मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी में , देखें पूरा कार्यक्रम- Nainital News
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 19 सितम्बर (शुक्रवार) को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।
जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत नवाजिश खलिक ने बताया कि मुख्यमंत्री 19 सितम्बर को पूर्वाह्न 11ः50 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 12ः50 बजे गौलापार हैलीपैड पहुचकर अपराह्न 1 बजे मानसखण्ड हॉल इन्दिरा गांधी अर्न्तराष्ट्रीय खेल स्टेडियम गौलापार में फैन्सिग एसोसिऐशन ऑफ इण्डिया द्वारा आयोजित एशियन कैडेट कम इण्डिया 2025 का शुभारम्भ करेंगे।
इसके पश्चात् अपराह्न 3 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम में आपदा से हुई क्षति, विद्युत, पेयजल एवं मोटरमार्गों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग करेंगे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


