मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी में , देखें पूरा कार्यक्रम- Nainital News
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिनांक 07 फरवरी (मंगलवार) को एक दिवसीय जनपद भम्रण पर आ रहे है।
इस आशय की जानकारी देते हुए प्रमुख निजी सचिव मोहन चन्द जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी प्रातः10ः30 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान करेंगे , प्रातः 11:30 गौलापार स्टेडियम हेलीपैड हल्द्वानी पहुॅचेगे। तत्पश्चात प्रातः 11:45 बजे गौला बाईपास निकट आंवला चौकी हल्द्वानी में सीवरेज ट्रीटमेंट /लीगेसी वेस्ट प्लांट का लोकार्पण करेंगे । इसके उपरांत काठगोदाम सर्किट हाउस में दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक भाजपा पदाधिकारी/ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2:00 बजे से सर्किट हाउस काठगोदाम में जनपद के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक एवं विचार विमर्श करेंगे ।
कार्यक्रम के बाद दोपहर 3: 40 बजे गौलापार स्टेडियम से हैलीपैड हल्द्वानी से अस्थाई हेलीपैड लोहरिया हैड खटीमा उधमसिंह नगर को प्रस्थान करेंगें।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


