चम्पावत: व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर कड़ी नजर
DM के निर्देश पर चलाया निरीक्षण अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त चेतावनी
चम्पावत, 04 अप्रैल 2026: जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश और जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट के नेतृत्व में आज चम्पावत क्षेत्र के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और मिष्ठान भंडारों में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य व्यावसायिक गतिविधियों में घरेलू रसोई गैस के अवैध उपयोग पर अंकुश लगाना और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना था।
निरीक्षण दल ने शहर के प्रमुख प्रतिष्ठानों जैसे नेहा स्वीट्स, तिवारी स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, चंचल स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, बालेश्वर स्वीट्स, फूडीज और अन्य का निरीक्षण किया। इसके अलावा तड़ागी टी स्टॉल, कार्की स्वीट्स, तड़ागी रेस्टोरेंट, पुनेठा स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, सेवेन चीज पिज्जा सहित अन्य प्रतिष्ठानों की भी सघन जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी प्रतिष्ठानों में उपयोग हो रहे गैस चूल्हों और सिलेंडरों की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया। स्पष्ट निर्देश दिए गए कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कठोर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
अधिकारियों ने सभी प्रतिष्ठान स्वामियों को चेतावनी दी कि भविष्य में केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग किया जाए। निरीक्षण अभियान में क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक मनोज शाह, पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार, पूर्ति निरीक्षक भावना जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


