Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकार जनजाति समाज के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध – मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सरकार जनजाति समाज के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध – मुख्यमंत्री धामी

Mohan Chandra Joshi September 6, 2025
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में चयनित 15 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के साथ ही 15 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न विभागीय निर्माण योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि ये सभी परियोजनाएँ न केवल जनजातीय समाज की आधारभूत सुविधाओं को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होंगी, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराएंगी। मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी युवा शिक्षक नई पीढ़ी के समग्र विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज जनजातीय समाज के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं।

इस संबंध में सबसे अहम फैसला भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारें केवल दिखावे के लिए ही आदिवासी समाज के विकास की बात किया करती थी, जबकि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आदिवासी समाज के समग्र विकास के लिए धरातल पर नए – नए कार्य किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने जनजातीय समाज के विकास के लिए दिए जाने वाला बजट को पहले के मुकाबले 3 गुना तक बढ़ाया दिया है। वहीं जनजातीय समाज के लिए एकलव्य मॉडल स्कूल, प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान, वन धन योजना, प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन जैसी योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला, मौत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान“ के अंतर्गत उत्तराखंड के 128 जनजातीय गांवों का चयन किया गया है। आज हमारे राज्य में 4 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कालसी, मेहरावना, बाजपुर व खटीमा में संचालित हो रहे हैं, जिसमें जनजातीय समुदाय के छात्रों को निशुल्क शिक्षा एवं हॉस्टल की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसी तरह सीमान्त जनपद पिथौरागढ में भोटिया तथा राजी जनजाति के शैक्षिक उन्नयन के लिये एकलव्य विद्यालय खोलने के लिए अभी हाल ही में केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार भी आदिवासी समाज के कल्याण के लिए अनेकों कार्य कर रही है। जहां एक ओर जनजातीय समाज के बच्चों को प्राइमरी स्तर से स्नातकोत्तर स्तर तक की कक्षाओं में छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। वहीं, राज्य में 16 राजकीय आश्रम पद्वति विद्यालयों का संचालन भी किया जा रहा है। इसके साथ ही, जनजाति समाज के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश में तीन आईटीआई संस्थानों का संचालन किया जा रहा है। जनजाति समाज के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग की निःशुल्क व्यवस्था के साथ ही छात्रवृत्ति भी प्रदान की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के कार्यों से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार भी उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। इसके लिए प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 9 हजार एकड़ से अधिक की सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। इसके साथ ही, उत्तराखंड में देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता कानून को लागू किया गया है, लेकिन जनजातियों की परम्पराओं रीति रिवाजों के संरक्षण के लिए सभी अनुसूचित जनजातियों को इस संहिता से बाहर रखा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जनजातीय शोध संस्थान में सौन्दर्यीकरण तथा बालिकाओं के लिए हाईटेक शौचालय ब्लॉक का निर्माण, “आदि लक्ष्य संस्थान में डाइनिंग हॉल का निर्माण कराए जाने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli News: भालू का हमला, मां-बेटे समेत 4 घायल

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, दलीप सिंह रावत, प्रमोद नैनवाल, अध्यक्ष जनजाति आयोग लीलावती राणा, सचिव समाज कल्याण श्रीधर बाबू अद्दांकी, निदेशक जनजाति कल्याण संजय टोलिया, निदेशक समाज कल्याण चंद्र सिंह धर्मशक्तू एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित हुए।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और आकाशीय बिजली की संभावना Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
देहरादून के दून क्लब स्थित हांडी रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा जांच के दौरान मिली गंदगी और अनियमितताएं Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा-पान मसाला पर एक साल के प्रतिबंध का प्रतीकात्मक चित्र। Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक रोक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक रोक

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई में बरामद 190 नशीले इंजेक्शन। Haldwani News: हल्द्वानी में 190 नशीले इंजेक्शन बरामद, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: हल्द्वानी में 190 नशीले इंजेक्शन बरामद, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
देहरादून में वशीकरण और तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपी और पुलिस की बरामदगी। Dehradun News: वशीकरण के नाम पर 100 से ज्यादा लोगों से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: वशीकरण के नाम पर 100 से ज्यादा लोगों से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
देहरादून में कम मतदान वाले बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान। Dehradun News: कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक मतदान का लक्ष्य, स्वीप अभियान तेज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक मतदान का लक्ष्य, स्वीप अभियान तेज

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और आकाशीय बिजली की संभावना Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट

  • देहरादून के दून क्लब स्थित हांडी रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा जांच के दौरान मिली गंदगी और अनियमितताएं Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद

  • उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा-पान मसाला पर एक साल के प्रतिबंध का प्रतीकात्मक चित्र। Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक रोक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक रोक

  • हल्द्वानी के बनभूलपुरा में पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई में बरामद 190 नशीले इंजेक्शन। Haldwani News: हल्द्वानी में 190 नशीले इंजेक्शन बरामद, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: हल्द्वानी में 190 नशीले इंजेक्शन बरामद, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

  • देहरादून में वशीकरण और तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपी और पुलिस की बरामदगी। Dehradun News: वशीकरण के नाम पर 100 से ज्यादा लोगों से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: वशीकरण के नाम पर 100 से ज्यादा लोगों से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,760)
  • उधमसिंह नगर (1,349)
  • क्राइम (3,546)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (751)
  • देहरादून (11,374)
  • नैनीताल (6,595)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,225)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,169)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (656)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक रोक Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक रोक Haldwani News: हल्द्वानी में 190 नशीले इंजेक्शन बरामद, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार Haldwani News: हल्द्वानी में 190 नशीले इंजेक्शन बरामद, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार Dehradun News: वशीकरण के नाम पर 100 से ज्यादा लोगों से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Dehradun News: वशीकरण के नाम पर 100 से ज्यादा लोगों से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार