Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarkashi: प्रधानमंत्री के दौरे से पहले तैयारियों का निरीक्षण करने हर्षिल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi: प्रधानमंत्री के दौरे से पहले तैयारियों का निरीक्षण करने हर्षिल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Mohan Chandra Joshi February 24, 2025
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने हर्षिल-मुखवा क्षेत्र का भ्रमण कर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री के हर्षिल-मुखवा क्षेत्र में आगमन से उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को पंख लगेंगे।

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हर्षिल-मुखवा क्षेत्र के साथ ही समूचा उत्तराखंड पूरी तरह से तैयार

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे।

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेे कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर्षिल-मुखवा क्षेत्र में आगमन से उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा और यह दौरा राज्य की समृद्धि में बहुत बड़ा योगदान देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हर्षिल-मुखवा क्षेत्र के साथ ही समूचा उत्तराखंड पूरी तरह से तैयार है।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे, अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरूगेशन सहित अन्य उच्चाधिकारियों के साथ हर्षिल-मुखवा क्षेत्र का भ्रमण कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: AI से जुड़ेंगी उत्तराखंड की लोकभाषाएं, सीएम धामी ने लॉन्च किया पोर्टल

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के हर्षिल-मुखवा के मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण क्षेत्र में आगमन से शीतकालीन यात्रा को पंख लगेंगे। पूरे विश्व में इस यात्रा का प्रचार-प्रसार होगा। जिससे हमारे राज्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालु व पर्यटकों का आगमन होना तय है। यह अवसर हमारे राज्य की समृद्धि में बहुत बड़ा योगदान साबित होने वाला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन उत्तराखंड के लिए सदैव बहुत शुभ होता है। केदारानाथ धाम, माणा, आदिकैलाश की प्रधानमंत्री की यात्रा एवं प्रवास के बाद इन जगहों पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में काफी अधिक वृद्धि हुई है। इसी तरह इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री के आगमन के फलस्वरूप राज्य में साढे तीन लाख करोड़ रूपये की लागत के पूंजी निवेश के एमओयूू हुए और अभी तक राज्य में लगभग अस्सी हजार करोड़ रूपये से ज्यादा के निवेश की ग्राउंडिंग शुरू हो चुकी है। प्रधानमंत्री के हाथों राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ होना भी उत्तराखंड के लिए सौभाग्यशाली साबित हुआ है। देवभूमि ने खेलभूमि की प्रतिष्ठा भी अर्जित की है। इस बार राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने लंबी छलांग लगाकर सातवां स्थान हासिल किया है, जबकि राष्ट्रीय खेलों मे पिछली बार हम पच्चीसवें स्थान पर थे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

मुख्यमंत्री ने आज अपने स्थलीय निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर हर्षिल से मुखवा तक की गई तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने मौके पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रधानमंत्री जी की यात्रा को स्मरणीय व सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने हर्षिल में प्रस्तावित जनसभा के लिए बनाए जा रहे पंडाल, मंच तथा प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण कर कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक धरोहर को प्रदर्शित करने के विशेष प्रबंध किए जांय, जिससे राज्य का समृद्ध पर्यटन और अधिक सशक्त हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि की दिव्यता और आध्यात्मिकता को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में यह यात्रा महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। लिहाजा इस अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए सभी प्रबंध सुनिश्चित किए जांय।

यह भी पढ़ें 👉  Rudraprayag News: राष्ट्रपति केदारनाथ दौरे को लेकर तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री श्री धामी ने गंगा जी के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा गांव जाकर भी तैयारियों को परखा तथा गंगा मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र व राज्य की खुशहाली तथा समृद्धि की कामना की।

इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के भ्रमण के मौके पर राज्य के शीतकालीन पर्यटन स्थलों एवं स्थानीय उत्पादों व हस्त शिल्प पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित करने की तैयारी की गई है। इसके साथ ही उत्तरकाशी जिले के सीमांत क्षेत्र के अनछुए व अद्भृुत पर्यटन स्थलों में साहसिक पर्यटन की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए जादुंग , पीडीए तक मोटरबाईक व एटीवी-आरटीवी रैली तथा जनकताल एवं मुलिंगला तक के लिए ट्रैकिंग अभियानों को भी फ्लैगऑफ कराए जाने की तैयारी की गई है।
इस अवसर पर विधायक सुरेश चौहान, पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी, अधीक्षण अभियंता लोनिवि हरीश पांगती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarkashi News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून के धूलकोट माफी गांव में नालसा मेगा ड्राइव अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर। Dehradun News: मेगा ड्राइव से गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, 229 लोगों की जांच
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: मेगा ड्राइव से गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, 229 लोगों की जांच

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
अल्मोड़ा में जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कोसी और रामगंगा नदियों के संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बैठक। Almora News: कोसी-रामगंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए डीएम सख्त, दिए निर्देश
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: कोसी-रामगंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए डीएम सख्त, दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए। Uttarakhand News: 4795 विद्यार्थियों को डिग्रियां, सीएम धामी ने बढ़ाया युवाओं का हौसला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: 4795 विद्यार्थियों को डिग्रियां, सीएम धामी ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में 108 एंबुलेंस सेवा में सुधार और पुरानी एंबुलेंस बदलने को लेकर बैठक। Uttarakhand News: 50 पुरानी 108 एंबुलेंस तत्काल बदली जाएंगी, मुख्य सचिव के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Uttarakhand News: 50 पुरानी 108 एंबुलेंस तत्काल बदली जाएंगी, मुख्य सचिव के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ करते हुए। Uttarakhand News: AI से जुड़ेंगी उत्तराखंड की लोकभाषाएं, सीएम धामी ने लॉन्च किया पोर्टल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: AI से जुड़ेंगी उत्तराखंड की लोकभाषाएं, सीएम धामी ने लॉन्च किया पोर्टल

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून के धूलकोट माफी गांव में नालसा मेगा ड्राइव अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर। Dehradun News: मेगा ड्राइव से गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, 229 लोगों की जांच
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: मेगा ड्राइव से गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, 229 लोगों की जांच

  • अल्मोड़ा में जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कोसी और रामगंगा नदियों के संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बैठक। Almora News: कोसी-रामगंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए डीएम सख्त, दिए निर्देश
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: कोसी-रामगंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए डीएम सख्त, दिए निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए। Uttarakhand News: 4795 विद्यार्थियों को डिग्रियां, सीएम धामी ने बढ़ाया युवाओं का हौसला
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: 4795 विद्यार्थियों को डिग्रियां, सीएम धामी ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में 108 एंबुलेंस सेवा में सुधार और पुरानी एंबुलेंस बदलने को लेकर बैठक। Uttarakhand News: 50 पुरानी 108 एंबुलेंस तत्काल बदली जाएंगी, मुख्य सचिव के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Uttarakhand News: 50 पुरानी 108 एंबुलेंस तत्काल बदली जाएंगी, मुख्य सचिव के निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ करते हुए। Uttarakhand News: AI से जुड़ेंगी उत्तराखंड की लोकभाषाएं, सीएम धामी ने लॉन्च किया पोर्टल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: AI से जुड़ेंगी उत्तराखंड की लोकभाषाएं, सीएम धामी ने लॉन्च किया पोर्टल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,858)
  • उधमसिंह नगर (1,354)
  • क्राइम (3,556)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,019)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (756)
  • देहरादून (11,428)
  • नैनीताल (6,611)
  • पर्यटन (225)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (988)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,234)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (725)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (664)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,385)
  • हरिद्वार (957)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: मेगा ड्राइव से गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, 229 लोगों की जांच Dehradun News: मेगा ड्राइव से गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, 229 लोगों की जांच Almora News: कोसी-रामगंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए डीएम सख्त, दिए निर्देश Almora News: कोसी-रामगंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए डीएम सख्त, दिए निर्देश Uttarakhand News: 4795 विद्यार्थियों को डिग्रियां, सीएम धामी ने बढ़ाया युवाओं का हौसला Uttarakhand News: 4795 विद्यार्थियों को डिग्रियां, सीएम धामी ने बढ़ाया युवाओं का हौसला Uttarakhand News: 50 पुरानी 108 एंबुलेंस तत्काल बदली जाएंगी, मुख्य सचिव के निर्देश Uttarakhand News: 50 पुरानी 108 एंबुलेंस तत्काल बदली जाएंगी, मुख्य सचिव के निर्देश Uttarakhand News: AI से जुड़ेंगी उत्तराखंड की लोकभाषाएं, सीएम धामी ने लॉन्च किया पोर्टल Uttarakhand News: AI से जुड़ेंगी उत्तराखंड की लोकभाषाएं, सीएम धामी ने लॉन्च किया पोर्टल