते हुए साहित्यकारों और कवियों की समाज निर्माण में भूमिका को रेखांकित किया।
Mohan Chandra Joshi June 6, 2026
कालाढूंगी में साहित्यिक कार्यक्रम ‘अभिव्यंजना 5.0’ के दौरान संबोधन देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

कालाढूंगी में आयोजित ‘अभिव्यंजना 5.0’ कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी में ‘अभिव्यंजना 5.0’ के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड की साहित्यिक परंपरा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दे रही है।

कालाढूंगी/नैनीताल, 06 जून 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जिले के तहसील कालाढुंगी के नमस्ते कॉर्बेट रिज़ॉर्ट धनपुर धमोला पहुंचकर *ललित फाउंडेशन के पंचम अधिवेशन “अभिव्यंजना” 5•0 का दीप जलाकर शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि ये केवल एक कवि सम्मेलन नहीं बल्कि विचारों, भावनाओं और सृजनशीलता को अनुभव करने का एक अभिनव अवसर है। उन्होंने कहा कि कवि केवल शब्दों के निर्माता नहीं होते बल्कि वे समाज के चिंतक, मार्गदर्शक और प्रेरक भी होते हैं क्योंकि, कवि की रचनाएं समाज को दर्पण दिखाने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि जब समाज उलझनों से घिरता है, तब कवि अपनी लेखनी से न केवल समाज को नई दिशा दिखाने का काम करता है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास भी करता है। उन्होंने कहा कि इतिहास साक्षी है भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को भी तभी गति मिली जब हमारे कवियों और साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से देशवासियों को स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया और आज ऐसे ही राष्ट्रभक्त एवम् विशिष्ट कवियों का समुच्चय हमारे सम्मुख उपस्थित है। जिनकी वाणी में विरह है तो प्रेम भी है,विद्रोह है तो देशभक्ति भी है,हास्य है तो भक्ति भी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली राज्यपाल पद की शपथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर जहां डॉ. कुमार विश्वास जी ने अपनी लेखनी और विशिष्ट प्रस्तुति शैली के माध्यम से कविता को नई पहचान दी है, वहीं पदमश्री अशोक चक्रधर जी की रचनाएँ हास्य, व्यंग्य और सामाजिक सरोकारों का अद्भुत संगम प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. हरिओम पंवार जी की ओजस्वी कविताएँ राष्ट्रभक्ति और जनचेतना की सशक्त अभिव्यक्ति हैं, जो हर श्रोता को ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करती हैं।

उन्होंने कहा कि सभी कवियों ने कविताओं को विशिष्ट मंचों से निकालकर जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करने के साथ-साथ युवाओं को साहित्य से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से साहित्य, संस्कृति और सृजन की भूमि रही है। हिमालय की गोद में बसी इस पावन धरती ने अनेक ऐसे साहित्यकार, कवि और लोकचिंतक दिए हैं, जिन्होंने अपनी लेखनी से समाज को दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि चाहे सुमित्रानंदन पंत जी की प्रकृति-साधना हो, चंद्रकुंवर बर्त्वाल जी की काव्य चेतना हो, गिर्दा की जन सरोकारों को उठाती रचनाएं हों, शैलेश मटियानी जी का उत्तराखंडी लोकजीवन का सशक्त चित्रण हो, गौरा पंत ‘शिवानी’ जी की साहित्य-साधना हो, मोहन उप्रेती जी द्वारा लोक संस्कृति के संरक्षण का अद्भुत प्रयास हो।
उन्होंने कहा कि देवभूमि ने अपनी साहित्यिक चेतना और सृजनधारा से सदैव देश-विदेश के साहित्य प्रेमियों को आकर्षित किया है। उत्तराखंड की साहित्यिक परंपरा आज भी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 2,045 बूथों पर फोकस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज और साहित्य के क्षेत्र में प्रेरणादायी कार्य कर रहे कवि, कवित्रियों एवम् साहित्यकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ये सम्मान मात्र व्यक्तियों का नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली सोच का सम्मान है। उन्होंने सम्मानित होने वाले सभी समाजसेवियों और साहित्यकारों को हार्दिक बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News: बुलेट-बाइक की भिड़ंत में छात्र की मौत, दो जवान गंभीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहॉं ऐसे प्रख्यात कवि उपस्थित हैं, जो प्रस्तुति देते हैं तो उनकी कविताएँ मात्र पंक्तियाँ नहीं रह जातीं, बल्कि जनमानस के लिए प्रेरणा और परिवर्तन का स्वर बन जाती हैं। उन्होंने साहित्य संगम को एक नई चेतना, नई ऊर्जा और अपने “विकल्प रहित संकल्प” के साथ और आगे लेकर जाने का आह्वान किया।इससे पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा देवभूमि आगमन पर इस कवियों एवं साहित्यकारों का स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक कालाढुंगी बंशीधर भगत, कवि डॉ कुमार कुमार विश्वास, पद्मश्री अशोक चक्रधर, डॉ हरिओम पवार सहित देश के विभिन क्षेत्रों से आए कवि एवं साहित्यकार व अन्य उपस्थित रहे।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आईआरबी बेलपडाव, रामनगर पहुंचने पर विधायक बंशीधर भगत,
बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, उपाध्यक्ष गणेश रावत, दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट, शंकर कोरंगा, सुरेंद्र नामधारी,हुकुम सिंह कुँवर आयोग के सदस्य ज़ेडए वारसी, मंडलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। हैलीपैड में मुख्यमंत्री आईआरबी, जवानों के बच्चों से भी मिले, तथा उनसे वार्ता की।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Abhivyajana50 #CMDhami #Kaladhungi #NainitalNews #PushkarSinghDhami #UttarakhandLiterature #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

रुड़की में रिश्वतखोरी के आरोप में दो तत्कालीन दरोगाओं पर मुकदमे से संबंधित सांकेतिक तस्वीर। Roorkee Crime: रिश्वत के आरोप में दो दरोगाओं पर मुकदमा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Roorkee Crime: रिश्वत के आरोप में दो दरोगाओं पर मुकदमा

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
पिथौरागढ़ के बिण क्षेत्र में बुलेट और बाइक की टक्कर का सांकेतिक दृश्य। Pithoragarh News: बुलेट-बाइक की भिड़ंत में छात्र की मौत, दो जवान गंभीर
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: बुलेट-बाइक की भिड़ंत में छात्र की मौत, दो जवान गंभीर

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
नानकमत्ता हत्याकांड में गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में Udham Singh Nagar Crime: युवक की हत्या में चचेरा भाई समेत दो आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: युवक की हत्या में चचेरा भाई समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
चंपावत के नीड़ तल्ली गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: नीड़ तल्ली में डीएम की चौपाल, समस्याओं के समाधान के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: नीड़ तल्ली में डीएम की चौपाल, समस्याओं के समाधान के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
देहरादून में विधानसभा चुनाव 2027 के लिए ईवीएम की तकनीकी जांच की तैयारियां Dehradun News: 23 अक्टूबर से ईवीएम जांच, डीएम ने दलों से मांगा सहयोग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: 23 अक्टूबर से ईवीएम जांच, डीएम ने दलों से मांगा सहयोग

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
देहरादून में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की बैठक Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 2,045 बूथों पर फोकस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 2,045 बूथों पर फोकस

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • रुड़की में रिश्वतखोरी के आरोप में दो तत्कालीन दरोगाओं पर मुकदमे से संबंधित सांकेतिक तस्वीर। Roorkee Crime: रिश्वत के आरोप में दो दरोगाओं पर मुकदमा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Roorkee Crime: रिश्वत के आरोप में दो दरोगाओं पर मुकदमा

  • पिथौरागढ़ के बिण क्षेत्र में बुलेट और बाइक की टक्कर का सांकेतिक दृश्य। Pithoragarh News: बुलेट-बाइक की भिड़ंत में छात्र की मौत, दो जवान गंभीर
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पिथौरागढ़

    Pithoragarh News: बुलेट-बाइक की भिड़ंत में छात्र की मौत, दो जवान गंभीर

  • नानकमत्ता हत्याकांड में गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में Udham Singh Nagar Crime: युवक की हत्या में चचेरा भाई समेत दो आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: युवक की हत्या में चचेरा भाई समेत दो आरोपी गिरफ्तार

  • चंपावत के नीड़ तल्ली गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: नीड़ तल्ली में डीएम की चौपाल, समस्याओं के समाधान के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: नीड़ तल्ली में डीएम की चौपाल, समस्याओं के समाधान के निर्देश

  • देहरादून में विधानसभा चुनाव 2027 के लिए ईवीएम की तकनीकी जांच की तैयारियां Dehradun News: 23 अक्टूबर से ईवीएम जांच, डीएम ने दलों से मांगा सहयोग
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: 23 अक्टूबर से ईवीएम जांच, डीएम ने दलों से मांगा सहयोग

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (644)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,830)
  • उधमसिंह नगर (1,353)
  • क्राइम (3,553)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,017)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (753)
  • देहरादून (11,411)
  • नैनीताल (6,607)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (987)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,231)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (724)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (662)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (956)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Roorkee Crime: रिश्वत के आरोप में दो दरोगाओं पर मुकदमा Roorkee Crime: रिश्वत के आरोप में दो दरोगाओं पर मुकदमा Pithoragarh News: बुलेट-बाइक की भिड़ंत में छात्र की मौत, दो जवान गंभीर Pithoragarh News: बुलेट-बाइक की भिड़ंत में छात्र की मौत, दो जवान गंभीर Udham Singh Nagar Crime: युवक की हत्या में चचेरा भाई समेत दो आरोपी गिरफ्तार Udham Singh Nagar Crime: युवक की हत्या में चचेरा भाई समेत दो आरोपी गिरफ्तार Champawat News: नीड़ तल्ली में डीएम की चौपाल, समस्याओं के समाधान के निर्देश Champawat News: नीड़ तल्ली में डीएम की चौपाल, समस्याओं के समाधान के निर्देश Dehradun News: 23 अक्टूबर से ईवीएम जांच, डीएम ने दलों से मांगा सहयोग Dehradun News: 23 अक्टूबर से ईवीएम जांच, डीएम ने दलों से मांगा सहयोग