चंपावत- क्षेत्रीय जनता से रूबरू हुए मुख्यमंत्री धामी , सुनी जन समस्याएं
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को जनपद चंपावत के धौंन, स्वाला, अमोड़ी, सूखिढांग आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर क्षेत्रीय जनता से रूबरू हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी के प्यार और आशीर्वाद से ही उनको पूरे प्रदेश की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ हैं। वे हमेशा आम जनता के बीच रह कर यहां कि सेवा करते रहेंगे। इस दौरान उन्होंने यहां लोगों की समस्याएं भी सुनी साथ ही समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं की समय-समय पर नियमित रूप से सुनवाई की जाए।

इस दौरान अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश चंद्र गहतोड़ी, भाजपा जिला अध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह पींचा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत समेत अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि व क्षेत्र की जनता मौजूद रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


