बागेश्वर: जिला अस्पताल में बनेगा बच्चों का क्रेच, डीएम आकांक्षा कोंड़े ने किया स्थल निरीक्षण
30 अप्रैल तक निर्माण पूरा करने के निर्देश, सुरक्षा और गुणवत्ता से समझौता न करने की हिदायत
बागेश्वर, 09 अप्रैल 2026। जिला अस्पताल परिसर में बच्चों के लिए क्रेच निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंड़े ने गुरुवार को प्रस्तावित क्रेच के लिए चिन्हित स्थान का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्रेच के लिए उपलब्ध कराए जा रहे स्थान का बारीकी से अवलोकन किया और कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तथा सुरक्षित होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्रेच में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके लिए विद्युत व्यवस्था, फायर सेफ्टी, सीसीटीवी निगरानी, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि क्रेच निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करते हुए 30 अप्रैल तक हर हाल में तैयार कर लिया जाए, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों के बच्चों को सुरक्षित और सुविधाजनक व्यवस्था मिल सके।
इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में उपलब्ध अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश अधिकारियों को दिए, ताकि अस्पताल की समग्र व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सके।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन शर्मा, एसीएमओ डॉ. दीपक कुमार, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय भारती सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


